कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) द्वारा 9 मई , 2023 को एसएससी सीएचएसएल भर्ती परीक्षा 2023 का विज्ञापन प्रकाशित कर दिया गया; जिसे एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट "@ssc.nic.in" के माध्यम से डाउनलोड किया जा सकता है। कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी), भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, विभागों, कार्यालयों, संवैधानिक और वैधानिक निकायों, न्यायाधिकरणों के लिए लोअर डिवीजन क्लर्क(एलडीसी), जूनियर सचिवालय सहायक(जेएसए), डाटा एंट्री ऑपरेटर(डीईओ) और डाटा एंट्री ऑपरेटर ग्रेड ‘ए’ इत्यादि के रिक्त पदों पर नियुक्ति हेतु योग्य उम्मीदवारों का चयन करने के लिए सीएचएसएल परीक्षा (संयुक्त उच्चतर माध्यमिक(10+2)स्तरीय परीक्षा ) का आयोजन कराता है।
एसएससी सीएचएसएल टियर-1 परीक्षा, 2 अगस्त से 17 अगस्त , 2023 के बीच आयोजित की गयी थी, जिसकी उत्तर कुंजी कर्मचारी चयन आयोग द्वारा 19 अगस्त , 2023 को प्रकाशित की गयी। उम्मीदवार, उत्तर कुंजी में दिए गए उत्तरों के प्रति संदेह की स्थिति में, 22 अगस्त , 2023 तक संबंधित उत्तरों के खिलाफ आयोग में आपत्तियाँ दर्ज कर सकते हैं। एसएससी सीएचएसएल टियर-2 परीक्षा, 2 नवंबर , 2023 को आयोजित किया जाना प्रस्तावित है।
एसएससी सीएचएसएल भर्ती परीक्षा 2023 के बारे में अधिक जानकारी के लिए लेख पढ़ना जारी रखें।
09 मई 2023 को कर्मचारी चयन आयोग द्वारा ग्रुप सी के विभिन्न पदों हेतु 1600 (अनिश्चित) रिक्तियों के लिए सीएचएसएल भर्ती परीक्षा विज्ञापन-2023, अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित किया गया। संयुक्त उच्चतर माध्यमिक (10+2) स्तरीय परीक्षा प्रत्येक वर्ष आयोजित होने वाली एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है जो विभिन्न सरकारी मंत्रालयों और कार्यालयों के लिए उच्चतर माध्यमिक परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवारों का चयन करती है।
भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों में चयन के साथ सुनहरे भविष्य के लिए प्रत्येक वर्ष हजारों आवेदक एसएससी सीएचएसएल भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन करते हैं। जिन अभ्यर्थियों ने उच्चतर माध्यमिक (10+2) परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है, वे भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों /विभागों /कार्यालयों /संवैधानिक & वैधानिक निकाय /न्यायाधिकरण, इत्यादि में डाटा एंट्री ऑपरेटर और लोअर डिवीजन क्लर्क /जूनियर सचिवालय सहायक इत्यादि पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। एसएससी सीएचएसएल की टियर-1 परीक्षा कंप्यूटर आधारित और टियर-2 परीक्षा लिखित रूप में आयोजित की जाती है।
एसएससी सीएचएसएल भर्ती परीक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी के लिए नीचे दी गई तालिका में एक नज़र डालें-:
एसएससी सीएचएसएल - महत्वपूर्ण विवरण |
|
परीक्षा आयोजित कराने वाली संस्था |
