सीखने के लिए तैयार हैं?
अपने शैक्षणिक लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में पहला कदम उठाएँ। चाहे आप परीक्षा की तैयारी कर रहे हों या अपने ज्ञान का विस्तार कर रहे हों, शुरुआत बस एक क्लिक दूर है। आज ही हमसे जुड़ें और अपनी पूरी क्षमता को अनलॉक करें।
832, utkarsh bhawan, near mandap restaurant, 9th chopasani road, jodhpur rajasthan - 342003
support@utkarsh.com
+91-9116691119, +91-9829213213
सीखने के साधन
Teaching Exams
Rajasthan Govt Exams
Central Govt Exams
Civil Services Exams
Nursing Exams
School Tuitions
Other State Govt Exams
Agriculture Exams
College Entrance Exams
© उत्कर्ष क्लासेज एंड एडुटेक प्राइवेट लिमिटेड सभी अधिकार सुरक्षित
होम
अंतरराष्ट्रीय सामयिकी
खेल
इंग्लैंड ने पेनल्टी शूटआउट में स्पेन को हराकर यूईएफए महिला यूरो 2025 जीता
Updated: 29 Jul 2025
3 Min Read

गत विजेता इंग्लैंड ने विश्व विजेता स्पेन को हराकर यूईएफए यूरोपीय महिला चैम्पियनशिप जिसे यूईएफए महिला यूरो कप के नाम से भी जाना जाता है,का 14वां संस्करण जीत लिया है। फाइनल 27 जुलाई 2025 को स्विट्जरलैंड के बेसल शहर के सेंट जैकब-पार्क स्टेडियम में खेला गया।
2025 का यूरो कप फाइनल, 2023 फीफा महिला विश्व कप का पुनरावृत्ति था, जहाँ स्पेन ने इंग्लैंड को 1-0 से हराकर जीत हासिल की थी।
इंग्लिश महिला फुटबॉल टीम ने 2025 यूरो कप में स्पेन को पेनल्टी शूटआउट में 3-1 से हराकर विश्व कप में अपने हार का बदला ले लिया।
ला रोजा के नाम से मशहूर स्पेनिश टीम ने फ़ाइनल मैच के पहले हाफ में मैरियोना काल्डेंटे के हेडर से बढ़त बना ली जिसे इंग्लिश लायनेस ने एलेसिया रूसो के गोल से बराबरी कर ली।
अतिरिक्त समय के बाद भी मैच बराबरी पर रहा। पेनल्टी शूटआउट में इंग्लैंड 3-1 के स्कोर से विजेता बना।
स्विट्जरलैंड ने 2 से 27 जुलाई 2025 तक 14वें यूईएफए महिला यूरो कप 2025 की मेजबानी की।
यूरोपीय देशों की 16 महिला फुटबॉल टीमों ने यूरो कप के अंतिम चरण के लिए क्वालीफाई किया।
टीमों को चार समूहों में विभाजित किया गया था, और प्रत्येक समूह की दो शीर्ष टीमें नॉकआउट चरण में पहुँचीं।
सेमीफ़ाइनल में, इंग्लैंड ने इटली को 2-1 से हराया, और स्पेन ने जर्मनी को दूसरे सेमी फ़ाइनल में हराकर फ़ाइनल के लिए क्वालीफाई किया।
फ़ाइनल 27 जुलाई 2025 को बेसल शहर के सेंट जैकब-पार्क स्टेडियम में खेला गया, जिसमें इंग्लैंड ने स्पेन को हरा का खिताब पर अपना कब्जा बरकरार रखा।
यूईएफए महिला यूरो कप, यूरोपीय फुटबॉल संघों का संघ (यूईएफए) द्वारा आयोजित शीर्ष महाद्वीपीय स्तर का फुटबॉल प्रतियोगिता है।
यह प्रतियोगिता यूईएफए सदस्य देशों की महिला राष्ट्रीय टीमों के लिए खुला है।
पहला यूईएफए महिला यूरो कप 1984 में आयोजित किया गया था, और इसे स्वीडन ने फाइनल में इंग्लैंड को हरा कर जीता था।
2025 से, यह हर चार साल में आयोजित किया जाएगा।
यूईएफए महिला यूरो कप के इतिहास में जर्मनी आठ चैंपियनशिप खिताबों के साथ सबसे सफल टीम रही है।
यूईएफए महिला यूरो कप के विजेताओं की सूची निम्नलिखित है।
2025: इंग्लैंड
2022: इंग्लैंड
2017: नीदरलैंड
2013: जर्मनी
2009: जर्मनी
2005: जर्मनी
2001: जर्मनी
1997: जर्मनी
1995: जर्मनी
1993: नॉर्वे
1991: जर्मनी
1989: पश्चिम जर्मनी
1987: नॉर्वे
1984: स्वीडन
यूईएफए यूरोप में फुटबॉल का शासी निकाय है। यह फुटबॉल की विश्व शासी संस्था फीफा से संबद्ध है।
सदस्य: 55 राष्ट्र फुटबॉल संघ
मुख्यालय: न्योन, स्विट्जरलैंड
अध्यक्ष: एलेक्ज़ेंडर सेफ़रिन
इस भी देखें : पुर्तगाल ने स्पेन को हराकर 2024/25 यूईएफए नेशंस लीग खिताब जीता
Frequently asked questions

टॉप पोस्ट
Still have questions?
Can't find the answer you're looking for? Please contact our friendly team.
अपने नजदीकी सेंटर पर विजिट करें।

Exam Pattern par based daily important questions
A quick daily practice designed to show where you stand today