सीखने के लिए तैयार हैं?
अपने शैक्षणिक लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में पहला कदम उठाएँ। चाहे आप परीक्षा की तैयारी कर रहे हों या अपने ज्ञान का विस्तार कर रहे हों, शुरुआत बस एक क्लिक दूर है। आज ही हमसे जुड़ें और अपनी पूरी क्षमता को अनलॉक करें।
832, utkarsh bhawan, near mandap restaurant, 9th chopasani road, jodhpur rajasthan - 342003
support@utkarsh.com
+91-9116691119, +91-9829213213
सीखने के साधन
Teaching Exams
Rajasthan Govt Exams
Central Govt Exams
Civil Services Exams
Nursing Exams
School Tuitions
Other State Govt Exams
Agriculture Exams
College Entrance Exams
© उत्कर्ष क्लासेज एंड एडुटेक प्राइवेट लिमिटेड सभी अधिकार सुरक्षित

कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) द्वारा 8 दिसंबर 2025 को एसएससी सीएचएसएल टियर 1 उत्तर कुंजी 2025 जारी कर दी गयी है। आयोग द्वारा, एसएससी सीएचएसएल उत्तर कुंजी के साथ ही प्रश्न पत्र और रिस्पांस शीट भी जारी की गई हैं, जिससे उम्मीदवार एसएससी सीएचएसएल टियर 1 परिणाम घोषित होने से पहले अपने स्कोर की गणना कर सकते हैं। नवंबर 2025 में आयोजित हुई सीएचएसएल टियर 1 परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से अपनी एसएससी सीएचएसएल 2025 उत्तर कुंजी और रिस्पांस शीट देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
एसएससी द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार, उम्मीदवार अनंतिम उत्तर कुंजी में गलत पाए गए किसी भी उत्तर के विरुद्ध आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए उन्हें प्रत्येक प्रश्न या उत्तर के लिए शुल्क का भुगतान करना होगा। एसएससी सीएचएसएल टियर 1 की उत्तर कुंजी 2025 के बारे में अधिक जानने के लिए इस पृष्ठ को नीचे स्क्रॉल करें।
एसएससी सीएचएसएल उत्तर कुंजी 2025 का लिंक अब सक्रीय है और उम्मीदवार 11 दिसंबर 2025 तक अपनी टियर 1 की रिस्पांस शीट देख सकते हैं। कर्मचारी चयन आयोग, संयुक्त उच्च माध्यमिक (10+2) स्तरीय परीक्षा, 2025 के माध्यम से भारत सरकार के विभिन्न विभागों/मंत्रालयों और कार्यालयों में ग्रुप ‘ग’के कुल 3131 पदों को भरने जा रहा है।
एसएससी सीएचएसएल परीक्षा से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी नीचे दी गई तालिका में देखें:
|
एसएससी सीएचएसएल परीक्षा 2025 |
|
|
परीक्षा संचालन संगठन |
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) |
|
परीक्षा का नाम |
संयुक्त उच्च माध्यमिक (10+2) स्तरीय परीक्षा, 2025 |
|
रिक्तियां |
3131 |
|
एसएससी सीएचएसएल परीक्षा तिथि 2025: टियर 1 |
12 से 30 दिसंबर 2025 तक |
|
एसएससी सीएचएसएल टियर 1 की उत्तर कुंजी जारी होने की तिथि |
08 दिसंबर 2025 |
|
आपत्तियां दर्ज करने की समयसीमा |
8 से 11 दिसंबर 2025 तक शाम 6:00 बजे तक |
|
टियर 2 परीक्षा तिथि |
मार्च 2026 |
|
परीक्षा मोड |
कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीई) |
|
परीक्षा की आवृत्ति |
वार्षिक |
|
नौकरी का स्थान |
भारत |
|
चयन प्रक्रिया |
|
उम्मीदवार 11 दिसंबर 2025 (शाम 6:00 बजे तक) इन सरल चरणों का पालन करके अपनी एसएससी सीएचएसएल टियर 1 उत्तर कुंजी और रिस्पांस शीट की जांच कर सकते हैं:
चरण 1: एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
चरण 2: होमपेज पर, "संयुक्त उच्च माध्यमिक (10+2) स्तर परीक्षा (टियर-I), 2025 के लिए उम्मीदवारों की रिस्पांस शीट(पत्रकों) के साथ संभावित उत्तर कुंजी" शीर्षक वाले लिंक पर क्लिक करें और नोटिस में उल्लिखित उत्तर कुंजी निर्देशों को पढ़ें।
चरण 3: अब, रिस्पांस शीट और उत्तर कुंजी देखने के लिए अपने उपयोगकर्ता नाम (पंजीकरण संख्या) और पासवर्ड से लॉगिन करें।
चरण 4: आपकी एसएससी सीएचएसएल टियर 1 का रिस्पांस शीट और उत्तर कुंजी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
चरण 5: एसएससी सीएचएसएल उत्तर कुंजी और रिस्पांस शीट डाउनलोड करें और अपने उत्तरों का मिलान करके स्कोर की गणना करें।
