सीखने के लिए तैयार हैं?
अपने शैक्षणिक लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में पहला कदम उठाएँ। चाहे आप परीक्षा की तैयारी कर रहे हों या अपने ज्ञान का विस्तार कर रहे हों, शुरुआत बस एक क्लिक दूर है। आज ही हमसे जुड़ें और अपनी पूरी क्षमता को अनलॉक करें।
832, utkarsh bhawan, near mandap restaurant, 9th chopasani road, jodhpur rajasthan - 342003
support@utkarsh.com
+91-9116691119, +91-9829213213
सीखने के साधन
Teaching Exams
Rajasthan Govt Exams
Central Govt Exams
Civil Services Exams
Nursing Exams
School Tuitions
Other State Govt Exams
Agriculture Exams
College Entrance Exams
© उत्कर्ष क्लासेज एंड एडुटेक प्राइवेट लिमिटेड सभी अधिकार सुरक्षित
Updated: 17 Sep 2024
3 Min Read

सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) ने 17 सितंबर 2024 को नई दिल्ली में एक बैठक में मौजूदा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे की घोषणा के बाद पार्टी की वरिष्ठ नेता आतिशी मार्लेना को अपना नया मुख्यमंत्री चुना है। सुषमा स्वराज और शीला दीक्षित के बाद आतिशी राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीटी) दिल्ली की तीसरी महिला होंगी और की मुख्यमंत्री बनने वाली आठवीं व्यक्ति होंगी।
मौजूदा दिल्ली विधानसभा का कार्यकाल 11 फरवरी 2025 को समाप्त हो रहा है
आम आदमी पार्टी के संस्थापक नेता और तीन बार एनसीटी दिल्ली के मुख्यमंत्री रहे अरविंद केजरीवाल ने 17 सितंबर 2024 को एनसीटी दिल्ली के उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना को अपना इस्तीफा सौंप दिया।
दिल्ली शराब उत्पाद शुल्क मामले में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों का सामना कर रहे अरविंद केजरीवाल को हाल ही में उच्चतम न्यायालय ने जमानत दे दी थी। जमानत मिलने के बाद अरविंद केजरीवाल ने ऐलान किया था की वे अपने से इस्तीफा दे देंगे।
आम आदमी पार्टी के विधायक दल ने 17 सितंबर 2024 को एक बैठक में आतिशी मार्लेना को अपना नया नेता और एनसीटी दिल्ली का नया मुख्यमंत्री चुना। आतिशी मार्लेना कालकाजी सीट से विधायक हैं।
दिल्ली विधानसभा का वर्तमान कार्यकाल 11 फरवरी 2025 को समाप्त हो रहा है। 8 फरवरी 2020 को हुए पिछले विधानसभा चुनाव में, आम आदमी पार्टी ने 70 सदस्यीय विधानसभा में 62 सीटें और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 8 सीटें हासिल कीं थीं ।
69वें संवैधानिक संशोधन अधिनियम 1991 ने संविधान में अनुच्छेद 239 क क जोड़ा और केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली के रूप में संदर्भित किया।
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली एक राज्य नहीं बल्कि 70 सदस्यीय विधान सभा वाला एक केंद्र शासित प्रदेश है।
राष्ट्रपति राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली के मुख्यमंत्री की नियुक्ति करते हैं।
एनसीटी दिल्ली सरकार में मुख्यमंत्री सहित अधिकतम सात मंत्री हो सकते हैं।
1952 के बाद से, आतिशी मार्लेना सहित एनसीटी दिल्ली के आठ मुख्यमंत्री रहे हैं। कांग्रेस पार्टी की शीला दीक्षित सबसे लंबे समय तक -1998-2013 तक मुख्यमंत्री रहीं है ।
भाजपा की सुषमा स्वराज का कार्यकाल सबसे कम 52 दिन का है। सुषमा स्वराज एनसीटी दिल्ली की पहली महिला मुख्यमंत्री भी थीं।
|
क्रम संख्या |
मुख्यमंत्री |
दल |
कार्यकाल |
|
1 |
चौधरी ब्रह्म प्रकाश |
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस) |
17 मार्च 1952- 12 फरवरी 1955 |
|
2 |
गुरुमुख निहाल सिंह |
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस |
12 फरवरी 1955 -1 नवंबर 1956 |
|
3 |
मदन लाल खुराना |
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) |
02 दिसंबर 1993- 26 फरवरी 1996 |
|
4 |
साहिब सिंह वर्मा |
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) |
26 फरवरी 1996- 12 अक्टूबर 1998 |
|
5 |
सुषमा स्वराज |
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) |
12 अक्टूबर 1998- 03 दिसम्बर 1998 |
|
6 |
शीला दीक्षित |
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस |
03 दिसंबर 1998 -1 दिसंबर 2003 |
|
शीला दीक्षित |
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस |
01 दिसंबर 2003- 29 अक्टूबर 2008 |
|
|
शीला दीक्षित |
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस |
29 अक्टूबर 2008-28 दिसंबर 2013 |
|
|
7 |
अरविन्द केजरीवाल |
आम आदमी पार्टी |
28 दिसंबर 2013- 14 फरवरी 2014 |
|
राष्ट्रपति शासन |
26 फरवरी 2014 |
||
|
अरविन्द केजरीवाल |
आम आदमी पार्टी |
14 फरवरी 2015- 15 फरवरी 2020 |
|
|
अरविन्द केजरीवाल |
आम आदमी पार्टी |
16 फरवरी 2020- 17 सितंबर 2024 |
|
|
8 |
आतिशी मार्लेना |
आम आदमी पार्टी |
लेखक के बारे में

अर्पित परिहार
ब्लॉगर
This content is prepared by the Utkarsh Classes team to present accurate, updated, and exam-relevant current affairs in a simple and reliable format.
टॉप पोस्ट
Frequently asked questions

Still have questions?
Can't find the answer you're looking for? Please contact our friendly team.
अपने नज़दीकी उत्कर्ष क्लासेज के ऑफलाइन सेंटर पर आज ही विजिट करें।

Download Current Affairs One- Liner PDFs
Get Daily, Monthly Current Affairs One-Liner PDF & Kumar Gaurav Sir’s ??? ????? Class PDF