सीखने के लिए तैयार हैं?
अपने शैक्षणिक लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में पहला कदम उठाएँ। चाहे आप परीक्षा की तैयारी कर रहे हों या अपने ज्ञान का विस्तार कर रहे हों, शुरुआत बस एक क्लिक दूर है। आज ही हमसे जुड़ें और अपनी पूरी क्षमता को अनलॉक करें।
832, utkarsh bhawan, near mandap restaurant, 9th chopasani road, jodhpur rajasthan - 342003
support@utkarsh.com
+91-9829213213
सीखने के साधन
Government Exam
Nursing
Agriculture
NEET/JEE
Engineering
© उत्कर्ष क्लासेज एंड एडुटेक प्राइवेट लिमिटेड सभी अधिकार सुरक्षित
Utkarsh Classes
Updated: 20 Dec 2024
4 Min Read
Table of Content
भारत पहली बार 2025 में प्रतिष्ठित विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा। भारतीय राजधानी नई दिल्ली में स्थित जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम, सितंबर/अक्टूबर 2025 में आयोजित होने वाली 12वीं विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप का स्थल होगा।
यह 2025 में नई दिल्ली द्वारा आयोजित किया जाने वाला दूसरा प्रमुख विश्व स्तरीय प्रतियोगिता है। नई दिल्ली पहली बार 2025 में विश्व मुक्केबाजी कप फाइनल और तीसरे विश्व मुक्केबाजी कांग्रेस की भी मेजबानी करेगा।
विश्व पैरा एथलेटिक्स ने 19 दिसंबर 2024 को 2025 विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप और विश्व पैरा एथलेटिक्स ग्रैंड प्रिक्स कैलेंडर 2025 के कार्यक्रम की घोषणा की।
इन अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की मेजबानी,भारत की विश्व स्तरीय खेल आयोजनों को आयोजित करने की क्षमताओं को प्रदर्शित करेगी और 2036 ग्रीष्मकालीन और पैरालिंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत की दावेदारी को भी मजबूत प्रदान करेगी।
नई दिल्ली विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप की मेजबानी करने वाला चौथा एशियाई शहर है।
दोहा, कतर, 2015 में विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप की मेजबानी करने वाला पहला एशियाई शहर था।
दुबई, यूएई ने 2019 में और कोबे, जापान ने 2024 में इस चैंपियनशिप की मेजबानी की है ।
नई दिल्ली 26 सितंबर से 5 अक्टूबर 2025 तक जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में 12वीं विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप की मेजबानी करेगी।
विश्व पैरा एथलेटिक्स ने नई दिल्ली को विश्व पैरा एथलेटिक्स ग्रैंड प्रिक्स की आयोजन की भी मेजबानी दी है। यह प्रतियोगिता,11-13 मार्च 2025 तक नई दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा।
विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारतीय पैरा-एथलीटों का प्रदर्शन पिछले कुछ समय में काफी बेहतर हुआ है। दोहा 2015 विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारतीय पैरा-एथलीटों ने केवल दो रजत पदक जीते थे।
लेकिन प्रदर्श में सुधार दर्शाते हुए भारतीय पैरा-एथलीटों ने 2024 कोबे चैंपियनशिप में छह स्वर्ण सहित 17 पदक जीते थे।
कोबे चैंपियनशिप में चीन 33 स्वर्ण सहित 87 पदकों के साथ पदक तालिका में शीर्ष पर रहा और भारत पदक तालिका में छठे स्थान पर रहा।
विश्व पैरा एथलेटिक्स, जो अंतर्राष्ट्रीय पैरालंपिक समिति का एक हिस्सा है, विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन करता है।
अंतर्राष्ट्रीय पैरालंपिक समिति पैरा-खेलों की दुनिया में शासी निकाय है और वह ग्रीष्मकालीन और शीतकालीन पैरालिंपिक का आयोजन करती है।
विश्व पैरा एथलेटिक्स, पैरा-एथलीटों के लिए एथलेटिक्स कार्यक्रम आयोजित करता है।
विश्व पैरा एथलेटिक्स ने 1994 में बर्लिन, जर्मनी में पहली विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन किया था।
यह प्रतियोगिता पहले यह हर चार साल में आयोजित की जाती थी, लेकिन 2011 से इसे हर दो साल में आयोजित किया जाता है।
2013 से, विश्व पैरा एथलेटिक्स द्वारा एक वार्षिक ग्रैंड प्रिक्स सीज़न का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें तहत दुनिया भर में कई प्रतियोगिता आयोजित किए जाते हैं।
विश्व पैरा एथलेटिक्स का मुख्यालय: बॉन, जर्मनी
विश्व पैरा एथलेटिक्स के प्रमुख: पॉल फिट्ज़गेराल्ड
यह भी पढ़ें: 2024 पेरिस पैरालिंपिक में भारतीय पैरा-एथलीट के लिए रिकॉर्ड 29 पदक
यूसीएसएटी 2024 के लिए तैयार हो जाइए - निःशुल्क शिक्षा का आपका मार्ग!
क्या वित्तीय बाधाएं आपको सर्वश्रेष्ठ तैयारी करने से रोक रही हैं? उत्कर्ष क्लासेज छात्रवृत्ति और एडमिशन टेस्ट (यूसीएसएटी) 2024 आपकी मदद करने के लिए आ गया है! 22 दिसंबर 2024 को होने वाला यह यूसीएसएटी, उत्कर्ष क्लासेज के आगामी ऑफ़लाइन बैचों के लिए शीर्ष प्रदर्शन करने वाले उम्मीदवारों को 100% छात्रवृत्ति प्रदान करता है।
सभी सरकारी परीक्षा के उम्मीदवारों, नीट और जेईई छात्रों के लिए यह अवसर खुला है, यह टेस्ट आपके लिए शीर्ष-गुणवत्ता वाली कोचिंग हेतु बिल्कुल मुफ़्त टिकट हो सकता है। 20 दिसंबर 2024 तक खुद को पंजीकृत करें और अपना स्थान सुरक्षित करें। इस अवसर को न चूकें - यूसीएसएटी 2024 में शामिल हों और खुद को सफलता की राह पर आगे बढ़ाएँ!
यूसीएसएटी 2024 विवरण |
|
टेस्ट का नाम |
छात्रवृत्ति और एडमिशन टेस्ट (यूसीएसएटी) |
पंजीकरण तिथि |
5 से 20 दिसम्बर 2024 |
प्रवेश पत्र जारी होने की तिथि |
21 दिसम्बर 2024 |
परीक्षा तिथि |
22 दिसम्बर 2024 |
परिणाम घोषणा तिथि |
25 दिसम्बर 2024 |
परीक्षा केंद्र |
|
परीक्षा मोड |
ऑफलाइन |
पंजीकरण लिंक |
|
यूसीएसएटी सम्पूर्ण विवरण |
टॉप पोस्ट
Frequently asked questions
Still have questions?
Can't find the answer you're looking for? Please contact our friendly team.
अपने नजदीकी सेंटर पर विजिट करें।
Get 5 Questions Daily to boost your exam preparation
Apni selected pariksha se juden exam oriented 5 prashn rozana paayen.