Home > Current Affairs > National > National Startup Day 2024: Date, Theme, Significance and History

राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस 2024: तिथि, थीम, महत्व और इतिहास

Utkarsh Classes Last Updated 16-01-2024
National Startup Day 2024: Date, Theme, Significance and History Important Day 4 min read

भारत में प्रति वर्ष 16 जनवरी को राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर स्टार्टअप इकोसिस्टम को बढ़ावा देने के लिए देश भर में कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। 

राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस 2024 थीम:

  • अधिकारिक तौर पर राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस 2024 थीम की घोषणा अभी तक नहीं की गई है। जबकि पिछले वर्ष 2023 की थीम थी "आज के संस्थापक, कल के नेता"।

राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस की पृष्ठभूमि: 

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 जनवरी, 2022 को 150 से अधिक स्टार्टअप्स के साथ बातचीत के दौरान 16 जनवरी को 'राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस' के रूप में मनाए जाने की घोषणा की थी। 
  • इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने स्टार्टअप्स को 'नए भारत की रीढ़' कहा था।
  • यह दशक भारत में प्रौद्योगिकी का दशक होगा। इस दशक को 'टेकेड' (Techade) कहा जाएगा। जहां नवाचार, उद्यमिता और एक स्वस्थ स्टार्टअप इकोसिस्टम सरकारी प्रक्रियाओं और नौकरशाही के बंधनों से नवाचार को मुक्त करने में मदद करेगा।
  • भारत की स्टार्ट-अप पहल की 6वीं वर्षगांठ का यह कार्यक्रम स्वास्थ्य, कृषि, अंतरिक्ष, उद्योग 4.0, विज्ञान और अन्य सहित विभिन्न क्षेत्रों में स्टार्ट-अप को प्रदर्शित करता है।
  • 150 से अधिक स्टार्टअप को छ: कार्य समूहों में विभाजित किया गया था।
    • ग्रोइंग फ्रॉम रूट्स
    • नजिंग द डीएनए
    • फ्रॉम लोकल टू ग्लोबल
    • टेक्नोलॉजी ऑफ फ्यूचर
    • बिल्डिंग चैंपियंस इन मैन्युफैक्चरिंग 
    • सस्टेनेबल डेवलपमेंट।

राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस का महत्व: 

  • इस दिवस के आयोजन के माध्यम से भारतीय स्टार्टअप की उपलब्धियों का जश्न मनाया जाता है। साथ ही इस अवसर पर देश में विभिन्न स्तरों पर उद्यमशीलता की भावना को बढ़ावा दिया जाता है।
  • इस दिवस के आयोजन से नवोदित उद्यमियों के लिए नवाचार और देश की अर्थव्यवस्था में उनकी भूमिका के बारे में बात करने के लिए एक मंच देना है।
  • देश में उद्यमिता के विचार को प्रोत्साहित करने का मुख्य उद्देश्य मेक-इन-इंडिया जैसी योजनाओं को बढ़ावा देना है।
  • भारतीय स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र 2016 में 340+ स्टार्टअप से बढ़कर 2023 में 1,15,000+ स्टार्टअप हो गए है। 

राष्ट्रीय स्टार्टअप सप्ताह का आयोजन:  

  • वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के तहत उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग द्वारा प्रति वर्ष राष्ट्रीय स्टार्टअप सप्ताह का आयोजन किया जाता है। 
  • 10 से 16 जनवरी तक पूरे एक सप्ताह को राष्ट्रीय स्टार्टअप सप्ताह के रूप में चिह्नित किया है।

स्टार्टअप से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्य: 

  • नवाचार: नए स्टार्टअप अक्सर नई तकनीकें बनाते हैं जो सामान्य उपयोगकर्ताओं के दैनिक जीवन में आने वाली समस्याओं का समाधान करती हैं।
  • रोजगार सृजन: भारत दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला देश है। सरकार को हर किसी को नौकरी देना मुश्किल हो रहा है। बड़ी संख्या में सफल स्टार्टअप भारत की बड़ी आबादी को नौकरी दे सकते हैं।
  • निर्यात में वृद्धि: नए उत्पादों और सेवाओं के साथ, व्यापार घाटे को कम करते हुए भारत का निर्यात बढ़ेगा।
  • विदेशी निवेश: अगर किसी स्टार्टअप का आइडिया बढ़िया है तो वह विदेशी निवेशकों को आकर्षित कर सकता है। विदेशी निवेश बढ़ने से देश में नए अवसर आ सकते हैं।
  • कौशल विकास: ये स्टार्टअप भारत में अकुशल युवाओं की अधिक संख्या की समस्या को भी ठीक कर सकते हैं। 

FAQ

Answer:- 16 जनवरी

Answer:- 2022

Answer:- 10 से 16 जनवरी
Leave a Review

Today's Article

Utkarsh Classes
DOWNLOAD OUR APP

Utkarsh Classes: Prepare for State & Central Govt Exams

With the trust and confidence of our students, the Utkarsh Mobile App has become a leading educational app on the Google Play Store. We are committed to maintaining this legacy by continually updating the app with unique features to better serve our aspirants.