अनुभवी न्यूजीलैंड क्रिकेट खिलाड़ी कॉलिन मुनरो ने ब्लैक कैप्स के साथ अपने 123 मैचों के करियर को समाप्त करते हुए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है। न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को ब्लैक कैप्स भी कहा जाता है।
जब से न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने 2020 में मुनरो को केंद्रीय अनुबंध में शामिल नहीं किया था तब से न्यूजीलैंड के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेला है।
मुनरो ने 9वें आईसीसी पुरुष टी 20 विश्व कप के लिए न्यूजीलैंड टीम में नहीं चुने जाने के बाद अपनी सेवानिवृत्ति की घोषणा की। 9वां आईसीसी पुरुष टी 20 विश्व कप ,1 से 29 जून, 2024 तक वेस्टइंडीज और संयुक्त राज्य अमेरिका में आयोजित किया जाएगा।
हालांकि मुनरो फ्रेंचाइजी टी20 क्रिकेट लीग में खेलना जारी रखेंगे। उन्होंने पिछली साल ऑस्ट्रेलियाई बिग बैश लीग के दौरान ब्रिस्बेन हीट की कप्तानी की भी थी।
बाएं हाथ के बल्लेबाज़ कॉलिन मुनरो का जन्म दक्षिण अफ्रीका के डरबन शहर में हुआ था और वे न्यूजीलैंड के घरेलू क्रिकेट में ऑकलैंड के लिए खेलते थे। उन्होंने 2012/13 के दक्षिण अफ्रीका दौरे के दौरान तीनों प्रारूपों में ब्लैक कैप्स टीम के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया।
मुनरो ने न्यूजीलैंड के लिए एक टेस्ट, 57 एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय और 65 टी 20 खेले हैं ।
कॉलिन मुनरो मुख्य रूप से टी 20 में अपने कारनामों के लिए जाने जाते थे।
उन्होंने 2018 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 47 गेंदों में शतक बनाया था, जो उस समय अंतरराष्ट्रीय टी20 में न्यूजीलैंड का राष्ट्रीय रिकॉर्ड था। उन्होंने 2016 में श्रीलंका के खिलाफ 14 गेंदों में 50 रन बनाकर राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी बनाया, जो अंतरराष्ट्रीय टी20 में चौथा सबसे तेज 50 रन भी है।
कॉलिन मुनरो के योगदान की सराहना करते हुए न्यूजीलैंड क्रिकेट के मुख्य कार्यकारी स्कॉट वेनिंक ने कहा कि मुनरो को एक अग्रणी शॉर्ट-फॉर्म बल्लेबाज के रूप में याद किया जाएगा।
अंतर्राष्ट्रीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीमों को विभिन्न उपनामों से जाना जाता है।अंतर्राष्ट्रीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीमों के उपनाम हैं:
क्रम संख्या |
क्रिकेट टीम |
उपनाम |
1 |
अफ़ग़ानिस्तान |
अटलान, ब्लू टाइगर्स |
2 |
ऑस्ट्रेलिया |
बैगी ग्रीन्स, ऑसीस, कंगारू |
3 |
बांग्लादेश |
टाईगर्स |
4 |
इंगलैंड |
पोम्स |
5 |
भारत |
मेन इन ब्लूज़ |
6 |
आयरलैंड |
ग्रीन एंड व्हाइट |
7 |
न्यूज़ीलैंड |
ब्लैक कैप्स |
8 |
पाकिस्तान |
शाहीन्स, मेन इन ग्रीन, कॉर्नर्ड टाइगर्स |
9 |
दक्षिण अफ्रीका |
स्प्रिंगबोक्स, प्रोटियाज़, सफ़ास |
10 |
नीदरलैंड |
फ्लाइंग डचमैन |
11 |
ज़िम्बाब्वे |
शेवरॉन |
12 |
श्रीलंका |
लायोंस |
13 |
वेस्ट इंडीज |
विंडीएस,कैरिबियन |
अधिक नवीनतम क्रिकेट समाचार पढ़ें