Home > Current Affairs > International > President Murmu official visit to Fiji, New Zealand and Timor Leste

राष्ट्रपति मुर्मू की फिजी, न्यूजीलैंड और तिमोर लेस्ते की आधिकारिक यात्रा

Utkarsh Classes Last Updated 07-02-2025
President Murmu official visit to Fiji, New Zealand and Timor Leste Visits 4 min read

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 5 से 10 अगस्त 2024 तक की अपने  फिजी, न्यूजीलैंड और तिमोर लेस्ते की राजकीय यात्रा पर  5 अगस्त को नई दिल्ली से रवाना हुई हैं। पहली बार, कोई भारतीय राष्ट्रपति फिजी और तिमोर लेस्ते का दौरा करेंगे।

यह यात्रा प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा घोषित भारत सरकार की एक्ट ईस्ट नीति का हिस्सा है जिसके तहत हिंद-प्रशांत क्षेत्र के देशों के साथ आर्थिक, सांस्कृतिक और रणनीतिक संबंधों को बढ़ावा देना है।

राष्ट्रपति की फिजी यात्रा 

  • दक्षिणी प्रशांत महासागर में स्थित द्वीप राष्ट्र फिजी की अपनी यात्रा के दौरान, राष्ट्रपति मुर्मू फिजी के राष्ट्रपति रातू विलियामे कटोनिवेरे और प्रधान मंत्री सितिवनी राबुका से मुलाकात करेंगी। 
  • 5 से 7 अगस्त तक अपनी तीन दिवसीय यात्रा के दौरान राष्ट्रपति मुर्मू 55 सदस्यीय फ़िजी संसद को भी संबोधित करेंगी।
  • फ़िजी की आबादी का लगभग दो-पाँचवाँ हिस्सा भारतीय मूल के लोगों का है। उन्हें  भारत से फिजी के गन्ने के खेतों में काम करने के लिए गिरमिटिया मजदूर के रूप में अंग्रेजों द्वारा फिजी लाया गया था।
  • भारत इस वर्ष फिजी में राजनयिक उपस्थिति के 75 वर्ष पूरे होने का जश्न भी मना रहा है। 
  • 1970 में फिजी को स्वतंत्रता मिलने से बहुत पहले, 1948 में फिजी में भारत के द्वारा एक आयोग की स्थापना की गई थी।

फिजी की राजधानी: सुवा 

मुद्रा: फ़िजी डॉलर

राष्ट्रपति की न्यूजीलैंड यात्रा 

  • फिजी के बाद, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय, 8 और 9 अगस्त 2024 को न्यूजीलैंड का दौरा करेंगी।
  • आठ साल बाद कोई भारतीय राष्ट्रपति न्यूजीलैंड का दौरा करेगा. राष्ट्रपति मुर्मू से पहले राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने मई 2016 में फिजी का दौरा किया था।
  • वह न्यूजीलैंड के गवर्नर जनरल डेम सिंडी किरो, प्रधान मंत्री क्रिस्टोफर लक्सन और उप प्रधान मंत्री और विदेश मंत्री विंस्टन पीटर्स से मुलाकात करेंगी।
  • वह वेलिंगटन में एक अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा सम्मेलन को  भी संबोधित करेंगी। न्यूजीलैंड में लगभग 8000 भारतीय छात्र पढ़ते हैं।
  • वह भारतीय मूल के न्यूजीलैंडवासियों को भी संबोधित करेंगी। न्यूजीलैंड की 50 लाख की कुल आबादी में करीब 3 लाख आबादी भारतीय मूल के हैं।

राजधानी: वेलिंग्टन

मुद्रा: न्यूज़ीलैंड डॉलर

राष्ट्रपति की तिमोर लेस्ते यात्रा 

  • 2002 में इंडोनेशिया से आज़ादी मिलने के बाद पहली बार कोई भारतीय राष्ट्रपति टिमरो लेस्ते का दौरा करेंगे। 
  • राष्ट्रपति मुर्मू की यात्रा के दौरान, वह राष्ट्रपति जोस रामोस-होर्टा और प्रधान मंत्री  राला "ज़ानाना" गुसमाओ से मुलाकात करेंगी।
  • भारत ने घोषणा की है कि वह जल्द ही तिमोर लेस्ते में एक दूतावास खोलेगा।

तिमोर लेस्ते की राजधानी:दिली

मुद्रा: अमेरिकी डॉलर

FAQ

उत्तर: वह पहले फिजी, फिर न्यूजीलैंड और अंत में तिमोर लेस्ते जाएंगी ।

उत्तर: राष्ट्रपति मुर्मू अगस्त 2024 में

उत्तर: राष्ट्रपति मुर्मू अगस्त 2024 में

उत्तर: सुवा

उत्तर: वेलिंगटन

उत्तर: दिली

उत्तर: अमेरिकी डॉलर

उत्तर: रातू विलियामे कटोनिवेरे
Leave a Review

Today's Article

Utkarsh Classes
DOWNLOAD OUR APP

Utkarsh Classes: Prepare for State & Central Govt Exams

With the trust and confidence of our students, the Utkarsh Mobile App has become a leading educational app on the Google Play Store. We are committed to maintaining this legacy by continually updating the app with unique features to better serve our aspirants.