सीखने के लिए तैयार हैं?
अपने शैक्षणिक लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में पहला कदम उठाएँ। चाहे आप परीक्षा की तैयारी कर रहे हों या अपने ज्ञान का विस्तार कर रहे हों, शुरुआत बस एक क्लिक दूर है। आज ही हमसे जुड़ें और अपनी पूरी क्षमता को अनलॉक करें।
832, utkarsh bhawan, near mandap restaurant, 9th chopasani road, jodhpur rajasthan - 342003
support@utkarsh.com
+91-9116691119, +91-9829213213
सीखने के साधन
Teaching Exams
Rajasthan Govt Exams
Central Govt Exams
Civil Services Exams
Nursing Exams
School Tuitions
Other State Govt Exams
Agriculture Exams
College Entrance Exams
Miscellaneous Exams
UC Skills
© 2026 उत्कर्ष क्लासेज एंड एडुटेक प्राइवेट लिमिटेड सभी अधिकार सुरक्षित
होम
अंतरराष्ट्रीय सामयिकी
पुरस्कार और सम्मान
हरमनप्रीत सिंह और पीआर श्रीजेश ने एफ़आईएच हॉकी स्टार अवार्ड 2024 जीता
Updated: 09 Nov 2024
3 Min Read

भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान हरमप्रीत सिंह और पूर्व भारतीय गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने एफ़आईएच हॉकी स्टार अवार्ड्स 2024 जीता। हॉकी की विश्व शासी निकाय, एफ़आईएच ने,8 नवंबर 2024 को ओमानी राजधानी मस्कट में आयोजित एक शानदार समारोह में वर्ष 2024 के लिए अपने वार्षिक हॉकी स्टार पुरस्कार के विजेताओं की घोषणा की।
पुरुष और महिला हॉकी खिलाड़ियों को 2024 में उनके प्रदर्शन के लिए एफ़आईएच हॉकी स्टार अवार्ड 2024 के लिए चुना गया था। विजेताओं का चयन विशेषज्ञों के एक पैनल, राष्ट्रीय संघों द्वारा उनकी टीम के कप्तानों और कोचों, प्रशंसकों और मीडिया द्वारा दिये गए वोटों के माध्यम से किया गया था।
हरमनप्रीत सिंह ने 2024 में अपना तीसरा एफ़आईएचवर्ष का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार जीता। इससे पहले उन्होंने 2021 और 2022 में यह पुरस्कार जीता था। संयोग से, एक अन्य भारतीय, हार्दिक सिंह ने 2023 का यह पुरस्कार जीता था।
हरमनप्रीत सिंह को इस बार कुल 63.84% वोट मिले, जबकि दूसरे स्थान पर रहे नीदरलैंड के जोप डी मोल को सिर्फ 16.10% वोट मिले।
भारतीय कप्तान हरमप्रीत सिंह, जिन्हें दुनिया के शीर्ष ड्रैग फ्लिकरों में से एक माना जाता है, के नेत्तृव में भारतीय टीम ने 2024 पेरिस ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में कांस्य पदक जीता था। वह 10 गोल के साथ टूर्नामेंट के शीर्ष स्कोरर भी थे।
हरमनप्रीत के नेतृत्व में भारतीय हॉकी ने सितंबर 2024 में चीन में आयोजित एशियाई पुरुष चैंपियंस ट्रॉफी में जीत हासिल की। यह भारतीय टीम की 5वीं एशियाई पुरुष चैंपियंस ट्रॉफी ख़िताबी जीत थी। हरमनप्रीत इस प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी भी बने थे।
लंबे समय तक भारतीय पुरुष हॉकी टीम के गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने अपना तीसरा एफ़आईएच वर्ष के सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर का खिताब जीता। अपनी जबरदस्त गोलकीपिंग के कारण 'भारत की महान दीवार' कहे जाने वाले पीआर श्रीजेश ने 2021 और 2022 में भी यह पुरस्कार जीता था।
2024 पेरिस ओलंपिक के बाद संन्यास लेने वाले श्रीजेश को इस बार 62.22 फीसदी वोट मिले।
2024 एफ़आईएच हॉकी स्टार अवार्ड्स के विजेता
पुरुष- भारत के हरमप्रीत सिंह
महिला- नीदरलैंड की यिब्बी जानसेन
पुरुष- भारत के पीआर श्रीजेश
महिला- चीन की ये जिओ
पुरुष- पाकिस्तान के सुफियान खान
महिला-अर्जेंटीना की ज़ो डियाज़
पुरुष- नीदरलैंड के जेरोइन डेल्मी
महिला-चीन की एलिसन अन्नान
पुरुष - ऑस्ट्रेलिया के स्टीव रोजर्स
महिला-स्कॉटलैंड की सारा विल्सन
भारत ने रिकॉर्ड 5वीं बार पुरुष एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी जीती
नवीनतम करेंट अफेयर्स
Frequently asked questions

Still have questions?
Can't find the answer you're looking for? Please contact our friendly team.
अपने नज़दीकी उत्कर्ष क्लासेज के ऑफलाइन सेंटर पर आज ही विजिट करें।

Utkarsh Azadi Mahotsav - Kal Antim Din!
Up to 90% OFF on Online Courses + Extra 13% OFF using WEB13 + Up to 100% Reward Coins. Valid till 21 August.