सीखने के लिए तैयार हैं?
अपने शैक्षणिक लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में पहला कदम उठाएँ। चाहे आप परीक्षा की तैयारी कर रहे हों या अपने ज्ञान का विस्तार कर रहे हों, शुरुआत बस एक क्लिक दूर है। आज ही हमसे जुड़ें और अपनी पूरी क्षमता को अनलॉक करें।
832, utkarsh bhawan, near mandap restaurant, 9th chopasani road, jodhpur rajasthan - 342003
support@utkarsh.com
+91-9116691119, +91-9829213213
सीखने के साधन
Teaching Exams
Rajasthan Govt Exams
Central Govt Exams
Civil Services Exams
Nursing Exams
School Tuitions
Other State Govt Exams
Agriculture Exams
College Entrance Exams
Miscellaneous Exams
UC Skills
© 2026 उत्कर्ष क्लासेज एंड एडुटेक प्राइवेट लिमिटेड सभी अधिकार सुरक्षित
होम
अंतरराष्ट्रीय सामयिकी
खेल
सुहल में आयोजित 2025 आईएसएसएफ जूनियर विश्व कप में भारत पदक तालिका में शीर्ष पर
Updated: 27 May 2025
3 Min Read

भारत ने जर्मनी के सुहल शहर में आयोजित आईएसएसएफ जूनियर विश्व कप 2025 में चीन को पीछे छोड़ते हुए ,पदक तालिका में शीर्ष स्थान प्राप्त कर अपना अभियान समाप्त किया। भारत के जूनियर निशानेबाजों ने 11 - तीन स्वर्ण, चार रजत ,चार कांस्य पदक जीते जबकि चीन ने इस प्रतियोगिता में चार पदक जीते।
आईएसएसएफ जूनियर विश्व कप राइफल/पिस्टल/शॉटगन 2025 का आयोजन अंतर्राष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ (आईएसएसएफ) द्वारा जर्मनी के सुहल शहर में 19-27 मई 2025 तक किया गया था।
सुहल इस परतियोगिता में जूनियर विश्व कप में 59 देशों के 638 निशानेबाजों ने भाग लिया। भारत ने विश्व कप के लिए 57 निशानेबाजों का सबसे बड़ा दल भेजा।
रूस और बेलारूस के निशानेबाजों ने एआईएन (व्यक्तिगत तटस्थ एथलीट) ध्वज के तहत प्रतिस्पर्धा की। आईएसएसएफ ने यूक्रेन पर रूसी आक्रमण और बेलारूस द्वारा रूस का समर्थन करने के कारण रूसी और बेलारूसी निशानेबाज़ी संघ पर प्रतिबंध लगा दिया है।
जर्मनी के सुहल में आयोजित 2025 आईएसएसएफ़ जूनियर विश्व कप में पदक जीतने वाले भारतीय निशानेबाजों की सूची इस प्रकार है।
स्वर्ण पदक
रजत पदक
कांस्य पदक
निम्नलिखित पांच देशों की सूची है, जिन्होंने जर्मनी के सुहल में 2025 आईएसएसएफ जूनियर विश्व कप राइफल/पिस्टल/शॉटगन में पदक तालिका में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है।
|
स्थान |
देश |
स्वर्ण पदक |
रजत पदक |
कांस्य पदक |
कुल पदक |
|
1 |
भारत |
3 |
4 |
4 |
11 |
|
2 |
चीन |
3 |
0 |
1 |
4 |
|
3 |
इटली |
2 |
2 |
4 |
8 |
|
4 |
एआईएन |
2 |
1 |
1 |
4 |
|
5 |
फ़्रांस |
2 |
1 |
0 |
3 |
आईएसएसएफ के अनुसार, एक निशानेबाज़ को उस वर्ष की 31 दिसंबर तक जूनियर माना जाता है, जिस वर्ष वह 21 वर्ष का हो जाता है।
खेल शासी निकाय आईएसएसएफ 2025 में दो आईएसएसएफ जूनियर विश्व कप राइफल/पिस्टल/शॉटगन का आयोजन करेगा।
पहला - 19-27 मई 2025 तक सुहल, जर्मनी
दूसरा - 24 सितंबर -2 अक्टूबर 2025 तक नई दिल्ली, भारत।
इसकी स्थापना 1907 में हुई थी।
यह राइफल/पिस्टल और शॉटगन शूटिंग खेलों का शासी निकाय है।
मुख्यालय- म्यूनिख, जर्मनी
सदस्य - 149 देशों या क्षेत्रों के 163 सदस्य महासंघ
अध्यक्ष - लुसियानो रॉसी (इटली)
यह भी पढ़ें
भारत ने 2025 आईएसएसएफ विश्व कप लीमा अभियान 7 पदकों के साथ समाप्त किया
नवीनतम करेंट अफेयर्स
Frequently asked questions

Still have questions?
Can't find the answer you're looking for? Please contact our friendly team.
अपने नज़दीकी उत्कर्ष क्लासेज के ऑफलाइन सेंटर पर आज ही विजिट करें।

Utkarsh Azadi Mahotsav - Ab 25 Aug Tak!
Up to 90% OFF on Online Courses + Extra 13% OFF using WEB13 + Up to 100% Reward Coins. Valid till 21 August.