सीखने के लिए तैयार हैं?
अपने शैक्षणिक लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में पहला कदम उठाएँ। चाहे आप परीक्षा की तैयारी कर रहे हों या अपने ज्ञान का विस्तार कर रहे हों, शुरुआत बस एक क्लिक दूर है। आज ही हमसे जुड़ें और अपनी पूरी क्षमता को अनलॉक करें।
Utkarsh Classes
Admission office
Above Arora Namkeen
Jalori Gate circle,
Jodhpur (Raj.), 342005
support@utkarsh.com
+91-9116691119, +91-9829213213
सीखने के साधन
Teaching Exams
Rajasthan Govt Exams
Central Govt Exams
Civil Services Exams
Nursing Exams
School Tuitions
Other State Govt Exams
Agriculture Exams
College Entrance Exams
Miscellaneous Exams
UC Skills
© 2026 उत्कर्ष क्लासेज एंड एडुटेक प्राइवेट लिमिटेड सभी अधिकार सुरक्षित
Add as a preferred source on Google
Updated: 29 Nov 2024
3 Min Read

अपने अधिकारियों को आधुनिक बनाने और उन्हें भविष्य की युद्ध के लिए तैयार करने के लिए भारतीय सेना ने ‘एकलव्य’ नाम से एक ऑनलाइन लर्निंग प्लेटफॉर्म का शुभारंभ किया है। इस प्लेटफॉर्म से मौजूदा भौतिक पाठ्यक्रमों की भीड़ कम करने, निरंतर अपडेट के साथ प्रशिक्षण की सामग्री में लचीलापन लाने और युद्ध के बदलते चरित्र के लिए अधिकारियों को तैयार करने की उम्मीद है।
एकलव्य प्लेटफॉर्म को भारतीय सेना के लिए भास्कराचार्य राष्ट्रीय अंतरिक्ष अनुप्रयोग और भू-सूचना विज्ञान संस्थान (बीआईएसएजी-एन), गांधीनगर, गुजरात द्वारा विकसित किया गया है ।
मुख्यालय सेना प्रशिक्षण कमान और आर्मी वॉर कॉलेज, एकलव्य प्लेटफॉर्म के लिए प्रायोजक एजेंसियां हैं।
प्लेटफॉर्म को मुख्यालय सेना प्रशिक्षण कमान के आर्मी डेटा नेटवर्क पर होस्ट किया गया है।
सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में ऑनलाइन प्लेटफॉर्म एकलव्य का उद्घाटन किया। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म एकलव्य का शुभारंभ भारतीय सेना की ‘परिवर्तन के दशक’ पहल का हिस्सा है।
यह भी पढ़ें: जनरल उपेंद्र द्विवेदी को नेपाली सेना के जनरल रैंक से सम्मानित किया गया
नवंबर 2024 में नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय को संबोधित करते हुए जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने भारतीय सेना को आधुनिक बनाने और भविष्य की युद्ध के लिए फौज को तैयार करने के लिए ‘परिवर्तन की दशक’ पहल की घोषणा की।
इस पहल का उद्देश्य भारतीय सेना को तकनीकी रूप से उन्नत, अनुकूलनीय और आत्मनिर्भर बल में बदलना है, जो भविष्य की जटिल चुनौतियों का सामना करने में सक्षम हो।
मानव संसाधन प्रबंधन इस पहल का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो एक कुशल और समावेशी बल विकसित करने पर केंद्रित है।
सेना के अधिकारियों को ऐसा प्रशिक्षण दिया जाएगा जो उन्हें एकीकृत युद्ध, साइबर युद्ध और ड्रोन युद्ध जैसे आधुनिक युद्ध की उभरती प्रकृति के संपर्क में रखेगा।
लेखक के बारे में

अर्पित परिहार
ब्लॉगर
This content is prepared by the Utkarsh Classes team to present accurate, updated, and exam-relevant current affairs in a simple and reliable format.
नवीनतम करेंट अफेयर्स
लोकप्रिय टैग
Frequently asked questions

Still have questions?
Can't find the answer you're looking for? Please contact our friendly team.
अपने नज़दीकी उत्कर्ष क्लासेज के ऑफलाइन सेंटर पर आज ही विजिट करें।

Download Last 5 Years PYQs in a Single Click
FREE PYQs exam ke level aur question pattern ko samajhne ka best tareeka