सीखने के लिए तैयार हैं?
अपने शैक्षणिक लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में पहला कदम उठाएँ। चाहे आप परीक्षा की तैयारी कर रहे हों या अपने ज्ञान का विस्तार कर रहे हों, शुरुआत बस एक क्लिक दूर है। आज ही हमसे जुड़ें और अपनी पूरी क्षमता को अनलॉक करें।
832, utkarsh bhawan, near mandap restaurant, 9th chopasani road, jodhpur rajasthan - 342003
support@utkarsh.com
+91-9116691119, +91-9829213213
सीखने के साधन
Teaching Exams
Rajasthan Govt Exams
Central Govt Exams
Civil Services Exams
Nursing Exams
School Tuitions
Other State Govt Exams
Agriculture Exams
College Entrance Exams
© उत्कर्ष क्लासेज एंड एडुटेक प्राइवेट लिमिटेड सभी अधिकार सुरक्षित
Updated: 07 Jul 2025
3 Min Read

भारतीय मुक्केबाजी दल ने कजाकिस्तान में आयोजित विश्व मुक्केबाजी कप 2025 में तीन स्वर्ण, पांच रजत और तीन कांस्य पदक के साथ 11 पदक जीते। तीनों स्वर्ण पदक महिला मुक्केबाजों - नूपुर, जैस्मीन लेम्बोरिया और साक्षी ने जीते।
2025 विश्व मुक्केबाजी कप कजाकिस्तान की राजधानी अस्ताना में 30 जून से 7 जुलाई 2025 तक आयोजित किया गया था।
ब्राजील में आयोजित विश्व कप 2025 में भारतीय दल ने छह पदक जीते - एक स्वर्ण, एक रजत और चार कांस्य जीता था । किसी भी भारतीय महिला मुक्केबाज ने विश्व कप 2025 के ब्राजील संस्करण में हिस्सा नहीं लिया था।
कजाकिस्तान में आयोजित विश्व मुक्केबाजी कप 2025 में भारतीय महिला मुक्केबाजों ने तीन स्वर्ण पदक जीतकर अपने पुरुष समकक्षों को पीछे छोड़ दिया।
भारत ने विश्व मुक्केबाजी कप 2025 कजाकिस्तान में भाग लेने के लिए 20 सदस्यीय दल भेजा था।
दो बार की विश्व युवा चैंपियन साक्षी ने 54 किलोग्राम वर्ग के फाइनल में अमरीकी योसेलिन पेरेज़ को हराकर प्रतियोगिता में भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक जीता।
दूसरा स्वर्ण पदक जैस्मीन लेम्बोरिया ने 57 किलोग्राम वर्ग में जीता। उन्होंने फाइनल में ब्राज़ील की जुसीलेन रोमेउ को हराया।
तीसरा स्वर्ण नूपुर ने 80+ किलोग्राम वर्ग में जीता। उन्होंने फाइनल में कजाकिस्तान की येलदाना तालिपोवा को हराया।
कुल आठ भारतीय मुक्केबाज फाइनल में पहुंचे, लेकिन केवल तीन ही स्वर्ण पदक जीत सके, जबकि पांच को रजत पदक से संतोष करना पड़ा।
विश्व मुक्केबाजी की स्थापना अप्रैल 2023 में की गई थी।
इसका उद्देश्य एक नया मुक्केबाजी महासंघ बनाना था ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि मुक्केबाजी ओलंपिक खेल बनी रहे।
यह एक कैलेंडर वर्ष में विश्व मुक्केबाजी कप का आयोजन करता है जो दुनिया के सर्वश्रेष्ठ पुरुष और महिला मुक्केबाजों के लिए एक रैंकिंग प्रतियोगिता है।
2025 में ब्राजील और कजाकिस्तान में दो विश्व मुक्केबाजी कप होंगे।
इन दो कप में अपने प्रदर्शन के माध्यम से मुक्केबाज रैंकिंग अंक अर्जित करेंगे और इनमे से शीर्ष मुक्केबाज नवंबर 2025 में नई दिल्ली में आयोजित होने वाले विश्व मुक्केबाजी कप फाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगे।
सदस्य: 55 राष्ट्रीय मुक्केबाजी महासंघ।
मुख्यालय: रेनेंस, स्विटजरलैंड
अध्यक्ष: बोरिस वैन डेर वोर्स्ट
हितेश गुलिया की अगुवाई में भारत ने विश्व मुक्केबाजी कप ब्राजील 2025 में 6 पदक जीते
टॉप पोस्ट
Frequently asked questions

Still have questions?
Can't find the answer you're looking for? Please contact our friendly team.
अपने नज़दीकी उत्कर्ष क्लासेज के ऑफलाइन सेंटर पर आज ही विजिट करें।

Download Current Affairs One- Liner PDFs
Get Daily, Monthly Current Affairs One-Liner PDF & Kumar Gaurav Sir’s ??? ????? Class PDF