सीखने के लिए तैयार हैं?
अपने शैक्षणिक लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में पहला कदम उठाएँ। चाहे आप परीक्षा की तैयारी कर रहे हों या अपने ज्ञान का विस्तार कर रहे हों, शुरुआत बस एक क्लिक दूर है। आज ही हमसे जुड़ें और अपनी पूरी क्षमता को अनलॉक करें।
832, utkarsh bhawan, near mandap restaurant, 9th chopasani road, jodhpur rajasthan - 342003
support@utkarsh.com
+91-9116691119, +91-9829213213
सीखने के साधन
Teaching Exams
Rajasthan Govt Exams
Central Govt Exams
Civil Services Exams
Nursing Exams
School Tuitions
Other State Govt Exams
Agriculture Exams
College Entrance Exams
© उत्कर्ष क्लासेज एंड एडुटेक प्राइवेट लिमिटेड सभी अधिकार सुरक्षित
Updated: 18 Mar 2024
6 Min Read

उत्तर प्रदेश के गुलवीर सिंह ने 17 मार्च 2024 को अमेरिका के कैलिफोर्निया के सैन जुआन कैपिस्ट्रानो में आयोजित द टेन 2024 एथलेटिक्स मीट में पुरुषों की 10,000 मीटर दौड़ में 16 साल पुराना राष्ट्रीय कीर्तिमान तोड़ दिया। उन्होंने 27 मिनट 41.81 सेकंड का समय लेकर सुरेंद्र सिंह द्वारा 2008 में स्थापित 28 मिनट 02.89 सेकेंड का कीर्तिमान तोड़ दिया।
27 मिनट 41.81 सेकेंड के समय के साथ, गुलवीर सिंह, अमेरिकी ड्रू हंटर के बाद दूसरे स्थान पर रहे, जिन्होंने 27 मिनट 38.87 सेकेंड के साथ यह दौड़ जीत लिया ।
हालाँकि, अभी तक का सबसे लंबे समय तक कायम रहने वाला राष्ट्रीय कीर्तिमान पुरुषों की मैराथन दौड़ में 2 घंटे 12 मिनट का है, जिसे 1978 में शिवानी सिंह ने बनाया था।
28 मिनट से कम समय में 10,000 मीटर की दौड़ पूरी करने वाले पहले भारतीय होने के बावजूद, गुलवीर सिंह 2024 पेरिस ग्रीष्मकालीन ओलंपिक पेरिस के लिए क्वालीफाई करने में असफल रहे। गुलवीर सिंह ने हांग्जो एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीता था ।
100 मीटर का राष्ट्रीय कीर्तिमान
मणिकांता होबलीधर ने 10.23 सेकंड के समय के साथ 2023 में बेंगलुरु में आयोजित राष्ट्रीय ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 100 मीटर में कीर्तिमान बनाया था।
दुती चंद ने 11.17 सेकंड के समय के साथ, 2021 में पटियाला में आयोजित इंडियन ग्रां प्री IV में 100 मीटर का राष्ट्रीय कीर्तिमान बनाया था ।
200 मीटर का राष्ट्रीय कीर्तिमान
अमलान बोर्गोहेन ने फेडरेशन कप 2022 में 200 मीटर में 20.52 सेकंड के समय के साथ राष्ट्रीय कीर्तिमान बनाया था ।
महिला वर्ग में सरस्वती साहा ने 22.82 सेकंड के समय के साथ 200 मीटर में रिकॉर्ड बनाया था । उन्होंने 2002 में लुधियाना में नेशनल सर्किट मीट में यह कीर्तिमान बनाया था ।
400 मीटर का राष्ट्रीय कीर्तिमान
