प्रख्यात लेखक और सांसद शशि थरूर को 20 फरवरी 2024 को फ्रांस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'द लीजन ऑफ ऑनर' से सम्मानित किया गया। थरूर को फ्रांसीसी सीनेट के अध्यक्ष जेरार्ड लार्चर ने फ्रांसीसी दूतावास में इस पुरस्कार से सम्मानित किया।
- फ्रांस सरकार ने अगस्त 2022 में थरूर को पुरस्कार देने की घोषणा की थी, लेकिन उन्हें यह पुरस्कार 20 फरवरी 2024 को दिया गया।
-
शेवेलियर डे ला लीजियन डी'ऑनूर (नाइट ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर) को ही संक्षिप्त रूप में 'द लीजन ऑफ ऑनर' के नाम से जाना जाता है।
भारत-फ्रांस संबंधों को मजबूत करने के लिए सम्मानित हुए थरूर:
- फ्रांसीसी दूतावास के अनुसार डॉ. थरूर को यह सम्मान भारत-फ्रांस संबंधों को मजबूत करने के लिए दिया गया है।
- सामान्यतः यह सम्मान फ्रांस द्वारा विभिन्न देशों के नेताओं, राजनयिकों, प्रशासकों आदि को फ्रांस के साथ उत्कृष्ट संबंध स्थापित करने के लिए दिया जाता है। सामान्यतः यह सम्मान फ्रांस के साथ संबंधों को मजबूत करने व अंतरराष्ट्रीय शांति और सहयोग के प्रति प्रतिबद्धता स्थापित करने के लिए दिया जाता है।
-
शशि थरूर वर्तमान में तिरुवनंतपुरम से कांग्रेस सांसद हैं। इस अवसर पर थरूर ने कहा कि वह सम्मान स्वीकार करके बेहद सम्मानित महसूस कर रहे हैं।
शशि थरूर का संक्षिप्त जीवन परिचय:
- शशि थरूर का जन्म 9 मार्च 1956 को लंदन, इंग्लैण्ड में हुआ। शशि थरूर एक भारतीय राजनेता, लेखक और पूर्व अंतर्राष्ट्रीय सिविल सेवक हैं। वह केरल के एक वरिष्ठ कांग्रेस नेता हैं। वर्तमान में केरल के तिरुवनंतपुरम से सांसद हैं।
- उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सदस्य के रूप में इस क्षेत्र में लगातार दो बार चुनाव जीते हैं।
शशि थरूर का राजनयिक जीवन:
-
शशि का करियर वर्ष 1978 में संयुक्त राष्ट्र जिनेवा में शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र उच्चायुक्त के सदस्य के रूप में शुरू हुआ। वर्ष 1981 से 1984 तक सिंगापुर में यूएनएचसीआर ऑफिस के प्रमुख बने।
- वर्ष 1989 में शशि विशेष राजनीतिक मामलों के अंडर सेक्रेटरी जनरल के लिए स्पेशल असिस्टेंट बनाए गए। बाद में न्यूयॉर्क में पीसकीपिंग ऑपरेशन डिपार्टमेंट बन गया।
- वर्ष 1996 तक शशि पूर्व यूगोस्लाविया में शांति अभियानों के लिए जिम्मेदार टीम का हिस्सा रहे।
- वर्ष 1996 में, शशि को संचार और विशेष परियोजनाओं का डायरेक्टर और महासचिव कोफी अन्नान का कार्यकारी सहायक नियुक्त बनाया गया। जनवरी 2001 में सहायक-महासचिव स्तर पर लोक सूचना विभाग के अंतरिम प्रमुख के रूप में नियुक्त किया गया। 9 फरवरी 2007 को शशि ने संयुक्त राष्ट्र के अंडर सेक्रेटरी जनरल के पद से इस्तीफा दे दिया।
शशि थरूर की प्रमुख पुस्तक:
-
शशि थरूर की 12 सर्वश्रेष्ठ पुस्तकों को निम्न रूपों में देखा जा सकता है:
- इनग्लोरियस एम्पायर: व्हाट द ब्रिटिश डिड टू इंडिया
- द ग्रेट इंडियन नॉवेल
- इंडिया: फ्रॉम मिडनाइट टू द मिलेनियम
- एन एरा ऑफ डार्कनेस: द ब्रिटिश एम्पायर इन इंडिया
- पैक्स इंडिका: इंडिया एंड द वर्ल्ड ऑफ द 21वीं सेंचुरी
- द बैटल ऑफ बिलॉन्गिंग
- द एलिफेंट, द टाइगर, एंड द सेलफोन
- शो बिजनेस
- नेहरू: द इन्वेंशन ऑफ इंडिया
- बीआर अंबेडकर: वह व्यक्ति जिसने भारत के वंचितों को आशा दी
- द रायट: ए नोबेल
- बुकलेस इन बगदाद