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) |
परीक्षा का नाम |
एसएससी संयुक्त उच्चतर माध्यमिक (10+2) स्तर की परीक्षा |
कुल रिक्तियाँ |
1600 (अनिश्चित) |
आवेदन स्वरूप |
ऑनलाइन |
परीक्षा का स्वरूप |
ऑनलाइन - कंप्यूटर आधारित परीक्षा |
चयन प्रक्रिया |
|
पदनाम |
समूह ‘ग’ पद |
शैक्षणिक योग्यता |
कक्षा 12वीं(10+2) परीक्षा उत्तीर्ण या उसके समकक्ष योग्यता |
एसएससी सीएचएसएल भर्ती परीक्षा 2023 से संबंधित महत्वपूर्ण तिथियों का विवरण नीचे दी गई तालिका में दिया गया है।
गतिविधि /कार्यक्रम |
महत्वपूर्ण तिथियाँ |
ऑनलाइन आवेदन जमा करने की तिथि |
09 मई 2023 से 08 जून 2023 तक |
आवेदन शुल्क भुगतान करने की अंतिम तिथि |
10 जून 2023 (23:00) |
ऑफ़लाइन चालान बनवाने की अंतिम तिथि |
11 जून 2023 (23:00) |
चालान के माध्यम से भुगतान करने की अंतिम तिथि |
12 जून 2023 |
ऑनलाइन आवेदन पत्र में संशोधन और संशोधन शुल्क के भुगतान करने की तिथि |
14 जून 2023 से 15 जून 2023 (23:00) |
कंप्यूटर आधारित परीक्षा (टियर-1) |
2 अगस्त से 17 अगस्त 2023 तक |
टियर-1 उत्तर कुंजी |
|
टियर-1 परीक्षा परिणाम |
जल्दी ही जारी किया जाएगा |
टियर- 2, कंप्यूटर आधारित परीक्षा तिथि |
2 नवंबर , 2023 |
टियर-2 उत्तर कुंजी |
जल्दी ही जारी किया जाएगा |
टियर-2 परीक्षा परिणाम |
जल्दी ही जारी किया जाएगा |
एसएससी सीएचएसएल भर्ती परीक्षा के सभी प्रासंगिक लिंक नीचे दी गई तालिका में दिए गए हैं:
आधिकारिक वेबसाइट |
|
ऑनलाइन आवेदन लिंक |
यहाँ क्लिक करें (आवेदन लिंक सक्रिय नहीं है) |
आधिकारिक विज्ञापन |
|
टियर-1 उत्तर कुंजी |
यदि आप एसएससी सीएचएसएल भर्ती परीक्षा 2023 के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो सर्वप्रथम आपको एसएससी सीएचएसएल पात्रता मानदंड की सम्पूर्ण जानकारी होना चाहिए, जिसमें कई प्रमुख घटक शामिल हैं-
उम्मीदवार को :
टिप्पणी: सत्यापन उद्देश्यों के लिए उम्मीदवारों को अपनी नागरिकता के समर्थन में आयोग के समक्ष एक उपयुक्त प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा।
विभिन्न श्रेणियों के लिए अलग-अलग आयु सीमा का निर्धारण किया गया है; जिसका विवरण इस प्रकार है:
उम्मीदवारों का जन्म 02-08-1996 से पहले और 01-08-2005 के बाद का नहीं होना चाहिए।
अधिकतम आयु सीमा में छूट का प्रावधान
आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों को सरकारी नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट का प्रावधान है। अधिकतम आयु सीमा में छूट संबंधी प्रावधान का श्रेणी-वार विवरण नीचे तालिका में दिया गया है:
श्रेणी |
अधिकतम आयु सीमा में छूट |
एससी/एसटी |
5 वर्ष |
अन्य पिछड़ा वर्ग |
3 वर्ष |
दिव्यांगजन |
|
भूतपूर्व सैनिक (ईएसएम) |
गणना की तिथि के अनुसार वास्तविक आयु से प्रदान की गई सैन्य सेवा की कटौती के बाद 3 वर्ष। |
ऐसे रक्षा कार्मिक जो किसी विदेशी देश के साथ शत्रुता या युद्ध के दौरान या किसी अशांत क्षेत्र में ऑपरेशन के दौरान अक्षम हो गए और उसके परिणामस्वरूप रिहा कर दिए गए। |