मोहम्मद अनस याहिया ने 45.21 सेकंड के समय के साथ 2019 में चेक गणराज्य में आयोजित क्लाडनो एथलेटिक्स मीट में यह कीर्तिमान बनाया गया था।
महिला वर्ग का कीर्तिमान हिमा दास के नाम है। उन्होंने इंडोनेशिया के जकार्ता में 2018 में आयोजित एशियाई खेलों में 50.79 सेकंड के समय के साथ राष्ट्रीय कीर्तिमान बनाया।
800 मीटर का राष्ट्रीय कीर्तिमान
जिन्सन जॉनसन के पास पुरुषों का 800 मीटर कीर्तिमान है। उन्होंने गुवाहाटी में आयोजित 2018 नेशनल इंटर-स्टेट चैंपियनशिप में 1 मिनट 45.65 सेकंड में यह कीर्तिमान बनाया था।
महिला वर्ग में, टिंटू लुका के नाम यह कीर्तिमान है । उन्होने 2010 स्प्लिट, क्रोएशिया में आयोजित कॉन्टिनेंटल कप में 1 मिनट 59.17 सेकंड के साथ यह कीर्तिमान बनाया था।
1500 मीटर का राष्ट्रीय कीर्तिमान
जिन्सन जॉनसन ने 2019 में आईएसटीएएफ़ बर्लिन मीट में 3 मिनट 35.24 सेकंड के साथ यह कीर्तिमान बनाया था।
महिला वर्ग में हरमिलन बैंस ने 4 मिनट 05.39 सेकंड के समय के साथ रिकॉर्ड बनाया है । उन्होंने वारंगल में 2021 नेशनल ओपन चैंपियनशिप में यह उपलब्धि हासिल की।
3000 मीटर का राष्ट्रीय कीर्तिमान
सुरेंद्र सिंह के नाम 3000 मीटर में 7 मिनट और 50.31 सेकेंड का समय लेकर राष्ट्रीय कीर्तिमान है, जिसे उन्होंने 2008 में यूनाइटेड किंगडम के ट्विकेनहैम में बनाया था।
महिला वर्ग में पारुल चौधरी के नाम रिकॉर्ड है। उन्होंने 2022 में लॉस एंजिल्स एथलेटिक्स मीट में 8 मिनट और 57.19 सेकंड के समय के साथ राष्ट्रीय कीर्तिमान बनाया।
5000 मीटर का राष्ट्रीय कीर्तिमान
पुरुषों की 5000 मीटर दौड़ में राष्ट्रीय कीर्तिमान अविनाश साबले के नाम है। उन्होंने 2023 लॉस एंजिल्स एथलेटिक्स मीट में 13 मिनट और 19.30 सेकंड के साथ यह राष्ट्रीय कीर्तिमान बनाया था ।
पारुल चौधरी ने 15 मिनट और 10.35 सेकंड के समय के साथ यह राष्ट्रीय कीर्तिमान बनाया था।यह राष्ट्रीय कीर्तिमान उन्होने 2023 में लॉस एंजिल्स एथलेटिक्स मीट में बनाया था।
10000 मीटर का राष्ट्रीय कीर्तिमान
गुलवीर सिंह ने 2024 में अमेरिका के कैलिफोर्निया में टेन मीट में 10000 मीटर में 27 मिनट और 41.81 सेकंड के साथ राष्ट्रीय कीर्तिमान बनाया था ।
महिला वर्ग में, प्रीजा श्रीधरन के नाम 31 मिनट और 50.47 सेकंड का रिकॉर्ड है, जो उन्होंने चीन के ग्वांगझू में 2010 एशियाई खेलों में हासिल किया था।
मैराथन में राष्ट्रीय कीर्तिमान
शिवनाथ सिंह ने 1978 में जालंधर में आयोजित मैराथन दौड़ में 2 घंटे 12 मिनट का समय लेकर राष्ट्रीय कीर्तिमान बनाया था।
ओ पी जैशा ने महिला वर्ग में 2015 में बीजिंग, चीन में आयोजित विश्व चैंपियनशिप में 2 घंटे, 34 मिनट और 43 सेकंड के समय के साथ राष्ट्रीय कीर्तिमान बनाया था।
