सीखने के लिए तैयार हैं?
अपने शैक्षणिक लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में पहला कदम उठाएँ। चाहे आप परीक्षा की तैयारी कर रहे हों या अपने ज्ञान का विस्तार कर रहे हों, शुरुआत बस एक क्लिक दूर है। आज ही हमसे जुड़ें और अपनी पूरी क्षमता को अनलॉक करें।
832, utkarsh bhawan, near mandap restaurant, 9th chopasani road, jodhpur rajasthan - 342003
support@utkarsh.com
+91-9116691119, +91-9829213213
सीखने के साधन
Teaching Exams
Rajasthan Govt Exams
Central Govt Exams
Civil Services Exams
Nursing Exams
School Tuitions
Other State Govt Exams
Agriculture Exams
College Entrance Exams
Miscellaneous Exams
UC Skills
© 2026 उत्कर्ष क्लासेज एंड एडुटेक प्राइवेट लिमिटेड सभी अधिकार सुरक्षित
Updated: 10 Oct 2024
2 Min Read

ओपेन युग के महानतम पुरुष टेनिस खिलाड़ियों में से एक राफेल नडाल ने पेशेवर टेनिस से संन्यास की घोषणा की है। स्पेन में होने वाले आगामी डेविस कप फाइनल एक पेशेवर खिलाड़ी के रूप में उनका आखिरी प्रतियोगिता होगा। 2024 डेविस कप फाइनल 19 से 24 नवंबर 2024 तक मैलागा, स्पेन में होगा। राफेल नडाल उस स्पेनिश टीम का हिस्सा होंगे जो 19 नवंबर 2024 को क्वार्टर फाइनल में नीदरलैंड से भिड़ेगी।
राफेल नडाल ने 10 अक्टूबर 2024 को अपने सोशल मीडिया चैनल पर अपनी संन्यास की घोषणा की।
राफेल नडाल का भारतीय कनेक्शन भी है। 2010 में, उन्होंने आंध्र प्रदेश के अनंतपुर में राफेल नडाल टेनिस स्कूल खोला। इस स्कूल में हर साल 150 समय से पहले स्कूल की पढ़ाई छोड़ देने वाले गरीब बच्चों को को खेल, गणित, अंग्रेजी और सूचना प्रौद्योगिकी की शिक्षा के साथ अच्छी स्वास्थ्य देखभाल और पोषण सहायता भी प्रदान किया जाता है।
राफेल नडाल, रोजर फेडरर और नोवाक जोकोविच पेशेवर टेनिस में प्रसिद्ध "बड़े तीन" खिलाड़ी थे जीन्होंने दो दशकों से अधिक समय तक इस खेल पर अपना दबदबा बनाए रखा था।
स्पेन में जन्मे राफेल नडाल 2001 में 15 साल की उम्र में पेशेवर बन गए और पेशेवर टेनिस सर्किट में मैच जीतने वाले सबसे कम उम्र के पुरुष खिलाड़ी का रेकॉर्ड भी बनाया था ।
राफेल नडाल, जिन्हें प्यार से राफा भी कहा जाता है, क्ले कोर्ट के एक उत्कृष्ट खिलाड़ी हैं । क्ले कोर्ट पर खेले जाने वाले फ्रेंच ओपन के वे मास्टर खिलाड़ी थे। उन्होंने फ्रेंच ओपन में रिकॉर्ड 14 एकल खिताब जीते, और उनके इस सतह पर दबदबे के कारण उन्हें 'किंग ऑफ क्ले' का उपनाम मिला।
अपने शानदार करियर के दौरान राफेल नडाल ने कई टेनिस खिताब जीते हैं।
22 ग्रैंड स्लैम एकल खिताब: 14 फ्रेंच ओपन, 4 यूएस ओपन, 2 विंबलडन, 2 ऑस्ट्रेलियन ओपन।
ओलिंपिक पदक: 2 स्वर्ण पदक. 2008 बीजिंग ओलंपिक में एकल स्वर्ण पदक और 2016 रियो ओलंपिक में पुरुष डबल में स्वर्ण पदक।
एटीपी नंबर 1 खिलाड़ी: वह पांच साल-2008, 2010, 2013, 2017 और 2019 में एटीपी वर्ल्ड नंबर 1 रैंक वाले खिलाड़ी थे। उन्होंने 92 एटीपी खिताब जीते और 209 सप्ताह तक नंबर एक रैंक वाले खिलाड़ी रहे।
डेविस कप: वह पांच बार - 2004, 2008, 2009, 2011 और 2019 में स्पेनिश डेविस कप विजेता टीम का हिस्सा रहे हैं।
लेखक के बारे में

अर्पित परिहार
ब्लॉगर
This content is prepared by the Utkarsh Classes team to present accurate, updated, and exam-relevant current affairs in a simple and reliable format.
नवीनतम करेंट अफेयर्स
Frequently asked questions

Still have questions?
Can't find the answer you're looking for? Please contact our friendly team.
अपने नज़दीकी उत्कर्ष क्लासेज के ऑफलाइन सेंटर पर आज ही विजिट करें।

Download Last 5 Years PYQs in a Single Click
FREE PYQs exam ke level aur question pattern ko samajhne ka best tareeka