|
केंद्र सरकार के ऐसे कर्मचारी जिन्होंने ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि तक कम से कम 3 वर्ष की नियमित और निरंतर सेवा प्रदान की हो। |
|
विधवा /तलाकशुदा महिलाएँ /न्यायिक रूप से अलग हुई महिलाएं और जिन्होंने पुनर्विवाह नहीं किया है |
|
एसएससी सीएचएसएल भर्ती परीक्षा में आवेदन के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता की पद-वार विवरण नीचे तालिका में दिया गया है:
पदनाम |
विभाग |
न्यूनतम योग्यता |
डाटा एंट्री ऑपरेटर (डीईओ)/डीईओ ग्रेड 'ए' |
भारत के नियंत्रक और महालेखा परीक्षक (सी एंड एजी) का कार्यालय, उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय, और संस्कृति मंत्रालय |
उम्मीदवारों को विज्ञान संकाय में गणित विषय के साथ 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। |
एलडीसी/जेएसए और डीईओ/डीईओ ग्रेड 'ए' |
सी एंड एजी में डाटा एंट्री ऑपरेटर को छोड़कर |
उम्मीदवारों को कक्षा 12वीं(उच्चतर माध्यमिक कक्षा) या समकक्ष परीक्षा में उत्तीर्ण होना चाहिए |
आयोग ने एसएससी सीएचएसएल भर्ती परीक्षा 2023 के लिए 1600 (अनिश्चित) रिक्त पदों का विज्ञापन प्रकाशित किया है। हालाँकि, रिक्तियों के संख्या का अंतिम निर्धारण एसएससी सीएचएसएल भर्ती परीक्षा 2023 के अंतिम परिणाम की घोषणा के बाद की जाएंगी।
अद्यतन रिक्तियों का पद-वार और श्रेणीवार विवरण उचित समय पर आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा; जिसे उम्मीदवार वेबसाइट के रिक्तियाँ अनुभाग (https://ssc.nic.in>उम्मीदवार कार्नर>अनिश्चित रिक्ति) पर जाकर नवीनतम रिक्तियों की जाँच कर सकते हैं। आयोग ने वर्ष 2022 के लिए एसएससी सीएचएसएल के माध्यम से 3242 रिक्तियों की घोषणा की थी।
एसएससी सीएचएसएल के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को दो भागों में विभाजित किया गया है।
भाग-I: एक बार पंजीकरण (ओटीआर) प्रक्रिया
भाग- II: आवेदन पत्र
वर्ग |
शुल्क |
एससी/एसटी/बेंचमार्क विकलांगता वाले व्यक्ति (पीडब्ल्यूबीडी)/भूतपूर्व सैनिक (ईएसएम) और महिला उम्मीदवार |
कोई शुल्क नहीं |
अन्य |
100/- |
भुगतान का प्रकार:
उम्मीदवार शुल्क का भुगतान भीम यूपीआई, नेट बैंकिंग, क्रेडिट/डेबिट कार्ड के माध्यम से ऑनलाइन या एसबीआई चालान बनबाकर भारतीय स्टेट बैंक की शाखाओं में नकद जमा कर सकते हैं।
कर्मचारी चयन आयोग की विज्ञापन के अनुसार, संयुक्त उच्चतर माध्यमिक स्तर की परीक्षा के लिए चयन प्रक्रिया में तीन चरण- टियर 1, टियर 2 परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन शामिल हैं।
टियर- I: टियर 1 परीक्षा के प्रश्नपत्र में अंग्रेजी भाषा, सामान्य बुद्धिमत्ता, गणित और सामान्य जागरूकता विषयों के प्रश्न शामिल होंगें जो कि बहुविकल्पीय प्रकृति के होते हैं। टियर 2 परीक्षा में शामिल होने के पात्र होने के लिए, उम्मीदवारों को प्रत्येक अनुभाग में निर्धारित न्यूनतम योग्यता अंक प्राप्त करने होंगे।
