Home > Current Affairs > State > Jharkhand launches Mukhyamantri Maiyaan Samman Yojana for women

झारखंड ने महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना शुरू की

Utkarsh Classes Last Updated 03-08-2024
Jharkhand launches Mukhyamantri Maiyaan Samman Yojana for women Jharkhand 3 min read

झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने राज्य में पात्र महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना शुरू की है। यह योजना आधिकारिक तौर पर 16 अगस्त 2024 को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा शुरू की जाएगी।

81 सदस्यीय वर्तमान झारखंड विधानसभा का का कार्यकाल 5 जनवरी 2025 को समाप्त  हो जाएगा और आनमन है की नई विधान सभा के लिए झारखंड में नवंबर/दिसंबर 2024 में चुनाव होंगे।

आगामी विधान सभा चुनाव  को ध्यान में रखते हुए  सोरेन सरकार ने महिला वर्ग के लिए यह योजना शुरू की है । 

मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के बारे में

मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना को पहले झारखंड बहन बेटी स्वावलंबन प्रोत्साहन योजना कहा जाता था।

मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना  का उद्देश्य राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाकर उन्हें सशक्त बनाना है। 

इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान करके उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और पोषण के स्तर में सुधार करना भी है।

राज्य सरकार पात्र महिलाओं का नामांकन सुनिश्चित करने के लिए 3-10 अगस्त 2024 तक सभी जिलों की पंचायतों और वार्डों में विशेष शिविर लगा रही है।

लाभार्थी महिलाओं को 1000 रुपये प्रति माह मिलेंगे 

  • मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना  एक प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (डीबीटी) योजना है जहां पात्र महिला लाभार्थियों को राज्य सरकार से सीधे बैंक खाते में 1000 रुपये प्रति माह मिलेंगे।
  • पहली किस्त 16 अगस्त 2024 को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और राज्य की महिला एवं बाल विकास मंत्री बेबी देवी द्वारा लाभार्थी के खाते में ट्रांसफर की जाएगी.
  • 21-50 वर्ष की आयु वर्ग की महिलाएं योजना के लिए पात्र हैं।
  • लाभार्थी की वार्षिक आय 8 लाख रुपये से कम होनी चाहिए।
  • अनुमान है कि राज्य की  करीब 48 लाख महिलाएं इस योजना के लिए पात्र हैं।
  • इस योजना से राज्य सरकार को प्रति माह लगभग 4000 करोड़ रुपये खर्च होने की उम्मीद है।

FAQ

उत्तर: झारखंड

उत्तर: झारखंड बहन बेटी स्वावलंबन प्रोत्साहन योजना।

उत्तर: 1000 रुपये प्रति माह उनके बैंक खाते में।

उत्तर: 21-50 वर्ष की आयु, वार्षिक आय आठ लाख से कम होनी चाहिए ।

उत्तर : हेमन्त सोरेन

उत्तर : 81 सदस्य।
Leave a Review

Today's Article

Utkarsh Classes
DOWNLOAD OUR APP

Download India's Best Educational App

With the trust and confidence that our students have placed in us, the Utkarsh Mobile App has become India’s Best Educational App on the Google Play Store. We are striving to maintain the legacy by updating unique features in the app for the facility of our aspirants.