सीखने के लिए तैयार हैं?
अपने शैक्षणिक लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में पहला कदम उठाएँ। चाहे आप परीक्षा की तैयारी कर रहे हों या अपने ज्ञान का विस्तार कर रहे हों, शुरुआत बस एक क्लिक दूर है। आज ही हमसे जुड़ें और अपनी पूरी क्षमता को अनलॉक करें।
832, utkarsh bhawan, near mandap restaurant, 9th chopasani road, jodhpur rajasthan - 342003
support@utkarsh.com
+91-9116691119, +91-9829213213
सीखने के साधन
Teaching Exams
Rajasthan Govt Exams
Central Govt Exams
Civil Services Exams
Nursing Exams
School Tuitions
Other State Govt Exams
Agriculture Exams
College Entrance Exams
© उत्कर्ष क्लासेज एंड एडुटेक प्राइवेट लिमिटेड सभी अधिकार सुरक्षित
Updated: 04 Mar 2025
2 Min Read

भारतीय टेनिस खिलाड़ी युकी भांबरी और ऑस्ट्रेलियाई एलेक्सी पोपिरिन की जोड़ी ने 2025 दुबई ओपन टेनिस प्रतियोगिता का युगल खिताब जीता। यह दोनों खिलाड़ियों का पहला एटीपी 500 युगल खिताब था।
दुबई ओपन का एकल खिताब, यूनान( ग्रीस) के स्टेफानोस त्सित्सिपास ने जीता।
3,237,670 डॉलर की पुरस्कार राशि वाला दुबई ओपन, पेशेवर पुरुष टेनिस खिलाड़ी के लिए एटीपी 500 प्रतियोगिता था। यह संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के दुबई में 24 फरवरी से 1 मार्च 2025 तक आयोजित किया गया था।
एकल और युगल खिताब के विजेता को 500 एटीपी अंक मिले। एकल खिताब के विजेता ने 605,530 डॉलर की पुरस्कार राशि जीती, जबकि युगल विजेता को 198,880 डॉलर की पुरस्कार राशि मिली,जो दोनों खिलाड़ियों के बीच बांटा जाएगा।
दुबई ओपन का फाइनल, युकी भांबरी और ऑस्ट्रेलियाई एलेक्सी पोपिरिन के लिए उनके पूरे टेनिस करियर का पहला एटीपी 500 युगल फाइनल था।
फाइनल में उन्होंने हेनरी पैटन (ब्रिटेन) और हैरी हेलियोवारा (फिनलैंड) की जोड़ी को सुपर-टाईब्रेकर में हराया।
हेनरी पैटन और हैरी हेलियोवारा की जोड़ी 2024 यूएस ओपन और 2025 ऑस्ट्रेलियन ओपन के युगल खिताब विजेता है।
दुबई ओपन में युकी भांबरी और एलेक्सी पोपिरिन की जोड़ी शानदार फॉर्म में थी। क्वार्टर फाइनल में उन्होंने अल साल्वाडोर के मार्सेलो अरेवालो और क्रोएशिया के मेट पाविक की दुनिया की नंबर 1 युगल जोड़ी को हराया।
दुबई ओपन का खिताब युकी भांबरी का चौथा एटीपी खिताब था। इससे पहले उन्होंने तीन एटीपी 250 युगल खिताब जीते थे।
स्टीफानोस त्सित्सिपास दुबई ओपन में तीसरी बार भाग्यशाली रहे। 2019 के फाइनल में वह रोजर फेडरर से हार गए थे जबकि 2020 में वह नोवाक जोकोविच से हार गए थे।
इस बार उन्होंने कोई गलती नहीं की और फाइनल में कनाडा के फेलिक्स ऑगर-अलियासिमे को 6-3, 6-3 से हराया।
यह स्टेफानोस त्सित्सिपास का पहला एटीपी 500 खिताब और कुल मिलाकर 12वां एटीपी खिताब था।
दुबई ओपन में जीत ने एटीपी रैंकिंग के शीर्ष 10 में उनकी वापसी भी पक्की कर दी है।
Frequently asked questions

टॉप पोस्ट
Still have questions?
Can't find the answer you're looking for? Please contact our friendly team.
अपने नजदीकी सेंटर पर विजिट करें।

Exam Pattern par based daily important questions
A quick daily practice designed to show where you stand today