टियर- II: टियर 2 परीक्षा वर्णनात्मक प्रकृति की होती है, जिसके प्रश्नपत्र में निबंध लेखन, पत्र-लेखन, आवेदन और सारांश लेखन इत्यादि को शामिल किया जाता है। इस प्रश्नपत्र के लिए न्यूनतम योग्यता अंक 33% है। टियर 2 परीक्षा में डाटा एंट्री ऑपरेटर पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए एक कौशल परीक्षा और लोअर डिवीजन क्लर्क पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए एक टाइपिंग टेस्ट भी शामिल होता है। यह जानकारी सीएचएसएल भर्ती परीक्षा 2022 के लिए जारी संशोधित परीक्षा प्रारूप के अनुसार दी जा रही है। चयन प्रक्रिया के अगले चरण में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को यह परीक्षा उत्तीर्ण करनी होगी।
टिप्पणी: यदि उम्मीदवार परीक्षा के सभी चरणों में उत्तीर्ण हो जाते हैं तो वे भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण में शामिल होने के पात्र होंगें। उम्मीदवारों को पहले टियर 1 और टियर 2 परीक्षा में शामिल होना होगा, उसके बाद टियर 2 परीक्षा के अंतर्गत ही कौशल/टाइपिंग टेस्ट देना होगा। हालांकि कौशल परीक्षण/टाइपिंग टेस्ट प्रकृति में अर्हता प्राप्त करने वाली होती है फिर भी डाटा एंट्री ऑपरेटर के लिए कौशल परीक्षा, और एलडीसी/जेएसए पदों के लिए टाइपिंग टेस्ट को उत्तीर्ण करना अनिवार्य है।
एसएससी सीएचएसएल परीक्षा प्रारुप 2023 को दो चरणों में विभाजित किया गया है: टियर I और टियर II परीक्षा। एसएससी सीएचएसएल टियर 1 परीक्षा एक योग्यता परीक्षा है, जबकि टियर 2 परीक्षा अंतिम चयन का निर्धारण करती है। नीचे दी गई तालिका में एसएससी सीएचएसएल परीक्षा प्रारूप 2023 का वर्णन दिया गया है।
भाग |
विषय |
प्रश्नों की संख्या |
अधिकतम अंक |
समयावधि |
प्रथम |
अंग्रेजी भाषा (बुनियादी ज्ञान) |
25 |
50 |
60 मिनट (अतिरिक्त लेखक के लिए पात्र उम्मीदवारों के लिए 80 मिनट) |
द्वितीय |
सामान्य बुद्धिमत्ता |
25 |
50 |
|
तृतीय |
गणित (बुनियादी अंकगणितीय कौशल) |
25 |
50 |
|
चतुर्थ |
सामान्य जागरूकता |
25 |
50 |
|
कुल |
100 |
200 |
टिप्पणी:
सत्र |
अनुभाग |
विषय |
प्रश्नों की संख्या |
अधिकतम अंक |
समयावधि |
सत्र-I (2 घंटे और 15 मिनट) |
प्रथम-खंड |
मॉड्यूल-I: गणितीय क्षमताएँ |
30 |
180 |
1 घण्टे (प्रत्येक अनुभाग के लिए) (अतिरिक्त लेखक के लिए पात्र उम्मीदवारों के लिए 1 घण्टे 20 मिनट) |
मॉड्यूल- II: तर्कशक्ति और सामान्य बुद्धिमत्ता |
30 |
||||
द्वितीय-खंड |
मॉड्यूल-I: अंग्रेजी भाषा और समझ |
40 |
180 |
||
मॉड्यूल- II: सामान्य जागरूकता |
20 |
||||
तृतीय-खंड |
मॉड्यूल-I: कंप्यूटर ज्ञान |
15 |
45 |
15 मिनट (अतिरिक्त लेखक के लिए पात्र उम्मीदवारों के लिए 20 मिनट) |
|
सत्र-II |
तृतीय-खंड |
मॉड्यूल- II:कौशल परीक्षण/टाइपिंग टेस्ट |
भाग ए: मंत्रालयों और विभागों में डीईओ के लिए कौशल परीक्षा |
- |
15 मिनट (अतिरिक्त लेखक के लिए पात्र उम्मीदवारों के लिए 20 मिनट |
भाग बी: मंत्रालयों और विभागों को छोड़कर डीईओ के लिए कौशल परीक्षा |
- |
15 मिनट (पैरा-7.1, 7.2 और 7.3 के अनुसार अतिरिक्त लेखक के लिए पात्र उम्मीदवारों के लिए 20 मिनट) |
