सीखने के लिए तैयार हैं?
अपने शैक्षणिक लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में पहला कदम उठाएँ। चाहे आप परीक्षा की तैयारी कर रहे हों या अपने ज्ञान का विस्तार कर रहे हों, शुरुआत बस एक क्लिक दूर है। आज ही हमसे जुड़ें और अपनी पूरी क्षमता को अनलॉक करें।
832, utkarsh bhawan, near mandap restaurant, 9th chopasani road, jodhpur rajasthan - 342003
support@utkarsh.com
+91-9116691119, +91-9829213213
सीखने के साधन
Teaching Exams
Rajasthan Govt Exams
Central Govt Exams
Civil Services Exams
Nursing Exams
School Tuitions
Other State Govt Exams
Agriculture Exams
College Entrance Exams
© उत्कर्ष क्लासेज एंड एडुटेक प्राइवेट लिमिटेड सभी अधिकार सुरक्षित
Updated: 14 Nov 2024
3 Min Read

भारत सरकार ने केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) में रिजर्व महिला बटालियन स्थापित करने को हरी झंडी दे दी है। यह जानकारी केंद्रीय गृह मंत्री और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने 12 नवंबर 2024 को सोशल मीडिया पर दी थी। सीआईएसएफ में यह पहली रिजर्व महिला बटालियन होगी।
सीआईएसएफ वर्तमान में 12 रिजर्व बटालियन संचालित करता है,जिन्हें कार्यबल के स्थाई कार्य जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय प्रतिष्ठानों, वीआईपी सुरक्षा आदि और अस्थायी कार्य जैसे चुनाव संबंधी तैनाती में बल की सुदृढीकरण के रूप में तैनात किया जाता है।
मार्च 2022 में आयोजित 53वें सीआईएसएफ दिवस समारोह के दौरान अमित शाह ने सीआईएसएफ के शीर्ष अधिकारियों को महिला कर्मियों की एक रिजर्व बटालियन बनाने का प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया था ।
सीआईएसएफ के शीर्ष अधिकारियों द्वारा तैयार किए गए प्रस्ताव को बाद में अनुमति देते हुए ,अमित शाह इन इसकी घोषणा की है।
रिजर्व महिला बटालियन जिसमें 1025 कर्मी होंगे, सीआईएसएफ की मौजूदा महिला कर्मियों से बनाई जाएगी। इसका नेतृत्व एक वरिष्ठ महिला कमांडेंट द्वारा किया जाएगा।
वर्तमान में सीआईएसएफ बल में लगभग 7 प्रतिशत कर्मी,महिला हैं।
सीआईएसएफ ने अपने नई दिल्ली मुख्यालय में अपनी पहली महिला रिजर्व बटालियन के लिए भर्ती और विशेष प्रशिक्षण का काम शुरू कर दिया है।
भारत सरकार एक प्रगतिशील महिला सशक्तिकरण नीति का पालन कर रही है जहां महिलाओं को सशस्त्र बलों और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल जैसे सीआईएसएफ, सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ), असम राइफल्स, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी), सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) और राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) में शामिल किया जा रहा है।
इस निर्णय से महिलाओं को इन बलों में शामिल होने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा।
सभी सात सीएपीएफ, केंद्रीय गृह मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण में आते है।
सीआईएसजी की स्थापना 1969 में भारत सरकार द्वारा केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल अधिनियम 1968 के तहत की गई थी।
वर्तमान महानिदेशक; आर एस भट्टी
सीआईएसएफ दिवस- 10 मार्च
सीआईएसएफ का आदर्श वाक्य: सुरक्षा और संरक्षण
लेखक के बारे में

अर्पित परिहार
ब्लॉगर
This content is prepared by the Utkarsh Classes team to present accurate, updated, and exam-relevant current affairs in a simple and reliable format.
टॉप पोस्ट
लोकप्रिय टैग
Frequently asked questions

Still have questions?
Can't find the answer you're looking for? Please contact our friendly team.
अपने नज़दीकी उत्कर्ष क्लासेज के ऑफलाइन सेंटर पर आज ही विजिट करें।

Big Summer Sale with WEB15
Upto 90% OFF + 6 Months Extra Validity + Extra 15% Discount with WEB15 Coupon Code