सीखने के लिए तैयार हैं?
अपने शैक्षणिक लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में पहला कदम उठाएँ। चाहे आप परीक्षा की तैयारी कर रहे हों या अपने ज्ञान का विस्तार कर रहे हों, शुरुआत बस एक क्लिक दूर है। आज ही हमसे जुड़ें और अपनी पूरी क्षमता को अनलॉक करें।
832, utkarsh bhawan, near mandap restaurant, 9th chopasani road, jodhpur rajasthan - 342003
support@utkarsh.com
+91-9116691119, +91-9829213213
सीखने के साधन
Teaching Exams
Rajasthan Govt Exams
Central Govt Exams
Civil Services Exams
Nursing Exams
School Tuitions
Other State Govt Exams
Agriculture Exams
College Entrance Exams
© उत्कर्ष क्लासेज एंड एडुटेक प्राइवेट लिमिटेड सभी अधिकार सुरक्षित
होम
राष्ट्रीय सामयिकी
रक्षा
रक्षा मंत्रालय ने एलएंडटी से के9 वज्र तोपें खरीदने के लिए 7628.70 करोड़ रुपये के सौदे पर हस्ताक्षर किए
Updated: 21 Dec 2024
3 Min Read

केंद्रीय रक्षा मंत्रालय (एमओडी) ने भारतीय सेना के लिए 7628.70 करोड़ रुपये की लागत से 100 के9 वज्र-टी स्व-चालित ट्रैक्ड आर्टिलरी गन (तोप) खरीदने के लिए भारतीय कंपनी लार्सन एंड टुब्रो (एल&टी) के साथ एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं।
एल&टी के साथ के9 वज्र-टी आर्टिलरी गन के लिए यह दूसरा सौदा है। 2017 में, एमओडी ने 100 आर्टिलरी गन खरीदने के लिए एल&टी के साथ 4366 करोड़ रुपये का सौदा किया था।
12 दिसंबर 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में सुरक्षा पर कैबिनेट समिति (सीसीएस) की बैठक में इस 100 अतिरिक्त के 9-वज्र टी गन की खरीद को मंजूरी दी थी।
भारतीय रक्षा कंपनी के साथ सौदे पर हस्ताक्षर करना देश में स्वदेशी रक्षा पारिस्थितिकी तंत्र को बढ़ावा देने और देश को महत्वपूर्ण रक्षा प्रौद्योगिकी और उपकरणों में आत्मनिर्भर बनाने के भारत सरकार के प्रयास का हिस्सा है।
के9 वज्र-टी आर्टिलरी गन सैमसंग टेकविन कंपनी जिसे अब हनवा डिफेंस के नाम से जाना जाता है, द्वारा विकसित दक्षिण कोरियाई मोबाइल हॉवित्जर ( के9) का स्वदेशी संस्करण है।
आर्टिलरी गन को भारतीय सेना की जरूरतों के हिसाब से संशोधित किया गया है और इसका निर्माण भारत में लार्सन एंड टुब्रो हैवी इंजीनियरिंग और हनवा डिफेंस द्वारा संयुक्त रूप से किया गया है।
संशोधित आर्टिलरी गन को के9 वज्र-टी कहा जाता है।
के9 वज्र-टी गन का उत्पादन महाराष्ट्र के पुणे के पास एल&टी के तालेगांव प्लांट में किया जा रहा है।
के9 वज्र-टी भारतीय सेना के लिए एक निजी भारतीय कंपनी द्वारा निर्मित पहली आर्टिलरी गन है।
के9 वज्र-टी आर्टिलरी गन एक शूट-एंड-स्कूट प्रकार की आर्टिलरी गन है जिसका मतलब है यह तोप दुश्मन पर गोला दाग कर तुरंत वहाँ से चली जाती है। अगर दुश्मन देश की रेडार उस तोप का पता लगा भी लेता है और जबाबी करवाही करे उससे पहले ही वो तोपखाना वहाँ से जा चुका होता है
के9 वज्र-टी एक स्व-चालित आर्टिलरी गन है जो 1,000-हॉर्सपावर के इंजन से लैस है।
यह 60 किमी प्रति घंटे से अधिक की गति से चल सकती है और 450 किमी तक की यात्रा कर सकती है।
इस गन में 155 मिमी/52 कैलिबर का आयुध है जिसकी अधिकतम फायरिंग रेंज 40 किमी है।
के9 एक साथ कई राउंड गोला-बारूद दाग सकता है और यह दुश्मन के ठिकानों पर एक मिनट में आठ राउंड फायर कर सकता है।
इस गन को मैदानी इलाकों, रेगिस्तानी क्षेत्रों और उप-शून्य तापमान वाले उच्च ऊंचाई वाले क्षेत्रों में तैनात किया जा सकता है।
टॉप पोस्ट
Frequently asked questions

Still have questions?
Can't find the answer you're looking for? Please contact our friendly team.
अपने नज़दीकी उत्कर्ष क्लासेज के ऑफलाइन सेंटर पर आज ही विजिट करें।

Download Current Affairs One- Liner PDFs
Get Daily, Monthly Current Affairs One-Liner PDF & Kumar Gaurav Sir’s ??? ????? Class PDF