सीखने के लिए तैयार हैं?
अपने शैक्षणिक लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में पहला कदम उठाएँ। चाहे आप परीक्षा की तैयारी कर रहे हों या अपने ज्ञान का विस्तार कर रहे हों, शुरुआत बस एक क्लिक दूर है। आज ही हमसे जुड़ें और अपनी पूरी क्षमता को अनलॉक करें।
832, utkarsh bhawan, near mandap restaurant, 9th chopasani road, jodhpur rajasthan - 342003
support@utkarsh.com
+91-9116691119, +91-9829213213
सीखने के साधन
Teaching Exams
Rajasthan Govt Exams
Central Govt Exams
Civil Services Exams
Nursing Exams
School Tuitions
Other State Govt Exams
Agriculture Exams
College Entrance Exams
© उत्कर्ष क्लासेज एंड एडुटेक प्राइवेट लिमिटेड सभी अधिकार सुरक्षित
होम
अंतरराष्ट्रीय सामयिकी
अर्थवयवस्था
2024-25 में भारतीय अर्थव्यवस्था की विकास दर 6.6% अनुमानित : विश्व बैंक
Updated: 03 Apr 2024
4 Min Read

विश्व बैंक ने 2 अप्रैल 2024 को जारी अपनी द्वि-वार्षिक रिपोर्ट "साउथ एशिया डेवलपमेंट अपडेट" में 2024-25 के लिए भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए अपने विकास दर के अनुमान को बढ़ाकर 6.6 प्रतिशत कर दिया है। पिछली रिपोर्ट में, वित्त वर्ष 25 (2024-25)में भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए 6.4% की वृद्धि दर का अनुमान लगाया गया था। विश्व बैंक ने भारतीय आर्थिक विकास दर को उन्नत करने के कारण के रूप में अर्थव्यवस्था में सार्वजनिक निवेश में वृद्धि का हवाला दिया।हालाँकि, विश्व बैंक ने 2023-24 के लिए 7.5% की वृद्धि दर का अनुमान लगाया है, जो राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय के 7.6 प्रतिशत से कम है।
प्रमुख संस्थानों/एजेंसियों द्वारा भारतीय अर्थव्यवस्था की विकास दर के बारे में पूर्वानुमान।
विश्व बैंक के अनुसार भारतीय आर्थिक प्रदर्शन अगले वर्षों में गति पकड़ने से पहले 2024-25 में मध्यम रहेगा। विश्व बैंक ने भविष्य में भारतीय अर्थव्यवस्था के अनुमानित उच्च विकास दर के लिए कुछ कारणों का उल्लेख किया गया है।
भारतीय अर्थव्यवस्था संभावित समस्या
जनसांख्यिकीय लाभांश से तात्पर्य किसी देश में घटती प्रजनन दर और उसकी आबादी में कामकाजी लोगों की बढ़ती संख्या के कारण आर्थिक विकास की संभावना से है। इससे आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है क्योंकि आश्रित लोगों (गैर कामकाजी आबादी जैसे बच्चे और बूढ़े लोग) की संख्या का बोझ कामकाजी लोगों पर कम होता है।
भारत दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला देश है। यूएनएफपीए (यूनाइटेड नेशन फंड फॉर पॉपुलेशन एक्टिविटीज) स्टेट ऑफ वर्ल्ड पॉपुलेशन रिपोर्ट 2023 के अनुसार,2020 में भारत की कामकाजी आबादी, जिसमें 15-64 आयु वर्ग शामिल है, कुल आबादी का 68% है।
यूएनएफपीए की रिपोर्ट इस तथ्य पर भी प्रकाश डालती है कि भारत दुनिया की सबसे युवा आबादी में से एक है। 2020 में भारत की औसत आयु 28 वर्ष है जबकि चीन और अमेरिका की औसत आयु 37 वर्ष है। पश्चिमी यूरोप में औसत आयु 45 वर्ष है और जापान में 49 वर्ष है।
भारत में कार्यशील आयु की जनसंख्या 15 वर्ष से 59 वर्ष है।
हालाँकि, युवा कामकाजी आबादी का लाभ उठाने के लिए सरकार को एक सही नीति बनाने की आवश्यकता है जो युवाओं को आर्थिक विकास में योगदान करने के अवसर प्रदान कर सके।
विश्व बैंक
अध्यक्ष: अजय बंगा
मुख्यालय: वाशिंगटन डी.सी., संयुक्त राज्य अमेरिका
सदस्य:189.
लेखक के बारे में

अर्पित परिहार
ब्लॉगर
This content is prepared by the Utkarsh Classes team to present accurate, updated, and exam-relevant current affairs in a simple and reliable format.
टॉप पोस्ट
Frequently asked questions

Still have questions?
Can't find the answer you're looking for? Please contact our friendly team.
अपने नज़दीकी उत्कर्ष क्लासेज के ऑफलाइन सेंटर पर आज ही विजिट करें।

Download Current Affairs One- Liner PDFs
Get Daily, Monthly Current Affairs One-Liner PDF & Kumar Gaurav Sir’s ??? ????? Class PDF