ऊपर बताए गए चरणों का पालन करके आप एसएससी सीएचएसएल टियर 1 की उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। यदि आपको आधिकारिक एसएससी पोर्टल पर उत्तर कुंजी का लिंक नहीं मिल रहा है, तो नीचे दिए गए सीधे लिंक का उपयोग करके आप अपनी SSC CHSL Tier 1 2025 उत्तर कुंजी देख सकते हैं।
एसएससी सीएचएसएल टियर 1 उत्तर कुंजी 2025 - डायरेक्ट डाउनलोड लिंक
एसएससी सीएचएसएल टियर 1 उत्तर कुंजी 2025 और रिस्पांस शीट का लिंक 11 दिसंबर 2025 तक एसएससी वेबसाइट पर सक्रिय रहेगा। अनंतिम उत्तरों या प्रश्नों में किसी भी प्रकार की विसंगति पाए जाने पर उम्मीदवार 11 दिसंबर को शाम 6:00 बजे तक आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। समय सीमा के बाद, आयोग किसी भी आपत्ति को स्वीकार नहीं करेगा और रिस्पांस शीट/अनंतिम उत्तर कुंजी भी उपलब्ध नहीं होगी।
एसएससी सीएचएसएल टियर 1 उत्तर कुंजी के विरुद्ध आपत्ति दर्ज कराने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करें:
चरण 1: आयोग की वेबसाइट पर उम्मीदवार पोर्टल में लॉग इन करें, फिर "My Applications" अनुभाग खोलें और जिस प्रश्न पर आप आपत्ति दर्ज करना चाहते हैं, उसके लिए "Click Here to Challenge Question" पर क्लिक करें।
चरण 2: आपकी स्क्रीन पर चैलेंज पेज खुल जाएगा, जहां चयनित प्रश्न और उसके चार विकल्प स्क्रीन पर दिखाई देंगे।
चरण 3: ड्रॉपडाउन मेनू से सही शिकायत प्रकार चुनें।
चरण 4: शिकायत टेक्स्ट बॉक्स में अपनी आपत्ति से संबंधित विवरण या स्पष्टीकरण दर्ज करें।
चरण 5: अपनी आपत्ति को समर्थन देने वाला स्कैन किया हुआ दस्तावेज़ अपलोड करें।
चरण 6: सभी विवरणों की जांच करने के बाद “भुगतान करने के लिए आगे बढ़ें” पर क्लिक करें और फीस भुगतान प्रक्रिया पूरी करें।
एसएससी सीएचएसएल टियर 1 उत्तर कुंजी 2025 - आपत्ति लिंक
जिन उम्मीदवारों को किसी प्रश्न या उत्तर पर आपत्ति दर्ज करनी है, उन्हें प्रति प्रश्न ₹50 का शुल्क देना होगा। निर्धारित समय सीमा में मिली सभी आपत्तियों की जांच के बाद एसएससी अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एसएससी सीएचएसएल टियर 1 की अंतिम उत्तर कुंजी 2025 जारी करेगा।
एसएससी सीएचएसएल टियर 1 उत्तर कुंजी 2025 जारी होने के बाद अब उम्मीदवारों को अपने प्रदर्शन का मूल्यांकन करते हुए एसएससी सीएचएसएल टियर 2 परीक्षा 2025 की तैयारी शुरू कर देनी चाहिए। आपकी बेहतर तैयारी के लिए, उत्कर्ष क्लास्सेस व्यापक एसएससी सीएचएसएल ऑनलाइन कोर्सेज प्रदान करता है, जो संपूर्ण पाठ्यक्रम को सरल और व्यवस्थित तरीके से कवर करते हैं। ये कोर्सेज आपको अवधारणाओं को स्पष्ट रूप से समझने में मदद करते हैं और सीएचएसएल परीक्षा के सभी चरणों, खासकर टियर 2 स्किल टेस्ट/टाइपिंग टेस्ट की तैयारी में भी मार्गदर्शन देते हैं।
ऑनलाइन कोर्सेज के साथ-साथ, आप उत्कर्ष वेबसाइट पर उपलब्ध मुफ्त अध्ययन सामग्री का भी लाभ उठा सकते हैं, जिनमें एसएससी सीएचएसएल के पिछले वर्षों के प्रश्नपत्र (समाधान सहित), डेली क्विज़ और दैनिक करंट अफेयर्स पीडीएफ शामिल हैं। ये सभी अध्यन सामग्री नवीनतम परीक्षा पैटर्न के अनुसार अपडेट की जाती है और टियर 1 व टियर 2 दोनों की तैयारी में सहायक है।
उत्कर्ष क्लासेज एसएससी सीएचएसएल परीक्षा की तैयारी कर रहे सभी उम्मीदवारों को शुभकामनाएं देता है।
एसएससी सीएचएसएल (CHSL) Important Updates

एसएससी सीएचएसएल (10+2) परीक्षा 2025: टियर 1 परीक्षा शहर, तिथि और स्लॉट अभी चुनें
Read More

उत्कर्ष क्लासेस ऑनलाइन एसएससी सीएचएसएल टारगेट बैच 2025: फ्लैश 24 घंटे का ऑफर
Read More

एसएससी सीएचएसएल परीक्षा तिथि 2024- सीएचएसएल टियर 2 परीक्षा तिथि देखें
Read More

एसएससी सीएचएसएल परीक्षा तिथि 2024 संशोधित: नई परीक्षा तिथि देखें
Read More
Related Exams
Articles

एसएससी सीएचएसएल परिणाम 2025 (घोषित): एसएससी सीएचएसएल टियर 1 कट-ऑफ अंक देखें
Read More

एसएससी सीएचएसएल परिणाम 2024 (घोषित) टियर 2 हेतु: परिणाम डाउनलोड करें
Read More

एसएससी सीएचएसएल टियर 1 परिणाम 2024 जारी: परिणाम पीडीएफ डाउनलोड करें
Read More

एसएससी सीएचएसएल अंतिम परिणाम 2023 घोषित: कट-ऑफ अंक देखें
Read More
Frequently asked questions