हाफ मैराथन राष्ट्रीय कीर्तिमान
अविनाश साबले के नाम पुरुषों की हाफ-मैराथन का राष्ट्रीय कीर्तिमान है। उन्होंने यह राष्ट्रीय कीर्तिमान 2020 दिल्ली हाफ मैराथन दौड़ में 1 घंटे:00:30-सेकंड के साथ बनाया था ।
सुरिया लोगानाथन ने 2017 दिल्ली हाफ मैराथन दौड़ 1 घंटे, 10 मिनट और 31 सेकंड में पूरी कर महिलाओं की हाफ मैराथन में राष्ट्रीय कीर्तिमान बनाया था।
20 किमी रेस वॉक का राष्ट्रीय कीर्तिमान
अक्षदीप सिंह ने चंडीगढ़ में इंडियन ओपन रेस वॉकिंग प्रतियोगिता 2024 में 20 किमी रेस वॉक में 1 घंटा, 19 मिनट और 38 सेकंड का समय लेकर राष्ट्रीय कीर्तिमान बनाया था।
प्रियंका गोस्वामी के नाम महिला वर्ग में 1 घंटे, 28 मिनट और 45 सेकंड के समय के साथ राष्ट्रीय कीर्तिमान है, जिसे उन्होंने रांची में आयोजित 2021 नेशनल रेस वॉकिंग चैंपियनशिप में हासिल किया था।
35 किमी रेस वॉक का राष्ट्रीय कीर्तिमान
राम बाबू ने डुडिंस, स्लोवाकिया में डुडिंस्का 50 2023 मीट में 2 घंटे, 29 मिनट और 56 सेकंड के समय के साथ राष्ट्रीय कीर्तिमान को बनाया था।
महिला वर्ग में मंजू रानी के नाम राष्ट्रीय कीर्तिमान है। उन्होंने रांची में आयोजित नेशनल ओपन रेस वॉकिंग चैंपियनशिप 2023 में 2 घंटे 57 मिनट और 54 सेकंड का यह कीर्तिमान बनाया था ।
50 किमी रेस वॉक का राष्ट्रीय कीर्तिमान
संदीप कुमार ने नई दिल्ली में आयोजित 2017 नेशनल रेस वॉकिंग चैंपियनशिप में 3 घंटे 55 मिनट और 59.5 सेकंड के समय के साथ 50 किमी रेस वॉक में राष्ट्रीय कीर्तिमान बनाया था।
लम्बी कूद का राष्ट्रीय कीर्तिमान
जेसविन एल्ड्रिन ने कर्नाटक के बेल्लारी में आयोजित इंडियन ओपन थ्रो प्रतियोगिता 2023 में 8.42 मीटर की छलांग के साथ पुरुषों की लंबी कूद में राष्ट्रीय कीर्तिमान बनाया था ।
महिला वर्ग में अंजू बॉबी जॉर्ज ने 2004 एथेंस ओलंपिक में 6.83 मीटर की छलांग लगाकर राष्ट्रीय कीर्तिमान बनाया था।
.ऊंची कूद का राष्ट्रीय कीर्तिमान
तेजस्विन शंकर के नाम राष्ट्रीय कीर्तिमान है। उन्होंने संयुक्त राज्य अमेरिका के टेक्सास में आयोजित एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 2.29 मीटर की छलांग लगाई थी ।
सहाना कुमारी ने 2012 में हैदराबाद में आयोजित राष्ट्रीय अंतर-राज्य चैंपियनशिप में 1.92 मीटर की छलांग लगाकर महिलाओं का राष्ट्रीय कीर्तिमान बनाया था।
Frequently asked questions

टॉप पोस्ट
Still have questions?
Can't find the answer you're looking for? Please contact our friendly team.
अपने नजदीकी सेंटर पर विजिट करें।

Download Current Affairs PDF Free
Monthly Current Affairs One-Liner PDF & Kumar Gaurav Sir’s Daily Class Current Affairs PDF