|||
भाग सी: एलडीसी/जेएसए के लिए टाइपिंग टेस्ट |
- |
10 मिनट (अतिरिक्त लेखक के लिए पात्र उम्मीदवारों के लिए 15 मिनट |
टिप्पणी:
सेक्शन-1, सेक्शन-2 (सभी मॉड्यूल) और सेक्शन-3 के मॉड्यूल-I में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए नकारात्मक अंकन के तहत 1 अंक काटा जाएगा।
एसएससी सीएचएसएल टियर-I और टियर-II परीक्षा का विस्तृत पाठ्यक्रम नीचे तालिका में दिया गया है।
एसएससी सीएचएसएल टियर- I परीक्षा पाठ्यक्रम |
|
अंग्रेजी भाषा |
|
सामान्य बुद्धिमत्ता |
|
गणित |
|
सामान्य जागरुकता |
|
एसएससी सीएचएसएल टियर - II परीक्षा पाठ्यक्रम |
|
मॉड्यूल और विषय |
विषय |
सत्र-I, मॉड्यूल-I (गणितीय क्षमताएँ) |
|
खंड-I, मॉड्यूल-II (तर्कशक्ति और सामान्य बुद्धिमत्ता) |
|
खंड-II, मॉड्यूल-I (English Language And Comprehension) |
|
खंड-II, मॉड्यूल-II (सामान्य जागरूकता) |
|
प्रश्नपत्र-I (कंप्यूटर दक्षता); खंड-III का मॉड्यूल-I |
|
कर्मचारी चयन आयोग, भर्ती प्रक्रिया के प्रत्येक चरण (टियर -1 और टियर -2) के लिए अलग - अलग प्रवेश पत्र जारी करेगा। प्रवेश पत्र आयोग की आधिकारिक वेबसाइट @ssc.nic.in के माध्यम से डाउनलोड किया जा सकता है। उम्मीदवार नीचे बताए गए चरणों का पालन करके अपना एसएससी सीएचएसएल प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
एसएससी सीएचएसएल भर्ती परीक्षा के माध्यम से चयनित उम्मीदवारों को अलग-अलग पदों के अनुसार अलग-अलग वेतन प्राप्त होता है। विभिन्न पदों में चयनित उम्मीदवारों को प्राप्त होने वाली वेतन संरचना नीचे दी गई तालिका में वर्णित है:
पद |
वेतनमान |
लोअर डिवीजन क्लर्क (एलडीसी)/जूनियर सचिवालय सहायक (जेएसए) |
वेतन स्तर-2 (रु. 19,900-63,200) |
डाटा एंट्री ऑपरेटर (डीईओ) |
वेतन स्तर--4 (25,500-81,100 रुपये) और लेवल-5 (29,200-92,300 रुपये) |
डाटा एंट्री ऑपरेटर, ग्रेड 'ए' |
वेतन स्तर-4 (रु. 25,500-81,100) |
7 अगस्त, 2023 को कर्मचारी चयन आयोग ने आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर एसएससी सीएचएसएल भर्ती परीक्षा 2022 का अंतिम कट-ऑफ अंक और एसएससी सीएचएसएल फाइनल परीक्षा परिणाम 2022 जारी कर दिया। एसएससी सीएचएसएल कट-ऑफ अंक 2023 के बारे में अधिक जानकारी के लिए नीचे तालिका में दिए गए विवरण का विश्लेषण करें। नीचे दी गई तालिका में एसएससी सीएचएसएल भर्ती परीक्षा 2022 का विभिन्न श्रेणियों के लिए विभाग-वार कट-ऑफ अंक दिया गया है, जिसके आधार पर एसएससी सीएचएसएल भर्ती परीक्षा 2023 के कट ऑफ अंक का अनुमान लगाया जा सकता है:
पद कोड |
पदनाम |
विभाग/संगठन |
अनारक्षित |
अनुसूचित जाति |
अनुसूचित जनजाति |
अन्य पिछड़ा वर्ग |
ईडब्ल्यूएस |
||||||
एल 01 |
एलडीसी/जेएसए |
महानिदेशालय सीमा सड़क संगठन (बीआरओ), रक्षा मंत्रालय, (केवल पुरुष उम्मीदवारों के लिए) |
280 |
258 |
240 |
278 |
278 |
||||||
एल 02 |
एलडीसी/जेएसए |
कैंटीन स्टोर विभाग, रक्षा मंत्रालय |
283 |
262 |
245 |
166 |
166 |
||||||
एल 03 |
एलडीसी/जूनियर असिस्टेंट |
केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण |
300 |
164 |
156 |
293 |
293 |
||||||
एल 04 |
एलडीसी/जेएसए |
केंद्रीय जांच ब्यूरो |
301 |
278 |
- |
166 |
152 |
||||||
एल 05 |
एलडीसी/जेएसए |
केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण, विद्युत मंत्रालय |
297 |
- |
- |
294 |
- |
||||||
एल 06 |
एलडीसी/जेएसए |
केंद्रीय सतर्कता आयोग |
– |
- |
290 |
- |
- |
||||||
एल 07 |
एलडीसी/ जूनियर पासपोर्ट सहायक |
केंद्रीय पासपोर्ट कार्यालय, विदेश मंत्रालय |
296 |
279 |
268 |
297 |
294 |
||||||
एल 08 |
एलडीसी/जेएसए |
लेखा महानियंत्रक |
304 |
279 |
- |
302 |
304 |
||||||
एल 09 |
एलडीसी/जेएसए |
रक्षा लेखा महानियंत्रक, रक्षा मंत्रालय |
288 |
264 |
249 |
284 |
285 |
||||||
एल 10 |
एलडीसी/जेएसए |
सीमा शुल्क, उत्पाद शुल्क और सेवा कर अपीलीय न्यायाधिकरण, वित्त मंत्रालय |
296 |
- |
- |
295 |
- |
||||||
एल 11 |
एलडीसी/जेएसए |
कृषि सहयोग एवं किसान कल्याण विभाग, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय |
296 |
- |
- |
294 |
- |
||||||
एल 12 |
एलडीसी/जेएसए |
मत्स्य पालन विभाग, मत्स्य पालन, पशुपालन, डेयरी मंत्रालय |
294 |
- |
- |
- |
286 |
||||||
एल 13 |
एलडीसी/जेएसए |
पशुपालन और डेयरी विभाग, मत्स्य पालन, पशुपालन, डेयरी मंत्रालय |
291 |
- |
- |
287 |
- |
||||||
एल 14 |
एलडीसी/जेएसए |
उपभोक्ता मामले विभाग, उपभोक्ता मामले खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय |
290 |
265 |
261 |
288 |
289 |
||||||
एल15 |
एलडीसी/जेएसए |
फोरेंसिक विज्ञान सेवा विभाग, गृह मंत्रालय |
294 |
- |
- |
292 |
288 |
||||||
एल 16 |
एलडीसी/जेएसए |
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय |
295 |
268 |
- |
- |
- |
||||||
एल 17 |
एलडीसी/जेएसए |
वाणिज्य विभाग (वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय) |
288 |
- |
- |
- |
- |
||||||
एल 18 |
एलडीसी/जेएसए |
वित्तीय सेवा विभाग, वित्त मंत्रालय |
291 |
270 |
260 |
290 |
295 |
||||||
एल 19 |
एलडीसी/जेएसए |
महानिदेशालय राष्ट्रीय कैडेट कोर, रक्षा मंत्रालय |
285 |
265 |
249 |
284 |
295 |
||||||
एल 20 |
एलडीसी/जेएसए |
जहाजरानी महानिदेशालय, बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय) |
285 |
264 |
253 |
166 |
- |
||||||
एल 21 |
एलडीसी/जेएसए |
भारतीय चुनाव आयोग |
307 |
283 |
- |
304 |
304 |
||||||
एल 22 |
एलडीसी/जेएसए |
स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय (डीजीएचएस), स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय |
289 |
271 |
255 |
288 |
287 |
||||||
एल 23 |
एलडीसी/जेएसए |
आयकर अपीलीय न्यायाधिकरण (आईटीएटी), कानून और न्याय मंत्रालय |
292 |
266 |
261 |
293 |
- |
||||||
एल 24 |
एलडीसी/जेएसए |
मौसम विज्ञान महानिदेशक का कार्यालय, भारत मौसम विज्ञान विभाग |
286 |
268 |
251 |
286 |
285 |
||||||
एल 25 |
एलडीसी/जेएसए |
सूचना ब्यूरो |
291 |
