सीखने के लिए तैयार हैं?
अपने शैक्षणिक लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में पहला कदम उठाएँ। चाहे आप परीक्षा की तैयारी कर रहे हों या अपने ज्ञान का विस्तार कर रहे हों, शुरुआत बस एक क्लिक दूर है। आज ही हमसे जुड़ें और अपनी पूरी क्षमता को अनलॉक करें।
832, utkarsh bhawan, near mandap restaurant, 9th chopasani road, jodhpur rajasthan - 342003
support@utkarsh.com
+91-9116691119, +91-9829213213
सीखने के साधन
Teaching Exams
Rajasthan Govt Exams
Central Govt Exams
Civil Services Exams
Nursing Exams
School Tuitions
Other State Govt Exams
Agriculture Exams
College Entrance Exams
© उत्कर्ष क्लासेज एंड एडुटेक प्राइवेट लिमिटेड सभी अधिकार सुरक्षित
होम
राष्ट्रीय सामयिकी
रक्षा
डीआरडीओ और भारतीय नौसेना ने चांदीपुर में एनएएसएम-एसआर मिसाइल का सफल परीक्षण किया
Updated: 27 Feb 2025
3 Min Read

भारतीय नौसेना ने रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) के सहयोग से 25 फरवरी 2025 को स्वदेशी रूप से विकसित नौसेना एंटी-शिप मिसाइल -शॉर्ट रेंज (एनएएसएम-एसआर) का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है।
मिसाइल को 25 फरवरी 2025 को ओडिशा के चांदीपुर स्थित एकीकृत परीक्षण रेंज (आईटीआर) से भारतीय नौसेना के सी किंग एमके 42बी हेलीकॉप्टर से दागा गया था।
एनएएसएम-एसआर , देश की पहली स्वदेशी रूप से विकसित वायु-प्रक्षेपित एंटी-शिप मिसाइल प्रणाली है जो समुद्र के लहरों से ऊपर उड़ होते हुए अपने लक्ष्य पर वार करने में सक्षम है।
इस मिसाइल का पहला परीक्षण मई 2022 में किया गया था।
डीआरडीओ के मुताबिक, परीक्षण में मिसाइल के मैन-इन लूप फीचर को सफलतापूर्वक सत्यापित किया गया।
एनएसएएम-एसआर की अनूठी विशेषता इसका मैन-इन लूप है।
मिसाइल में दोनों -फायर एंड फॉरगेट और मैन-इन-लूप ,विशेषताएं हैं।
फायर एंड फॉरगेट या दागो और भूल जाओ का मतलब है कि पायलट लक्ष्य पर निशाना लगा कर मिसाइल को दाग देता है। हीट सीकर से लैस यह मिसाइल, लड़ाकू विमान या हमलावर हेलीकॉप्टर के पायलट के किसी भी मार्गदर्शन के बिना लक्ष्य पर हमला कर सकता है।
मैन-इन लूप का मतलब है कि मिसाइल हेलीकॉप्टर के पायलट के साथ दोतरफा डेटा लिंक बनाए रखती है। मिसाइल दागने के बाद पायलट दूर से मिसाइल को नियंत्रित करता है और इसे सटीकता के साथ चयनित लक्ष्य तक निर्देशित करता है। पायलट लक्ष्य का चयन करता है क्योंकि उड़ान के दौरान मिसाइल उस क्षेत्र की लाइव तस्वीरें पायलट को भेजती रहती है जिस क्षेत्र के ऊपर वह उड़ रही है।
इससे जरूरत पड़ने पर पायलट , मिसाइल का लक्ष्य बदल सकता है।
डीआरडीओ के अध्यक्ष : डॉ समीर वी कामथ
Frequently asked questions

टॉप पोस्ट
Still have questions?
Can't find the answer you're looking for? Please contact our friendly team.
अपने नजदीकी सेंटर पर विजिट करें।

Selection Offer Live
15% Extra OFF + Free Study Material Course Validity Till Exam. Limited Time Only!