सीखने के लिए तैयार हैं?
अपने शैक्षणिक लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में पहला कदम उठाएँ। चाहे आप परीक्षा की तैयारी कर रहे हों या अपने ज्ञान का विस्तार कर रहे हों, शुरुआत बस एक क्लिक दूर है। आज ही हमसे जुड़ें और अपनी पूरी क्षमता को अनलॉक करें।
832, utkarsh bhawan, near mandap restaurant, 9th chopasani road, jodhpur rajasthan - 342003
support@utkarsh.com
+91-9116691119, +91-9829213213
सीखने के साधन
Teaching Exams
Rajasthan Govt Exams
Central Govt Exams
Civil Services Exams
Nursing Exams
School Tuitions
Other State Govt Exams
Agriculture Exams
College Entrance Exams
© उत्कर्ष क्लासेज एंड एडुटेक प्राइवेट लिमिटेड सभी अधिकार सुरक्षित
होम
अंतरराष्ट्रीय सामयिकी
खेल
दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर ऐतिहासिक आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप जीती
Updated: 15 Jun 2025
4 Min Read

दक्षिण अफ़्रीकी पुरुष क्रिकेट टीम ने गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को पांच विकेट से हराकर तीसरी आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप जीत लिया है। यह दक्षिण अफ्रीकी टीम, जिसे प्रोटियाज के नाम से भी जाना जाता है, के लिए केन्या में आयोजित 1998 आईसीसी नॉकआउट चैम्पियनशिप (जिसे बाद में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी नाम दिया गया) के बाद पहला प्रमुख क्रिकेट खिताब था।
साथ ही यह पिछले 15 वर्षों में पहली बार था जब ऑस्ट्रेलिया को किसी आईसीसी प्रतियोगिता में हार का सामना करना पड़ा। इससे पहले ,इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज़ में खेले गए 2010 आईसीसी पुरुष T20 विश्व कप फ़ाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराया था।
2023-25 चक्र के आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फ़ाइनल 11 से 14 जून 2025 तक इंग्लैंड के लंदन में स्थित लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया था।
दक्षिण अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा ने फाइनल में टॉस जीता और तेज गेंदबाज पैट कमिंस की अगुआई वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया।
स्टीव स्मिथ के 66 और ब्यू वेबस्टर के 72 रनों के शानदार योगदान के साथ ऑस्ट्रेलियाई टीम पहली पारी में 212 रनों पर सिमट गई।
कप्तान पैट कमिंस के शानदार 28 रन पर 6 विकेट की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ़्रीका को 138 रन पर ढेर कर दिया। ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 74 रन की बढ़त हासिल की।
दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलियाई टीम एक समय, 73 रन पर अपने 7 शीर्ष विकेट खो दिया था, लेकिन मिशेल स्टार्क के नाबाद 58 और एलेक्स कैरी के उपयोगी 43 रनों की बदौलत ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 207 रन बनाये।
दक्षिण अफ्रीका को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप जीतने के लिए 282 रनों का लक्ष्य मिला था। एडेन मार्करम के 135 रनों और चोटिल बावुमा के 66 रनों की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने ऐतिहासिक और यादगार जीत दर्ज की।
गेंदबाजों के दबदबे वाले इस मैच में दक्षिण अफ्रीका के कैगिसो रबाडा ने 110 रन देकर 9 विकेट चटकाए।
मैन ऑफ द मैच - दक्षिण अफ्रीका के एडेन मकरम
क्रिकेट के सबसे लंबे प्रारूप को पुनर्जीवित करने के लिए, आईसीसी ने 2019 में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की स्थापना की।
आईसीसी, पुरुष और महिला के लिए ,पहले ही एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय (ओडीआई) और टी 20 विश्व कप विश्व कप आयोजित करता था।
आईसीसी पुरुष टेस्ट टीम रैंकिंग में शीर्ष नौ रैंक वाली टीमें आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप में भाग लेती हैं।
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप दो साल का चक्र है और इसमें शीर्ष नौ रैंक वाली टेस्ट टीमों के बीच खेली जाने वाली द्विपक्षीय टेस्ट सीरीज़ शामिल होते हैं।
द्विपक्षीय श्रृंखला में टीम के प्रदर्शन के आधार पर टीमों को अंकों का एक निश्चित प्रतिशत आवंटित किया जाता है।
2 साल के चक्र के अंत में, शीर्ष दो टीमें फाइनल के लिए क्वालीफाई करती हैं।
प्रथम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2019-2021 चक्र
द्वितीय विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2021-2023 चक्र
तीसरा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 चक्र
चौथा आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 चक्र
चौथा आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 चक्र 17 जून 2025 को श्रीलंका के गॉल में आयोजित श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच टेस्ट मैच के साथ शुरू होगा।
अगले दो क्रिकेट सत्रों में 71 टेस्ट मैच खेले जाएंगे, जिसमें आईसीसी टेस्ट टीम रैंकिंग में शीर्ष नौ रैंक वाली टीम शामिल होगी।
भारत 2025-27 विश्व टेस्ट चैंपियनशिप चक्र में 18 टेस्ट मैच खेलेगा।
भारत वेस्टइंडीज, दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी करेगा और इंग्लैंड, श्रीलंका और न्यूजीलैंड में विदेशी शृंखला खेलेगा।
यह भी देखें
एमएस धोनी: आईसीसी हॉल ऑफ फेम में शामिल होने वाले 11वें भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी
Frequently asked questions

टॉप पोस्ट
Still have questions?
Can't find the answer you're looking for? Please contact our friendly team.
अपने नजदीकी सेंटर पर विजिट करें।

Exam Pattern par based daily important questions
A quick daily practice designed to show where you stand today