सीखने के लिए तैयार हैं?
अपने शैक्षणिक लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में पहला कदम उठाएँ। चाहे आप परीक्षा की तैयारी कर रहे हों या अपने ज्ञान का विस्तार कर रहे हों, शुरुआत बस एक क्लिक दूर है। आज ही हमसे जुड़ें और अपनी पूरी क्षमता को अनलॉक करें।
832, utkarsh bhawan, near mandap restaurant, 9th chopasani road, jodhpur rajasthan - 342003
support@utkarsh.com
+91-9116691119, +91-9829213213
सीखने के साधन
Teaching Exams
Rajasthan Govt Exams
Central Govt Exams
Civil Services Exams
Nursing Exams
School Tuitions
Other State Govt Exams
Agriculture Exams
College Entrance Exams
Miscellaneous Exams
UC Skills
© 2026 उत्कर्ष क्लासेज एंड एडुटेक प्राइवेट लिमिटेड सभी अधिकार सुरक्षित
होम
अंतरराष्ट्रीय सामयिकी
समझौते और समझौता ज्ञापन
भारत ओमान दोहरे कराधान बचाव समझौते में संशोधन पर सहमत
Updated: 30 Jan 2025
3 Min Read

भारत और ओमान ने दोहरे कराधान बचाव समझौते (डीटीएए) में संशोधन के लिए एक प्रोटोकॉल पर हस्ताक्षर किए हैं और प्रस्तावित भारत-ओमान व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (सीईपीए) पर बातचीत जारी रखने पर भी सहमति व्यक्त की है।
केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल की ओमान यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच इस पर सहमति बनी।
पीयूष गोयल 27-28 जनवरी 2025 को ओमान की दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर थे।
पीयूष गोयल ओमान की राजधानी मस्कट में आयोजित भारत-ओमान संयुक्त आयोग की बैठक के 11वें सत्र में भाग लेने के लिए ओमान में थे। बैठक की सह-अध्यक्षता पीयूष गोयल और ओमान के वाणिज्य, उद्योग और निवेश संवर्धन मंत्री क़ैस बिन मोहम्मद अल यूसुफ ने की।
बैठक के दौरान, दोनों नेताओं ने व्यापार, निवेश, प्रौद्योगिकी, खाद्य सुरक्षा, नवीकरणीय ऊर्जा और अन्य प्रमुख क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ावा देने के लिए उठाए जाने वाले कदमों पर चर्चा की।
दोनों मंत्री भारत-ओमान व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (सीईपीए) पर शीघ्र हस्ताक्षर के लिए बातचीत में तेजी लाने पर भी सहमत हुए।
भारत ने इस क्षेत्र में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के साथ ऐसा समझौता किया है।
भारत और ओमान के बीच ऐतिहासिक संबंध 5000 साल पुराने हैं।
1955 में दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंध स्थापित हुए और 2008 में इसे रणनीतिक साझेदारी में उन्नत किया गया।
2023 में, भारत ओमान के कच्चे तेल निर्यात के लिए चौथा सबसे बड़ा बाजार था।
भारत 2023 में ओमान के लिए आयात का तीसरा सबसे बड़ा स्रोत है।
2023-24 में ओमान को भारत का निर्यात 4.426 अरब डॉलर था जबकि ओमान से आयात 4.520 अरब डॉलर था
ओमान सल्तनत एक अरब मुस्लिम देश है जो अरब प्रायद्वीप के दक्षिणपूर्वी तट पर स्थित है।
इसकी अर्थव्यवस्था कच्चे पेट्रोलियम तेलों के निर्यात पर निर्भर है।
राजधानी: मस्कट
मुद्रा: ओमानी रियाल
राजा/सुल्तान: हैथम बिन तारिक अल सैद
महत्वपुर्ण फुलफॉर्म
डीटीएए /DTAA: डबल टैक्सेशन अवोइडेंस अग्रीमेंट (Double Taxation Avoidance Treaty)
लेखक के बारे में

अर्पित परिहार
ब्लॉगर
This content is prepared by the Utkarsh Classes team to present accurate, updated, and exam-relevant current affairs in a simple and reliable format.
नवीनतम करेंट अफेयर्स
Frequently asked questions

Still have questions?
Can't find the answer you're looking for? Please contact our friendly team.
अपने नज़दीकी उत्कर्ष क्लासेज के ऑफलाइन सेंटर पर आज ही विजिट करें।

Download Last 5 Years PYQs in a Single Click
FREE PYQs exam ke level aur question pattern ko samajhne ka best tareeka