269 |
256 |
289 |
288 |
||||||
एल 26 |
एलडीसी/जेएसए |
लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (एलबीएसएनएए), कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग |
– |
289 |
283 |
306 |
313 |
||||||
एल 27 |
एलडीसी/जूनियर क्लर्क |
नागरिक उड्डयन मंत्रालय |
300 |
284 |
- |
- |
- |
||||||
एल28 |
एलडीसी/जेएसए |
डाक विभाग-प्रशासन, संचार मंत्रालय |
288 |
272 |
254 |
285 |
285 |
||||||
एल 29 |
एलडीसी/जेएसए |
संस्कृति मंत्रालय |
296 |
- |
267 |
296 |
287 |
||||||
एल 30 |
एलडीसी/जेएसए |
इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय |
293 |
- |
- |
300 |
291 |
||||||
एल 31 |
एलडीसी/जेएसए |
सैन्य अभियंता सेवाएँ-सेना मुख्यालय, रक्षा मंत्रालय |
281 |
259 |
241 |
278 |
279 |
||||||
एल 32 |
एलडीसी/जेएसए |
पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय |
286 |
264 |
252 |
285 |
285 |
||||||
एल 33 |
जेएसए |
विदेश मंत्रालय (कैडर सेल) |
314 |
293 |
286 |
310 |
311 |
||||||
एल 34 |
एलडीसी/जेएसए |
संचार लेखा महानियंत्रक का कार्यालय, दूरसंचार विभाग, संचार मंत्रालय |
285 |
279 |
253 |
284 |
284 |
||||||
एल 35 |
एलडीसी/जेएसए |
गृह मंत्रालय |
304 |
- |
- |
- |
- |
||||||
एल 36 |
एलडीसी/जेएसए |
आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय |
287 |
276 |
284 |
288 |
286 |
||||||
एल 37 |
एलडीसी/जेएसए |
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय |
287 |
269 |
255 |
286 |
- |
||||||
एल 38 |
एलडीसी/जेएसए |
श्रम एवं रोजगार मंत्रालय |
290 |
- |
- |
- |
- |
||||||
एल 39 |
एलडीसी/जेएसए |
खनिज मंत्रालय |
289 |
267 |
280 |
288 |
292 |
||||||
एल 40 |
एलडीसी/जेएसए |
सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (प्रशा.III) |
285 |
264 |
250 |
285 |
- |
||||||
एल 41 |
एलडीसी/जेएसए |
कपड़ा मंत्रालय |
288 |
266 |
- |
284 |
299 |
||||||
एल 42 |
एलडीसी/जेएसए |
पर्यटन मंत्रालय |
292 |
- |
- |
- |
- |
||||||
एल 43 |
एलडीसी/जेएसए |
राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय |
287 |
265 |
252 |
285 |
286 |
||||||
एल44 |
एलडीसी/जेएसए |
विकास आयुक्त कार्यालय, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय (एमएसएमई) |
286 |
270 |
- |
285 |
286 |
||||||
एल 45 |
एलडीसी/जेएसए |
संयुक्त सचिव और सीएओ-एएफएचक्यू, रक्षा मंत्रालय का कार्यालय |
291 |
267 |
250 |
287 |
288 |
||||||
एल 46 |
एलडीसी/जेएसए |
राजभाषा विभाग (गृह मंत्रालय) |
– |
- |
- |
325 |
- |
||||||
एल 47 |
एलडीसी/जेएसए |
भारत के रजिस्ट्रार जनरल, गृह मंत्रालय |
292 |
271 |
255 |
287 |
287 |
||||||
एल 48 |
एलडीसी/जेएसए |
जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग, जल शक्ति मंत्रालय |
290 |
265 |
251 |
296 |
285 |
||||||
एल 49 |
एलडीसी/जेएसए |
केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो, वित्त मंत्रालय |
– |
