सीखने के लिए तैयार हैं?
अपने शैक्षणिक लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में पहला कदम उठाएँ। चाहे आप परीक्षा की तैयारी कर रहे हों या अपने ज्ञान का विस्तार कर रहे हों, शुरुआत बस एक क्लिक दूर है। आज ही हमसे जुड़ें और अपनी पूरी क्षमता को अनलॉक करें।
Utkarsh Classes
Admission office
Above Arora Namkeen
Jalori Gate circle,
Jodhpur (Raj.), 342005
support@utkarsh.com
+91-9116691119, +91-9829213213
सीखने के साधन
Teaching Exams
Rajasthan Govt Exams
Central Govt Exams
Civil Services Exams
Nursing Exams
School Tuitions
Other State Govt Exams
Agriculture Exams
College Entrance Exams
Miscellaneous Exams
UC Skills
© 2026 उत्कर्ष क्लासेज एंड एडुटेक प्राइवेट लिमिटेड सभी अधिकार सुरक्षित
होम
अंतरराष्ट्रीय सामयिकी
पुरस्कार और सम्मान
वेल्लायन सुब्बैया को ईवाई वर्ल्ड एंटरप्रेन्योर ऑफ द ईयर अवार्ड 2024
Add as a preferred source on Google
Updated: 08 Jun 2024
3 Min Read

भारतीय उद्यमी वेल्लायन सुब्बैया को मोनाको के सैले डेस एटोइल्स में आयोजित एक समारोह में ईवाई एंटरप्रेन्योर ऑफ द ईयर अवार्ड 2024 से सम्मानित किया गया। वेल्लायन सुब्बैया ,इस पुरस्कार के 24 साल के इतिहास में यह प्रतिष्ठित पुरस्कार जीतने वाले चौथे भारतीय बने। वह इंफोसिस के एनआर नारायण मूर्ति, कोटक फाइनेंस के उदय कोटक और बायोकॉन लिमिटेड की किरण मजूमदार शॉ की प्रतिष्ठित सूची में शामिल हो गए।
वर्तमान में, वेल्लायन सुब्बैया ट्यूब इन्वेस्टमेंट्स ऑफ इंडिया (टीआईआई) के कार्यकारी उपाध्यक्ष और गैर-बैंकिंग वित्त कंपनी चोलामंडलम (चोला) इन्वेस्टमेंट एंड फाइनेंस लिमिटेड के अध्यक्ष हैं।
ईवाई एंटरप्रेन्योर ऑफ द ईयर अवॉर्ड 2024 एक वैश्विक पुरस्कार है। वेल्लायन सुब्बैया को 47 देशों के 51 विजेताओं में से चुना गया, जहां ईवाई कंपनी की मौजूदगी है। वेल्लायन सुब्बैया को पिछले साल भारत का ईवाई एंटरप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2023 भी चुना गया था।
क्योंकि वेल्लायन सुब्बैया ईवाई एंटरप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2023, भारत के विजेता थे ,इसलिए उन्हे भारत के तरफ से ग्लोबल अवार्ड के लिए नामांकित किया गया था।
ईवाई वर्ल्ड एंटरप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2024 को जूरी के एक स्वतंत्र पैनल द्वारा चार मानदंडों: उद्यमशीलता की भावना, विकास, उद्देश्य और प्रभाव के आधार पर चुना गया।
वेल्लायन सुब्बैया को उनके परिवर्तनकारी नेतृत्व के लिए सम्मानित किया गया जिसने अपनी कंपनियों को रणनीतिक निवेश और अधिग्रहण के माध्यम से आगे बढ़ाया। उन्होंने वैश्विक मंदी के समय में चोलामंडलम (चोल) इन्वेस्टमेंट एंड फाइनेंस लिमिटेड का सफलतापूर्वक नेतृत्व किया और कंपनी के व्यापार को कई गुना बढ़ने में मदद की।
2018 में, उन्होंने खस्ताहाल ट्यूब इन्वेस्टमेंट्स ऑफ इंडिया (टीआईआई) का नेतृत्व संभाला और इसके पूरे कारोबार को फिर से स्वस्थ और लाभदायक बना दिया। उनके नेतृत्व में, टीआईआई की सहायक कंपनी, सीजी पावर ने भारत की पहली आउटसोर्स सेमीकंडक्टर और परीक्षण सुविधा का निर्माण शुरू किया है।
वेल्लायन सुब्बैया आईआईटी मद्रास से स्नातक हैं और उन्होंने अमेरिका के मिशिगन विश्वविद्यालय से एमबीए किया है। उन्होंने मैकिन्से एंड कंपनी और भारतीय कंपनी सुंदरम फास्टनर्स जैसी वैश्विक कंपनियों के साथ काम किया है।
ईवाई ग्लोबल लिमिटेड उन दूरदर्शी नेताओं की उपलब्धियों का जश्न मनाने के लिए वार्षिक वर्ल्ड एंटरप्रेन्योर ऑफ द ईयर कार्यक्रम की मेजबानी करता है जो उद्योगों को बदल रहे हैं, अर्थव्यवस्था को बढ़ा रहे हैं और वैश्विक चुनौतियों का समाधान करने के आह्वान का जवाब दे रहे हैं।
अर्न्स्ट एंड यंग ग्लोबल लिमिटेड यूनाइटेड किंगडम स्थित एक कंपनी है जिसकी दुनिया भर में कई सहायक कंपनियां हैं जिन्हें ईवाई के नाम से जाना जाता है। ईवाई एक वैश्विक परामर्श फर्म है जो आश्वासन, परामर्श, कानून, रणनीति, कर और लेनदेन में सेवाएं प्रदान करती है।
लेखक के बारे में

अर्पित परिहार
ब्लॉगर
This content is prepared by the Utkarsh Classes team to present accurate, updated, and exam-relevant current affairs in a simple and reliable format.
नवीनतम करेंट अफेयर्स
Frequently asked questions

Still have questions?
Can't find the answer you're looking for? Please contact our friendly team.
अपने नज़दीकी उत्कर्ष क्लासेज के ऑफलाइन सेंटर पर आज ही विजिट करें।

Download Last 5 Years PYQs in a Single Click
FREE PYQs exam ke level aur question pattern ko samajhne ka best tareeka