Home > Current Affairs > International > Kenyan President William Ruto's Visit To India: Five MoUs Signed

केन्या के राष्ट्रपति विलियम रुटो की भारत यात्रा: पाँच एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए

Utkarsh Classes Last Updated 07-02-2025
Kenyan President William Ruto's Visit To India: Five MoUs Signed Visits 3 min read

केन्या के राष्ट्रपति विलियम सामोई रुटो भारत के राष्ट्रपति के निमंत्रण पर भारत की तीन दिवसीय (4 से 6 दिसंबर 2023) यात्रा पर 4 दिसंबर को नई दिल्ली पहुंचे। राष्ट्रपति रुटो की यह पहली भारत यात्रा है।

  • 5 दिसंबर को राष्ट्रपति विलियम रूटो और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आपसी हित के क्षेत्रों के संबंध में द्विपक्षीय सहयोग पर चर्चा की। 

दोनों देशों के मध्य पाँच समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित हुए: 

  1. दोनों देश खेलों में सहयोग करने पर समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए
  2. डिजिटल परिवर्तन के लिए जमीनी स्तर पर कार्यान्वित सफल डिजिटल समाधानों को साझा करने के क्षेत्र में सहयोग पर समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुआ
  3. 2023-27 की अवधि के लिए दोनों देशों के बीच संस्कृति विनिमय कार्यक्रम
  4. भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) और केन्याई मानक ब्यूरो (केईबीएस) के बीच समझौता ज्ञापन
  5. इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) और केन्या मुक्त विश्वविद्यालय (ओयूके) के बीच समझौता ज्ञापन

राष्ट्रपति रुटो के यात्रा के दौरान की गई अन्य घोषणाएँ: 

  • दोनों देशों ने स्केलिंग के ब्लूप्रिंट के रूप में "हिंद महासागर क्षेत्र में समुद्री सहयोग पर संयुक्त दृष्टि वक्तव्य-बहारी (स्वाहिली में महासागर)" का अनावरण किया।
  • केन्या, अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन (आईएसए) में शामिल होने के लिए अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
  • केन्या ग्लोबल बायो-फ्यूल्स एलायंस (GBA) में शामिल होगा।
  • कृषि आधुनिकीकरण के लिए 250 मिलियन अमेरिकी डॉलर की एलओसी की घोषणा
  • अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी अनुप्रयोगों में इसरो में केन्या अंतरिक्ष एजेंसी/नैरोबी विश्वविद्यालय के 20 अंतरिक्ष वैज्ञानिकों के लिए अनुकूलित प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया जाएगा।
  • अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भारत के अनुभव से सीखने के लिए साथ ही अंतरिक्ष-आधारित अनुप्रयोगों पर विशेषज्ञता साझा करने के लिए केन्या के साथ ।
  • भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (आईसीसीआर) ने केन्या के छात्रों के लिए छात्रवृत्ति के स्लॉट को सालाना 48 से बढ़ाकर 80 करने की घोषणा की है।
  • दोनों नेताओं ने एक सकारात्मक कदम के रूप में केन्याई एवोकैडो के लिए भारतीय बाजार खोलने का स्वागत किया।

केन्या गणराज्य: 

  • यह हिंद महासागर के तट पर स्थित एक पूर्वी अफ्रीकी देश है।
  • इसकी सीमा विक्टोरिया झील से लगती है जो अफ्रीका की सबसे बड़ी झील है और नील नदी का उद्गमस्थल भी है।
  • नील नदी विश्व की सबसे लंबी नदी है।
  • राजधानी: नैरोबी 
  • मुद्रा: कीनियन शिलिंग
  • राष्ट्रपति: विलियम सामोई रुटो 
  • क्षेत्रफल: 581,309 वर्गकिलोमीटर
  • जनसंख्या: लगभग 4.4 करोड़

FAQ

उत्तर: केन्या

उत्तर: केन्या

उत्तर: केन्या

उत्तर: नैरोबी

उत्तर: केन्याई शिलिंग

उत्तर: विक्टोरिया झील

उत्तर: नील नदी।
Leave a Review

Today's Article

Utkarsh Classes
DOWNLOAD OUR APP

Utkarsh Classes: Prepare for State & Central Govt Exams

With the trust and confidence of our students, the Utkarsh Mobile App has become a leading educational app on the Google Play Store. We are committed to maintaining this legacy by continually updating the app with unique features to better serve our aspirants.