सीखने के लिए तैयार हैं?
अपने शैक्षणिक लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में पहला कदम उठाएँ। चाहे आप परीक्षा की तैयारी कर रहे हों या अपने ज्ञान का विस्तार कर रहे हों, शुरुआत बस एक क्लिक दूर है। आज ही हमसे जुड़ें और अपनी पूरी क्षमता को अनलॉक करें।
Utkarsh Classes
Admission office
Above Arora Namkeen
Jalori Gate circle,
Jodhpur (Raj.), 342005
support@utkarsh.com
+91-9116691119, +91-9829213213
सीखने के साधन
Teaching Exams
Rajasthan Govt Exams
Central Govt Exams
Civil Services Exams
Nursing Exams
School Tuitions
Other State Govt Exams
Agriculture Exams
College Entrance Exams
Miscellaneous Exams
UC Skills
© 2026 उत्कर्ष क्लासेज एंड एडुटेक प्राइवेट लिमिटेड सभी अधिकार सुरक्षित
Add as a preferred source on Google
Updated: 30 Mar 2024
4 Min Read

भारतीय नौसेना ने 29 मार्च 2024 को हिंद महासागर में ऑपरेशन संकल्प के तहत एक ईरानी मछली पकड़ने वाले जहाज अल कंबर और उसके 23 पाकिस्तानी नागरिकों के चालक दल को बचाया, जिसे सशस्त्र समुद्री डाकुओं द्वारा अपहरण कर लिया गया था।
भारतीय नौसेना के अनुसार भारतीय नौसैनिक विशेषज्ञ टीमें वर्तमान में मछली पकड़ने की नौका से सामान्य मछली पकड़ने की गतिविधियों को फिर से शुरू करने के लिए एक सुरक्षित क्षेत्र में ले जाने हेतु उसकी समुद्री योग्यता की जांच कर रही हैं।
भारतीय नौसेना की युद्धपोत आईएनएस सुमेधा ने 28 मार्च 2024 को अपहृत ईरानी मछली पकड़ने वाले जहाज अल कंबर को घेर लिया था। बाद में इस ऑपरेशन में मिसाइल फ्रिगेट आईएनएस त्रिशूल भी शामिल हो गया। भारतीय नौसेना के जहाजों का ऑपरेशन 12 घंटे से अधिक समय तक चला। अंत में भारतीय नौसेना के जवान अपहृत ईरानी जहाज पर सवार हुए और समुद्री लुटेरों को आत्मसमर्पण करने के लिए मजबूर किया।
घटना के समय मछली पकड़ने वाला जहाज सोकोट्रा से लगभग 90 समुद्री मील दक्षिण-पश्चिम में था। सोकोट्रा द्वीपसमूह अदन की खाड़ी के पास उत्तर-पश्चिम हिंद महासागर में स्थित है। सोकोट्रा द्वीपसमूह पर स्वामित्व यमन देश का है।
भारतीय नौसेना ने नौपरिवहन और व्यापार के लिए हिंद महासागर को अधिक सुरक्षित सुनिश्चित करने के लिए ऑपरेशन संकल्प शुरू किया है ।अपने समुद्री सुरक्षा अभियान के हिस्से के रूप में भारतीय नौसेना ने समुद्री डकैती रोधी, ड्रोन रोधी और मिसाइल रोधी अभियान चला रखा हैं।
भारतीय नौसेना के अनुसार 23 मार्च 2024 तक उसने 110 लोगों की जान बचाई है जिनमें 45 भारतीय और 65 विदेशी नागरिक थे।
हाल ही में भारतीय नौसेना ने माल्टा-पंजीकृत थोक मालवाहक जहाज एमवी रुएन को बचाया था , जिसे हिंद महासागर में सोमाली समुद्री डाकुओं द्वारा अपहरण कर लिया गया था।
भारतीय नौसेना ने नवंबर 2023 से मार्च 2024 तक 90 से अधिक शत्रुतापूर्ण समुद्री घटनाओं की सूचना दी है। इसमे 57 मिसाइल या ड्रोन हमलों को देखे जाने की और 39 अन्य घटनाओं की सूचना दी है जिनमें अपहरण, समुद्री डकैती या संदिग्ध गतिविधियाँ शामिल हैं।
नौसेना स्टाफ के प्रमुख: एडमिरल आर.हरि कुमार
लेखक के बारे में

अर्पित परिहार
ब्लॉगर
This content is prepared by the Utkarsh Classes team to present accurate, updated, and exam-relevant current affairs in a simple and reliable format.
नवीनतम करेंट अफेयर्स
Frequently asked questions

Still have questions?
Can't find the answer you're looking for? Please contact our friendly team.
अपने नज़दीकी उत्कर्ष क्लासेज के ऑफलाइन सेंटर पर आज ही विजिट करें।

Download Last 5 Years PYQs in a Single Click
FREE PYQs exam ke level aur question pattern ko samajhne ka best tareeka