विश्व दृष्टि दिवस प्रतिवर्ष अक्टूबर के दूसरे गुरुवार को मनाया जाता है, यह एक वैश्विक कार्यक्रम है जिसका उद्देश्य अंधापन और दृष्टि बाधिता की ओर ध्यान आकर्षित करना है। इस वर्ष यह 12 अक्टूबर को विश्व दृष्टि दिवस मनाया जा रहा है। विश्व दृष्टि दिवस मनाने की शुरुआत वर्ष 1990 में हुई थी।
विश्व दृष्टि दिवस 2023 का थीम:
- विश्व दृष्टि दिवस 2023 का विषय है - “काम करते समय अपनी आंखों से प्यार करें”।
- इस वर्ष विश्व दृष्टि दिवस पर हमारा ध्यान कार्यस्थल पर लोगों को उनकी दृष्टि की सुरक्षा के महत्व को समझने में मदद करने और उद्योग समूहों के मालिकों से श्रमिकों के नेत्र स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने का आह्वान करने पर है।
भारत में यह किसके द्वारा मनाया जाता है?
- दिव्यांग व्यक्तियों के सशक्तिकरण विभाग (डीईपीडब्ल्यूडी) देश के दिव्यांग व्यक्तियों के सभी विकास एजेंडे की देखभाल करने वाला नोडल विभाग है।
- लोगों के बीच दृष्टि बाधिता के बारे में जागरूकता पैदा करने की दृष्टि से डीईपीडब्ल्यूडी देश भर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करके इससे जुड़े संस्थानों के माध्यम से विश्व दृष्टि दिवस मना रहा है।
- डीईपीडब्ल्यूडी, भारत सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के तहत देश के दिव्यांग व्यक्तियों के सभी विकास एजेंडे की देखभाल करने वाला नोडल विभागकार्य करता है।
विश्व दृष्टि दिवस का महत्व:
- यह एक वैश्विक मुद्दे के रूप में नेत्र स्वास्थ्य पर दुनिया का ध्यान केंद्रित करने का अवसर है।
- व्यक्तियों, परिवारों और समुदायों के बीच नेत्र स्वास्थ्य के बारे में जागरूकता बढ़ाता है।
- नेत्र स्वास्थ्य पहल को प्राथमिकता देने के लिए निर्णय निर्माताओं को प्रभावित करने का एक मंच है।
- विश्व स्तर पर नेत्र स्वास्थ्य सेवाओं की माँग को सक्रिय करने में मदद करता है।
- विश्व दृष्टि दिवस ‘द इंटर्नेशनल एजेंसी फॉर द प्रिवेंशन ऑफ ब्लाइंडनेस’ (आईएपीबी) द्वारा समन्वित है।