हैदराबाद की श्रीजा अकुला, डब्ल्यूटीटी (विश्व टेबल टेनिस) कंटेंडर एकल खिताब जीतने वाली पहली भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी बन गई हैं। श्रीजा अकुला ने डब्ल्यूटीटी कंटेंडर लागोस 2024 प्रतियोगिता में महिला एकल और युगल दोनों खिताब जीते।
80,000 अमेरिकी डॉलर की पुरस्कार राशि वाली डब्ल्यूटीटी कंटेंडर लागोस 2024 19 जून से 23 जून 2024 तक नाइजीरिया के लागोस शहर के सर मोलाडे ओकोया थॉमस इंडोर स्पोर्ट्स हॉल में आयोजित किया गया था।
भारत की नंबर एक महिला एकल टेबल टेनिस खिलाड़ी श्रीजा अकुला ने 23 जून 2024 को डब्ल्यूटीटी कंटेंडर लागोस 2024 परतियोगिता के फाइनल में चीन की 16 वर्षीय यिजी डिंग को 4-1 (10-12,11-9,11-6,11-8,11-6) को हराकर अपना पहला डब्ल्यूटीटी कंटेंडर खिताब जीता ।
श्रीजा अकुला ने सेमीफाइनल में साथी भारतीय सुतीर्था मुखर्जी को हराकर डब्ल्यूटीटी कंटेंडर लागोस 2024 के फाइनल में अपनी जगह बनाई थी।
श्रीजा अकुला पहले ही 2024 पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर चुकी हैं और अर्चना कामथ, मनिका बत्रा, शरथ कमल, हरमीत देसाई और मानव ठक्कर के साथ भारतीय टेबल टैनिस टीम का हिस्सा हैं। मनिका बत्रा और शरथ कमल ओलंपिक में भारतीय टेबल टैनिस टीम के महिला और पुरुष टीम का क्रमश: नेतृत्व करेंगे।
भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी का डब्ल्यूटीटी कंटेंडर लागोस 2024 टूर्नामेंट में शानदार दिन रहा। उन्होंने पुरुष युगल खिताब के साथ-साथ महिला एकल और युगल खिताब भी जीता।
क्रमांक |
प्रतियोगिता |
विजेता और उनकी राष्ट्रीयता |
उपविजेता और उनकी राष्ट्रीयता |
1 |
महिला, एकल |
श्रीजा अकुला (भारत) |
यिजी डिंग (चीन) |
2 |
पुरुष एकल |
दिमित्रिज ओवत्चारोव (जर्मनी) |
रिकार्डो वाल्थर (जर्मनी) |
3 |
महिला युगल |
श्रीजस अकुला और अर्चना कामथ (भारतीय) |
यशस्विनी घोरपड़े और दीया चितले (भारतीय) |
4 |
पुरुष युगल |
हरमीत देसाई और मानव ठक्कर, (भारत) |
ओलाजाइड ओमोटायो और अज़ीज़ सोलंके (दोनों नाइजीरियाई) |