सीखने के लिए तैयार हैं?
अपने शैक्षणिक लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में पहला कदम उठाएँ। चाहे आप परीक्षा की तैयारी कर रहे हों या अपने ज्ञान का विस्तार कर रहे हों, शुरुआत बस एक क्लिक दूर है। आज ही हमसे जुड़ें और अपनी पूरी क्षमता को अनलॉक करें।
832, utkarsh bhawan, near mandap restaurant, 9th chopasani road, jodhpur rajasthan - 342003
support@utkarsh.com
+91-9829213213
सीखने के साधन
Rajasthan Govt Exams
Central Govt Exams
Civil Services Exams
Nursing Exams
School Tuitions
Other State Govt Exams
Agriculture Exams
College Entrance Exams
Miscellaneous Exams
© उत्कर्ष क्लासेज एंड एडुटेक प्राइवेट लिमिटेड सभी अधिकार सुरक्षित
Utkarsh Classes
Updated: 07 Oct 2023
5 Min Read
चीन के हांग्जो में चल रहे 19वें एशियाई खेलों में रितु नेगी के नेतृत्व में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने भारत के लिए ऐतिहासिक 100वां पदक जीता।भारतीय महिला कबड्डी टीम ने चीनी ताइपे को हराकर स्वर्ण पदक जीता। यह पहली बार है कि भारतीय टीम ने किसी एशियाई खेलों के संस्करण में 100 या अधिक पदक जीते हैं।
भारत ने 7 अक्टूबर 2023 तक एशियाई खेल 2023 में 105 पदक- 28 स्वर्ण, 36 रजत और 41 कांस्य जीते हैं। एशियाई खेलों के 14वें दिन भारत ने कुल 8 पदक - 6 स्वर्ण, 2 रजत और 2 कांस्य जीते।
एशियाई खेलों का 19वां संस्करण आधिकारिक तौर पर 23 सितंबर, 2023 को शुरू हुआ और 8 अक्टूबर, 2023 को समाप्त होगा।
19वें एशियाई खेलों के 14वें दिन महिला कबड्डी टीम ने हांगझू एशियाई खेलों में भारत के लिए 100वां पदक जीता। भारत 19वें एशियाई खेलों में चीन, जापान और दक्षिण कोरिया के बाद 100 या अधिक पदक जीतने वाला चौथा देश बन गया है । हांग्जो एशियाई खेलों से पहले, भारत की अब तक की सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2018 जकार्ता एशियाई खेलों में थी। भारत ने जकार्ता खेलों में 70 पदक, 16 स्वर्ण, 23 रजत और 31 कांस्य पदक जीते थे।
कबड्डी में दोहरा स्वर्ण
भारतीय पुरुष और महिला कबड्डी टीमों ने अपने-अपने मुकाबलों में स्वर्ण पदक जीते। भारतीय पुरुष टीम ने फाइनल में ईरान को हराया। पहली बार कबड्डी को 1990 के बीजिंग एशियाई खेलों में शामिल किया गया था।तब से लेकर अब तक भारतीय पुरुष कबड्डी टीम ने एशियाई खेलों में 8 स्वर्ण पदक जीते हैं। ईरान दूसरी टीम है जिसने एशियाई खेलों में कबड्डी स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता है। पिछले जकार्ता एशियाई खेलों में, भारत फाइनल में ईरान से हार गया और उसे रजत पदक से संतोष करना पड़ा।
भारतीय महिला कबड्डी टीम ने फाइनल में चीनी ताइपे (ताइवान) को हराकर स्वर्ण पदक जीता। एशियाई खेलों में महिला टीम का यह तीसरा स्वर्ण पदक था।
