सीखने के लिए तैयार हैं?
अपने शैक्षणिक लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में पहला कदम उठाएँ। चाहे आप परीक्षा की तैयारी कर रहे हों या अपने ज्ञान का विस्तार कर रहे हों, शुरुआत बस एक क्लिक दूर है। आज ही हमसे जुड़ें और अपनी पूरी क्षमता को अनलॉक करें।
832, utkarsh bhawan, near mandap restaurant, 9th chopasani road, jodhpur rajasthan - 342003
support@utkarsh.com
+91-9116691119, +91-9829213213
सीखने के साधन
Teaching Exams
Rajasthan Govt Exams
Central Govt Exams
Civil Services Exams
Nursing Exams
School Tuitions
Other State Govt Exams
Agriculture Exams
College Entrance Exams
© उत्कर्ष क्लासेज एंड एडुटेक प्राइवेट लिमिटेड सभी अधिकार सुरक्षित
होम
अंतरराष्ट्रीय सामयिकी
समझौते और समझौता ज्ञापन
भारतीय नौसेना संकट में फंसे दक्षिण अफ़्रीकी नौसेना के पनडुब्बी चालक दल को बचाएगी
Updated: 05 Sep 2024
3 Min Read

भारतीय नौसेना ने दक्षिण अफ्रीकी नौसेना के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं जिसके तहत ,भारतीय नौसेना दक्षिण अफ्रीकी नौसेना के उन पनडुब्बी कर्मियों को बचाने में मदद करेगा जो गहरे समुद्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गए हैं।
केंद्रीय रक्षा मंत्रालय ने 4 सितंबर 2024 को यह जानकारी दी। दोनों नौसेनाओं के बीच यह समझौता भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच लंबे समय से चले आ रहे समुद्री संबंधों को और मजबूत करेगा।
समझौते, जिसे आधिकारिक तौर पर कार्यान्वयन समझौता कहा जाता है, पर भारतीय नौसेना के प्रमुख, एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठीऔर दक्षिण अफ्रीकी नौसेना के प्रमुख, वाइस एडमिरल मोंडे लोबेसी ने हस्ताक्षर किए।
कार्यान्वयन समझौते के तहत, भारतीय नौसेना दक्षिण अफ़्रीकी नौसेना को बचाव सहायता प्रदान करेगी यदि उसकी कोई पनडुब्बी दुर्घटनाग्रस्त हो जाती है या संकट में आती है।
ऐसे मामलों में, भारतीय नौसेना, दक्षिण अफ्रीकी पनडुब्बी कर्मियों को बचाने के लिए अपने गहन जलमग्न बचाव वाहन (डीएसआरवी) का उपयोग करेगा।
दक्षिण अफ्रीका उन कुछ अफ्रीकी देशों में से एक है जिनकी नौसेना में पनडुब्बियां हैं।
सितंबर 2023 में, एक दुर्घटना के कारण एसएएस मंथातिसी पनडुब्बी पर तैनात तीन दक्षिण अफ्रीकी नौसैनिकों की जान चली गई थी । दक्षिण अफ्रीका तीन जर्मन निर्मित एचडीडबल्यू पनडुब्बियों का संचालन करता है।
गहन जलमग्न बचाव वाहन (डीएसआरवी) का उपयोग डूबे हुए पनडुब्बी कर्मियों को बचाने के लिए किया जाता है। डीएसआरवी को एक समुद्री जहाज़ के द्वारा बचाव स्थल तक ले जाया जाता है।
डीएसआरवी उस स्थान पर गोता लगाता है जहां पनडुब्बी डूबी है और फिर अपने दरवाजे को पनडुब्बी के दरवाजे के साथ मिलान करती है । इस प्रकार डूबी हुई पनडुब्बी के चालक दल के लिए डीएसआरवी में प्रवेश करने के लिए एक गलियारा बन जाता है।
डीएसआरवी बचाए गए पनडुब्बी के चालक दल को सतह पर लाती है और उन्हे एक जहाज में स्थानांतरित कर दिया जाता है ।
फुल फॉर्म
डीएसआरवी /DSRV: डीप सबमर्जेंस रेस्क्यू व्हीकल (Deep Submergence Rescue Vehicles)
टॉप पोस्ट
Frequently asked questions

Still have questions?
Can't find the answer you're looking for? Please contact our friendly team.
अपने नज़दीकी उत्कर्ष क्लासेज के ऑफलाइन सेंटर पर आज ही विजिट करें।

Download Current Affairs One- Liner PDFs
Get Daily, Monthly Current Affairs One-Liner PDF & Kumar Gaurav Sir’s ??? ????? Class PDF