सीखने के लिए तैयार हैं?
अपने शैक्षणिक लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में पहला कदम उठाएँ। चाहे आप परीक्षा की तैयारी कर रहे हों या अपने ज्ञान का विस्तार कर रहे हों, शुरुआत बस एक क्लिक दूर है। आज ही हमसे जुड़ें और अपनी पूरी क्षमता को अनलॉक करें।
832, utkarsh bhawan, near mandap restaurant, 9th chopasani road, jodhpur rajasthan - 342003
support@utkarsh.com
+91-9116691119, +91-9829213213
सीखने के साधन
Teaching Exams
Rajasthan Govt Exams
Central Govt Exams
Civil Services Exams
Nursing Exams
School Tuitions
Other State Govt Exams
Agriculture Exams
College Entrance Exams
© 2026 उत्कर्ष क्लासेज एंड एडुटेक प्राइवेट लिमिटेड सभी अधिकार सुरक्षित
Updated: 13 Nov 2024
2 Min Read

हुमैरा काज़ी की कप्तानी में मुंबई ने फाइनल में बंगाल को 10 विकेट से हराकर ,अपनी दूसरी सीनियर महिला टी20 ट्रॉफी का खिताब जीता। 16वीं सीनियर महिला टी20 ट्रॉफी का फाइनल 12 नवंबर 2024 को वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई, महाराष्ट्र में खेला गया था ।
मुंबई, जिसने पिछले साल पहली बार सीनियर महिला टी20 ट्रॉफी जीती थी, रेलवे के बाद दूसरी ऐसी टीम बन गई है, जिसने अपने खिताब का सफलतापूर्वक बचाव किया।
फाइनल में बंगाल की कप्तान सैका इशाक ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बंगाल की टीम, जिसमें ऋचा घोष, तितास साधु और सायका इशाक शामिल थीं, अपने निर्धारित 20 ओवरों में 85 रन पर सिमट गई। बंगाल की और से सबसे ज़्यादा 26 रन ,सलामी बल्लेबाज धारा गुज्जर ने बनाया।
मुंबई की जाग्रवी पवार ने 4 ओवरों में 13 रन देकर 3 विकेट लिए।
86 रनों के मामूली लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई ने 12.3 ओवर में बिना कोई विकेट खोए जरूरी रन बना लिए।
कप्तान हुमैरा काजी ने 41 रन और वृषाली भगत 45 रन बनाकर नाबाद रहीं।
पुरस्कार
मुंबई की जाग्रवी पवार को उनके शानदार गेंदबाजी के लिए मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।
मुंबई की कप्तान हुमैरा काजी को प्रतियोगिता की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी पुरस्कार मिला।
16वीं सीनियर महिला टी20 ट्रॉफी 17 अक्टूबर से 12 नवंबर 2004 तक छह शहरों: सूरत, वडोदरा, मुंबई, कोलकाता, तिरुवनंतपुरम और लखनऊ में आयोजित की गई थी।
इस प्रतियोगिता में सैंतीस टीमों ने भाग लिया और उन्हें 5 समूहों में विभाजित किया गया।
प्रतियोगिता का सेमीफाइनल और फाइनल मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया था ।
पहले सेमीफाइनल में मुंबई ने उत्तराखंड को 31 रन से और दूसरे सेमीफाइनल में बंगाल ने हिमाचल प्रदेश को 21 रन से हराया।
सीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी का आयोजन बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड) द्वारा किया जाता है और पहली बार 2008-09 में आयोजित किया गया था।
11 खिताबी जीत के साथ रेलवे, प्रतियोगिता की सबसे सफल टीम है। 2017-18 में दिल्ली, 2018-19 में पंजाब और 2023 और 2024 में मुंबई ने खिताब जीता।
लेखक के बारे में

अर्पित परिहार
ब्लॉगर
This content is prepared by the Utkarsh Classes team to present accurate, updated, and exam-relevant current affairs in a simple and reliable format.
टॉप पोस्ट
Frequently asked questions

Still have questions?
Can't find the answer you're looking for? Please contact our friendly team.
अपने नज़दीकी उत्कर्ष क्लासेज के ऑफलाइन सेंटर पर आज ही विजिट करें।

Download Current Affairs One- Liner PDFs
Get Daily, Monthly Current Affairs One-Liner PDF & Kumar Gaurav Sir’s Class PDF