सीखने के लिए तैयार हैं?
अपने शैक्षणिक लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में पहला कदम उठाएँ। चाहे आप परीक्षा की तैयारी कर रहे हों या अपने ज्ञान का विस्तार कर रहे हों, शुरुआत बस एक क्लिक दूर है। आज ही हमसे जुड़ें और अपनी पूरी क्षमता को अनलॉक करें।
832, utkarsh bhawan, near mandap restaurant, 9th chopasani road, jodhpur rajasthan - 342003
support@utkarsh.com
+91-9829213213
सीखने के साधन
Rajasthan Govt Exams
Central Govt Exams
Civil Services Exams
Nursing Exams
School Tuitions
Other State Govt Exams
Agriculture Exams
College Entrance Exams
Miscellaneous Exams
© उत्कर्ष क्लासेज एंड एडुटेक प्राइवेट लिमिटेड सभी अधिकार सुरक्षित

Utkarsh Classes
Updated: 04 Jun 2025
2 Min Read

ली जे-म्यांग ने राष्ट्रपति पद के लिए हुए उपचुनाव में जीत हासिल करने के बाद 4 जून, 2025 को सियोल, दक्षिण कोरिया के 14वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली, जिसे आधिकारिक तौर पर कोरिया गणराज्य के रूप में जाना जाता है।
पूर्व राष्ट्रपति यूं सुक-योल के महाभियोग के बाद 3 जून 2025 को देश में राष्ट्रपति पद के लिए उपचुनाव हुआ था।
राष्ट्रपति यूं सुक-योल को 3 दिसंबर, 2024 की रात को देश में मार्शल लॉ लागू करने के बाद पद से हटा दिया गया था। दक्षिण कोरियाई संसद द्वारा इसके खिलाफ प्रस्ताव पारित किये जाने के बाद उन्हें 4 दिसंबर की सुबह मार्शल लॉ हटाना पड़ा था।
3 जून 2025 को दक्षिण कोरिया में राष्ट्रपति पद के लिए उपचुनाव हुआ, जिसमें विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता ली जे-म्यांग सत्तारूढ़ पीपुल पावर पार्टी के किम मून-सू के खिलाफ खड़े हुए।
ली जे-म्यांग अपना तीसरा राष्ट्रपति चुनाव लड़ रहे थे। वे 2022 में हुए पिछले राष्ट्रपति चुनाव में यूं सुक-योल से बहुत ही कम बहुमत हार गए थे।
ली जे-म्यांग ने 2024 के संसदीय चुनाव में अपनी पार्टी को शानदार जीत दिलाई थी।
वे पूर्व राष्ट्रपति यूं सुक-योल द्वारा मार्शल लॉ लगाए जाने के बाद देश में भड़के विरोध का प्रमुख चेहरा बन कर उभरे थे।
2025 के राष्ट्रपति उपचुनाव में, ली जे-म्यांग ने 51.7% वोट हासिल किए, जबकि किम मून-सू को 39.3% वोट मिले।
दक्षिण कोरियाई संविधान के अनुसार, राष्ट्रपति का कार्यकाल पाँच वर्ष का होता है और उसका सिर्फ एक ही कार्यकाल होता है।
दक्षिण कोरियाई शासन प्रणाली संयुक्त राज्य अमेरिका की राष्ट्रपति प्रणाली के अनुरूप है।
राष्ट्रपति देश के राष्ट्राध्यक्ष और देश की सशस्त्र सेनाओं के कमांडर इन चीफ होते हैं।
राष्ट्रपति के कार्यालय और निवास स्थान को ब्लू हाउस के नाम से जाना जाता है।
कोरिया गणराज्य या दक्षिण कोरिया कोरियाई प्रायद्वीप में एक पूर्वी एशियाई देश है।
कोरियाई प्रायद्वीप के उत्तर कोरिया (डेमोक्रेटिक पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ कोरिया) और दक्षिण कोरिया में विभाजन के कारण अगस्त 1948 में इसकी स्थापना हुई थी।
दक्षिण कोरिया एक अत्यधिक औद्योगिक अर्थव्यवस्था है, जो चीन, जापान और भारत के बाद एशिया में चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है।
राजधानी: सियोल
मुद्रा: दक्षिण कोरियाई वोन
राष्ट्रपति: ली जे-म्यांग
यह भी पढ़ें:
दक्षिण कोरिया में जन विरोध के बाद मार्शल लॉ कुछ ही घंटों में वापस लिया गया
टॉप पोस्ट
Frequently asked questions

Still have questions?
Can't find the answer you're looking for? Please contact our friendly team.
अपने नजदीकी सेंटर पर विजिट करें।

Diwali Offer now valid till 27th!
Up to 90% OFF on all online courses + Extra 13% OFF with code UC13 – valid till exam day!