सीखने के लिए तैयार हैं?
अपने शैक्षणिक लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में पहला कदम उठाएँ। चाहे आप परीक्षा की तैयारी कर रहे हों या अपने ज्ञान का विस्तार कर रहे हों, शुरुआत बस एक क्लिक दूर है। आज ही हमसे जुड़ें और अपनी पूरी क्षमता को अनलॉक करें।
Utkarsh Classes
Admission office
Above Arora Namkeen
Jalori Gate circle,
Jodhpur (Raj.), 342005
support@utkarsh.com
+91-9116691119, +91-9829213213
सीखने के साधन
Teaching Exams
Rajasthan Govt Exams
Central Govt Exams
Civil Services Exams
Nursing Exams
School Tuitions
Other State Govt Exams
Agriculture Exams
College Entrance Exams
Miscellaneous Exams
UC Skills
© 2026 उत्कर्ष क्लासेज एंड एडुटेक प्राइवेट लिमिटेड सभी अधिकार सुरक्षित
होम
राष्ट्रीय सामयिकी
रक्षा
समुद्र प्रचेत: जीएसएल द्वारा तटरक्षक बल के लिए अंतिम स्वदेशी पीसीवी का जलावतरण
Add as a preferred source on Google
Updated: 24 Jul 2025
3 Min Read

गोवा शिपयार्ड लिमिटेड (जीएसएल) ने 23 जुलाई 2025 को वास्को, गोवा स्थित अपने शिपयार्ड में भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) के लिए निर्मित "समुद्र प्रचेत" प्रदूषण नियंत्रण पोत (पीसीवी) का सफलतापूर्वक जलावतरण किया।
जहाज के जलावतरण का अर्थ है कि 'समुद्र प्रचेत' जहाज को आगे की फिटिंग और परीक्षण के लिए भूमि से, जहाँ जीएसएल द्वारा इसका निर्माण किया जा रहा था, जल में स्थानांतरित कर दिया गया है।
भारतीय तटरक्षक बल की समुद्री परंपरा को बनाए रखते हुए, जहाज का औपचारिक जलावतरण एक महिला, प्रिया परमेश द्वारा किया गया। वह वर्तमान भारतीय तटरक्षक महानिदेशक परमेश शिवमणि की पत्नी हैं, जो इस अवसर पर उपस्थित थे।
तेल रिसाव के कारण समुद्र में होने वाले समुद्री प्रदूषण की स्थिति में भारतीय तटरक्षक बल,भारत की सबसे पहले प्रतिक्रिया देने वाला बल है।
जीएसएल को भारतीय तटरक्षक बल से केंद्र सरकार की मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत पहल के तहत दो प्रदूषण नियंत्रण पोत बनाने का अनुबंध मिला था।
समुद्र प्रताप नामक पहला पोत जीएसएल द्वारा 29 अगस्त, 2024 को जलावतरण किया गया था और इसका समुद्री परीक्षण लगभग पूरा हो चुका है।
दूसरा पोत, जिसका नाम समुद्र प्रचेत है, का जलावतरण, 23 जुलाई 2025 को किया गया था।
समुद्र प्रताप के जल्द ही भारतीय तटरक्षक बल में शामिल होने की उम्मीद है।
पोत का आकार - लंबाई 114.5 मीटर, चौड़ाई 16.5 मीटर, और विस्थापन 4,170 टन
चालक दल - 14 अधिकारी और 115 नाविक इसमें शामिल होंगे।
तकनीकी क्षमता
इसकी स्थापना 1957 में "एस्टेलेरोस नवाइस डी गोवा" के रूप में हुई थी। 1961 में पुर्तगाली शासन से गोवा की मुक्ति के बाद इसका नाम बदलकर गोवा शिपयार्ड कर दिया गया।
यह रक्षा मंत्रालय के अधीन भारत सरकार के स्वामित्व वाला एक सार्वजनिक क्षेत्र का उद्यम है।
कार्य
मुख्यालय - वास्को डी गामा, गोवा
अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक - ब्रजेश कुमार उपाध्याय
स्थापना - के.एफ. रुस्तमजी समिति की सिफारिश पर 1 फरवरी 1977 को स्थापित।
कार्य
मुख्यालय: नई दिल्ली
आदर्श वाक्य: "वयं रक्षामः"
भारतीय तटरक्षक बल स्थापना दिवस - 1 फरवरी
महानिदेशक - परमेश शिवमणि
नवीनतम करेंट अफेयर्स
लोकप्रिय टैग
Frequently asked questions

Still have questions?
Can't find the answer you're looking for? Please contact our friendly team.
अपने नज़दीकी उत्कर्ष क्लासेज के ऑफलाइन सेंटर पर आज ही विजिट करें।

Download Last 5 Years PYQs in a Single Click
FREE PYQs exam ke level aur question pattern ko samajhne ka best tareeka