क्रिकेट में ऐतिहासिक स्वर्ण
भारतीय महिला और पुरुष की क्रिकेट टीम ने पहली बार एशियाई खेलों में भाग लिया है । टी20 प्रारूप में क्रिकेट को 2010 के गुआंगज़ौ एशियाई खेलों में शामिल किया गया था और फिर 2014 के इंचियोन एशियाई खेलों में भी इसे शामिल किया गया था।
अफगानिस्तान के खिलाफ पिंगफेंग कैंपस क्रिकेट फील्ड में खेला गया फाइनल मैच में पहले बैटिंग करते हुए अफगानिस्तान ने 18.2 ओवर में 112/5 का स्कोर बना लिया था लेकिन बाद में बारिश के कारण मैच रद्द कर दिया गया। भारत को बेहतर वरीयता के कारण स्वर्ण पदक प्रदान किया गया। भारतीय टीम का नेतृत्व ऋतुराज गायकवाड़ ने किया।
बांग्लादेश ने पाकिस्तान को हराकर कांस्य पदक जीता।
इससे पहले हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने फाइनल में श्रीलंकाई टीम को हराकर स्वर्ण जीता था।
बैडमिंटन में ऐतिहासिक स्वर्ण पदक
सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने पुरुष युगल बैडमिंटन स्वर्ण पदक मैच में दक्षिण कोरियाई जोड़ी चोई सोलग्यू और किम वोन्हो को हरा कर स्वर्ण पदक जीता।
दुनिया के तीसरे नंबर को जोड़ी , खिलाड़ी सात्विक और चिराग ने एशियाई खेलों के इतिहास में भारत के लिए पहला बैडमिंटन स्वर्ण जीतकर इतिहास रच दिया।
स्वर्ण पदक विजेता
रजत पदक विजेता
कांस्य पदक विजेता
खेल |
स्वर्ण |
रजत |
कांस्य |
कुल पदक |
निशानेबाजी |
7 |
9 |
6 |
22 |
क्रिकेट |
2 |
0 |
0 |
2 |
नौकायन |
0 |
2 |
3 |
5 |
सेलिंग |
0 |
1 |
2 |
3 |
घुड़सवारी (Equestrian) |
1 |
0 |
1 |
2 |
वुशु |
0 |
1 |
0 |
1 |
टैनिस |
1 |
1 |
0 |
2 |
स्कवैश |
2 |
1 |
2 |
5 |
एथलेटिक्स |
6 |
14 |
9 |
29 |
गोल्फ |
0 |
1 |
0 |
1 |
मुक्केबाज़ी |
0 |
1 |
4 |
5 |
बैडमिंटन |
1 |
1 |
1 |
3 |
रोलर स्केटिंग |
0 |
0 |
2 |
2 |
टेबल टेनिस |
0 |
0 |
1 |
1 |
कैनो |
0 |
0 |
1 |
1 |
तीरंदाजी |
5 |
2 |
2 |
9 |
कुश्ती |
0 |
1 |
5 |
6 |
सेपकटकराव |
2 |
0 |
0 |
2 |
हॉकी |
0 |
0 |
1 |
1 |
कबड्डी |
2 |
0 |
0 |
2 |
ब्रिज (ताश ) |
2 |
0 |
0 |
2 |
कुल |
0 |
1 |
0 |
1 |
खेल |
28 |
36 |
41 |
105 |
7 अक्टूबर, 2023 तक पदक तालिका (दिन 14)
क्रमांक |
देश |
स्वर्ण |
रजत |
कांस्य |
कुल पदक |
1 |
चीन |
187 |
104 |
63 |
354 |
2 |
जापान |
47 |
57 |
65 |
169 |
3 |
दक्षिण कोरिया |
38 |
50 |
84 |
170 |
4 |
भारत |
28 |
36 |
41 |
105 |
5 |
उज्बेकिस्तान |
20 |
18 |
26 |
64 |
Still have questions?
Can't find the answer you're looking for? Please contact our friendly team.
अपने नजदीकी सेंटर पर विजिट करें।
Download All Exam PYQ PDFS Free!!!
Previous 5+ year Questions Papers se karen damdar practice