Home > Current Affairs > State > PM Modi releases commemorative coin on 50 years of Sikkim Statehood

प्रधानमंत्री मोदी ने सिक्किम के राज्यत्व के 50 वर्ष पूरे होने पर स्मारक सिक्का जारी किया

Utkarsh Classes Last Updated 29-05-2025
PM Modi releases commemorative coin on 50 years of Sikkim Statehood Place in News 5 min read

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 29 मई 2025 को गंगटोक, सिक्किम में आयोजित  “सिक्किम@50: जहां प्रगति उद्देश्य से मिलती है और प्रकृति विकास को पोषित करती है” कार्यक्रम को वर्चुअली संबोधित किया। यह कार्यक्रम सिक्किम सरकार द्वारा सिक्किम के राज्यत्व की 50वीं वर्षगांठ के वर्ष भर मनाए जाने वाले उत्सव का हिस्सा था। 

उन्होंने सिक्किम के राज्य बनने की 50वीं वर्षगांठ पर एक स्मारक सिक्का और डाक टिकट भी जारी किया।

प्रधानमंत्री को इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए गंगटोक जाना था, लेकिन खराब मौसम के कारण, उन्हें पश्चिम बंगाल के बागडोगरा हवाई से आभासी रूप से इस  कार्यक्रम को संबोधित करना पड़ा।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 29 और 30 मई 2025 को सिक्किम, पश्चिम बंगाल और बिहार के आधिकारिक दौरे पर रहेंगे।

सिक्किम में प्रधानमंत्री मोदी का कार्यक्रम 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सिक्किम की राजधानी गंगटोक में "सिक्किम@50: जहां प्रगति उद्देश्य से मिलती है और प्रकृति विकास को पोषित करती है" कार्यक्रम को संबोधित किया।

इस कार्यक्रम में सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर और सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग भी उपस्थित थे।

  • इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सेवोके-रोंगपो रेलवे लाइन के पूरा होने से सिक्किम जल्द ही देश के रेल नेटवर्क से जुड़ जाएगा।
  • उन्होंने सिक्किम को देश का पहला जैविक मत्स्य पालन क्लस्टर शुरू करने पर बधाई दी।
  • प्रधानमंत्री मोदी ने विभिन्न परियोजनाओं- नामची जिले में 500 बिस्तरों वाला जिला अस्पताल और ग्यालशिंग जिले के पेलिंग के सांगाचोलिंग में यात्री रोपवे आदि का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया।

सिक्किम के राज्यत्व के 50 वर्ष 

सिक्किम रियासत, 35वें संविधान संशोधन अधिनियम 1974 के अधिनियमन के साथ 1974 में एक सहयोगी राज्य के रूप में भारत संघ में शामिल हो गया। 

  • 1975 में जनमत संग्रह के बाद लगभग 97 प्रतिशत जनता ने सिक्किम के भारत में विलय को मंजूरी दी।
  • 36वें संविधान संशोधन अधिनियम 1975 ने सिक्किम को भारत का 22वां राज्य बनाया और उसे पूर्ण राज्य का दर्जा दिया।
  • इस अवसर पर सिक्किम सरकार राज्य  भर में एक वर्ष तक चलने वाला समारोह आयोजित कर रही है।
  • वर्ष भर चलने वाले इस उत्सव का विषय है - सुनाउलो, समृद्ध और समर्थ सिक्किम।

प्रधानमंत्री ने पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार में सीजीडी परियोजना का उद्घाटन किया 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 29 मई 2025 को पश्चिम बंगाल के अलीपुरदुर जिले का दौरा किया। 

  • उन्होंने पश्चिम बंगाल के अलीपुरदुर और कोच बिहार जिलों में सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (सीजीडी) नेटवर्क की आधारशिला रखी।
  • 1010 करोड़ रुपये की इस परियोजना से इन दोनों जिलों में 2.5 लाख से अधिक घरों और 100 वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों को पाइप के जरिए प्राकृतिक गैस उपलब्ध कराई जाएगी।
  • क्षेत्र में सीएनजी उपलब्ध कराने के लिए 19 संपीड़ित प्राकृतिक गैस (सीएनजी) स्टेशन स्थापित किए जाएंगे।

स्मारक सिक्के 

भारत सरकार कुछ विशेष अवसरों को चिह्नित करने के लिए स्मारक सिक्के जारी करती है।

  • यह सिक्का आमतौर पर वैध मुद्रा नहीं है और केवल संग्रह के लिए जारी किया जाता है।
  • वैध मुद्रा का अर्थ है कि सिक्के का उपयोग बाजार से वस्तुओं और सेवाओं को खरीदने के लिए किया जा सकता है।
  • 1964 में, भारत सरकार ने भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती के उपलक्ष्य में उनकी छवि वाला पहला स्मारक सिक्का जारी किया गया था।

सिक्किम में भारत का पहला जैविक मत्स्य पालन क्लस्टर शुरू किया गया

FAQ

उत्तर: सिलीगुड़ी, पश्चिम बंगाल। यहां से पीएम मोदी ने 29 मई 2025 को गंगटोक, सिक्किम में आयोजित सिक्किम @50 कार्यक्रम को वर्चुअली संबोधित किया।

उत्तर: 1975 में, 36वें संविधान संशोधन अधिनियम 1975 के माध्यम से ।

उत्तर: सिक्किम

उत्तर: पश्चिम बंगाल
Leave a Review

Today's Article

Utkarsh Classes
DOWNLOAD OUR APP

Utkarsh Classes: Prepare for State & Central Govt Exams

With the trust and confidence of our students, the Utkarsh Mobile App has become a leading educational app on the Google Play Store. We are committed to maintaining this legacy by continually updating the app with unique features to better serve our aspirants.