279 |
- |
- |
- |
||||||
डी 50 |
डीईओ ग्रेड 'ए' |
लेखा महानियंत्रक |
317 |
- |
- |
313 |
318 |
||||||
डी 51 |
डीईओ ग्रेड 'ए' |
पशुपालन और डेयरी विभाग, मत्स्य पालन, पशुपालन, डेयरी मंत्रालय |
316 |
- |
- |
- |
- |
उम्मीदवार एसएससी सीएचएसएल भर्ती परीक्षा का कट ऑफ अंक डाउनलोड करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं:
कर्मचारी चयन आयोग ने 19 अगस्त , 2023 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एसएससी सीएचएसएल उत्तर कुंजी 2023 (अनिश्चित) जारी कर दी है। उम्मीदवार, उत्तर कुंजी में दिए गए उत्तरों के प्रति संदेह की स्थिति में, 22 अगस्त , 2023 तक संबंधित उत्तरों के खिलाफ आयोग में आपत्तियाँ दर्ज कर सकते हैं। इसके बाद, आयोग सभी आपत्तियों का मूल्यांकन करने के बाद टियर-1 की अंतिम उत्तर कुंजी जारी करेगा। इसी तरह की प्रक्रिया टियर 2 परीक्षा में भी अपनाई जाएगी।
निम्नलिखित दिशानिर्देशों का पालन करते हुए, उम्मीदवार एसएससी सीएचएसएल उत्तर कुंजी 2023 डाउनलोड कर सकते हैं।
प्र. एसएससी सीएचएसएल (10+2) भर्ती परीक्षा 2023, का विज्ञापन कब जारी किया गया?
उत्तर. एसएससी सीएचएसएल भर्ती परीक्षा 2023 का विज्ञापन, कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर 9 मई, 2023 को जारी किया गया था।
प्र. एसएससी सीएचएसएल टियर-II परीक्षा 2023 कब आयोजित की जाएगी?
उत्तर. एसएससी सीएचएसएल टियर-II परीक्षा 2 नवंबर, 2023 को आयोजित किया जाना प्रस्तावित है।
प्र. एसएससी सीएचएसएल भर्ती परीक्षा 2023 में कितने पदों के रिक्तियों का विज्ञापन प्रकाशित किया गया है?
उत्तर. कर्मचारी चयन आयोग ने प्रारंभिक अधिसूचना के अंतर्गत 1600 (अनिश्चित) रिक्त पदों के लिए एसएससी सीएचएसएल भर्ती परीक्षा 2023 का विज्ञापन प्रकाशित किया है।
प्र. एसएससी सीएचएसएल भर्ती परीक्षा के लिए टाइपिंग परीक्षण में कितने फीसदी गलतियों की छूट दी गई है?
उत्तर. एसएससी सीएचएसएल भर्ती परीक्षा के लिए टाइपिंग परीक्षण में लगभग 5-7% गलतियों की छूट दी गई है।
प्र. एसएससी सीएचएसएल भर्ती परीक्षा 2023-24 में चयन प्रक्रिया में कितने चरण होते हैं?
उत्तर. एसएससी सीएचएसएल भर्ती परीक्षा 2023-24 के लिए चयन प्रक्रिया में तीन चरण शामिल होते हैं:
प्र: एसएससी सीएचएसएल टाइपिंग टेस्ट में टाइपिंग मोड का क्या मतलब होता है?
उत्तर: एसएससी सीएचएसएल के टियर-2 परीक्षा में टाइपिंग टेस्ट के दौरान टाइपिंग मोड का मतलब परीक्षण की भाषा के माध्यम से है जिसके लिए उम्मीदवार अंग्रेजी अथवा हिंदी में से किसी एक भाषा का चयन कर सकते हैं।
प्र. एसएससी सीएचएसएल भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए न्यूनतम पात्रता मानदंड क्या निर्धारित किया गया है?
उत्तर. एसएससी सीएचएसएल भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन करने के पात्र होने लिए उम्मीदवारों को सीनियर सेकेंडरी या इंटरमीडिएट परीक्षा उत्तीर्ण करनी होगी और उनकी आयु न्यूनतम 18 वर्ष से अधिकतम 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए