सीखने के लिए तैयार हैं?
अपने शैक्षणिक लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में पहला कदम उठाएँ। चाहे आप परीक्षा की तैयारी कर रहे हों या अपने ज्ञान का विस्तार कर रहे हों, शुरुआत बस एक क्लिक दूर है। आज ही हमसे जुड़ें और अपनी पूरी क्षमता को अनलॉक करें।
Utkarsh Classes
Admission office
Above Arora Namkeen
Jalori Gate circle,
Jodhpur (Raj.), 342005
support@utkarsh.com
+91-9116691119, +91-9829213213
सीखने के साधन
Teaching Exams
Rajasthan Govt Exams
Central Govt Exams
Civil Services Exams
Nursing Exams
School Tuitions
Other State Govt Exams
Agriculture Exams
College Entrance Exams
Miscellaneous Exams
UC Skills
© 2026 उत्कर्ष क्लासेज एंड एडुटेक प्राइवेट लिमिटेड सभी अधिकार सुरक्षित
होम
अंतरराष्ट्रीय सामयिकी
रक्षा
बल्गेरियाई राष्ट्रपति राडेव ने भारतीय नौसेना के समुद्री डकैती रोधी अभियान के लिए धन्यवाद दिया
Add as a preferred source on Google
Updated: 20 Mar 2024
4 Min Read

बुल्गारिया के राष्ट्रपति रुमेन राडेव ने हिंद महासागर तट पर सोमाली समुद्री डाकुओं से बुल्गारियाई नागरिकों को बचाने में भारतीय नौसेना की कार्रवाई के लिए प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया। बल्गेरियाई राष्ट्रपति को जवाब देते हुए, प्रधान मंत्री मोदी ने X प्लैटफ़ार्म पर लिखा, “हमें खुशी है कि सात बुल्गारियाई नागरिक सुरक्षित हैं और जल्द ही घर लौट आएंगे। भारत हिंद महासागर क्षेत्र में नौवहन की स्वतंत्रता की रक्षा करने और समुद्री डकैती और आतंकवाद से निपटने के लिए प्रतिबद्ध है।"
सोमाली समुद्री लुटेरों ने 14 दिसंबर 2023 को माल्टा-पंजीकृत थोक मालवाहक जहाज एम वी रुएन का अपहरण कर लिया था । बुल्गारिया, अंगोला और म्यांमार के 17 सदस्यीय चालक दल के साथ एम वी रुएन जहाज का इस्तेमाल सोमाली समुद्री लुटेरों द्वारा अन्य जहाजों पर हमला करने के लिए किया जा रहा था। यह जहाज़ हाल ही में सोमालिया के तट पर बांग्लादेश के एक मालवाहक जहाज के अपहरण में भी शामिल था।
एम वी रुएन का अपहरण 2017 के बाद से सोमाई समुद्री लुटेरों द्वारा किसी जहाज का पहला अपहरण का मामला था।
भारतीय नौसेना जहाज आईएनएस कोलकाता ने 15 मार्च 2024 को एम वी रुएन को रोका और 16 मार्च 2024 को किए गए एक सफल ऑपरेशन में, भारतीय नौसेना ने बंधक चालक दल के सदस्यों को सफलतापूर्वक बचाया और जहाज पर सवार सभी 35 सोमाली समुद्री डाकुओं का आत्मसमर्पण कराया।
हिंद महासागर क्षेत्र विशेषकर लाल सागर भारत के लिए एक महत्वपूर्ण व्यापार मार्ग है। इस क्षेत्र में नौ परिवहन की सुरक्षा के लिए संयुक्त राष्ट्र के आदेश के तहत अमेरिकी नेतृत्व वाली पश्चिमी नौसेना बल इस क्षेत्र में तैनात थी । हालाँकि, इस क्षेत्र में तैनात पश्चिमी नौसैनिक बल वर्तमान में यमन के ईरान समर्थित हौथिस द्वारा उत्पन्न खतरे पर ज़्यादा ध्यान दे रहे हैं।
क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ाने , सोमाली समुद्री डाकुओं को रोकने और क्षेत्र में सुरक्षा और नौवहन की स्वतंत्रता के लिए के लिए भारतीय नौसेना ने अपने युद्धपोत को इस क्षेत्र में तैनात किया हुआ है।
भारतीय नौसेना ने 1 दिसंबर 2023 से इस क्षेत्र में अपहरण के प्रयास की कम से कम 17 घटनाओं की सूचना दी है।
जनवरी 2024 में, भारतीय नौसेना ने अरब सागर में अपहरण के प्रयास के बाद लाइबेरिया के ध्वज वाले व्यापारिक जहाज के सभी चालक दल के सदस्यों को बचाया था ।
सोमालिया हिंद महासागर के किनारे हॉर्न ऑफ अफ्रीका में स्थित एक अफ्रीकी देश है। करीब 20 साल पहले सोमाली सरकार के पतन के बाद से सोमालिया में पूरी तरह से अराजकता है। यह अराजकता पश्चिमी हिंद महासागर क्षेत्र तक फैल गई है जिसके कारण इस क्षेत्र में सोमाली समुद्री डाकुओं की गतिविधियां भी काफी बढ़ गयी। संयुक्त राष्ट्र अंतर्राष्ट्रीय समुद्री संगठन के अनुसार, यह क्षेत्र दक्षिण चीन सागर के बाद दूसरा सबसे अधिक समुद्री डकैती-प्रवण क्षेत्र है।
दिसंबर 2010 और मार्च 2022 के बीच, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने सोमाली समुद्री डकैती को लक्षित करते हुए सात प्रस्ताव पारित किए। संयुक्त राष्ट्र के इन प्रस्तावों ने विदेशी नौसेना और वायु सेना को सोमाली जल में प्रवेश करने और गश्त करने की अनुमति दी और अमेरिकी नेतृत्व वाली टास्क फोर्स के साथ काम करने वाले यूरोपीय संघ नौसेना बल ऑपरेशन अटलता को "समुद्र में समुद्री डकैती और सशस्त्र डकैती को दबाने के लिए सभी आवश्यक साधनों" का उपयोग करने के लिए अधिकृत किया।
बुल्गारिया यूरोप के बाल्कन क्षेत्र में स्थित एक पूर्वी यूरोपीय देश है।
यह यूरोप के सबसे पुराने देशों में से एक है, जिसकी स्थापना 7वीं शताब्दी ई. में हुई थी।
राजधानी: सोफिया
मुद्रा: लेव
राष्ट्रपति: रुमेन राडेव
नवीनतम करेंट अफेयर्स
Frequently asked questions

Still have questions?
Can't find the answer you're looking for? Please contact our friendly team.
अपने नज़दीकी उत्कर्ष क्लासेज के ऑफलाइन सेंटर पर आज ही विजिट करें।

Download Last 5 Years PYQs in a Single Click
FREE PYQs exam ke level aur question pattern ko samajhne ka best tareeka