सीखने के लिए तैयार हैं?
अपने शैक्षणिक लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में पहला कदम उठाएँ। चाहे आप परीक्षा की तैयारी कर रहे हों या अपने ज्ञान का विस्तार कर रहे हों, शुरुआत बस एक क्लिक दूर है। आज ही हमसे जुड़ें और अपनी पूरी क्षमता को अनलॉक करें।
832, utkarsh bhawan, near mandap restaurant, 9th chopasani road, jodhpur rajasthan - 342003
support@utkarsh.com
+91-9116691119, +91-9829213213
सीखने के साधन
Teaching Exams
Rajasthan Govt Exams
Central Govt Exams
Civil Services Exams
Nursing Exams
School Tuitions
Other State Govt Exams
Agriculture Exams
College Entrance Exams
© उत्कर्ष क्लासेज एंड एडुटेक प्राइवेट लिमिटेड सभी अधिकार सुरक्षित
Updated: 12 Aug 2024
4 Min Read

33 वां ग्रीष्मकालीन ओलंपिक 11 अगस्त 2024 को समाप्त हुआ, जब अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति के अध्यक्ष थॉमस बाख ने एथलीटों और फ्रांसीसी तैराक लियोन मारचंद के साथ ओलंपिक लौ को बुझा दिया। ओलंपिक खेल,जिसकी शुरुआत 1896 के एथेंस ओलंपिक से हुई थी ,हर चार साल में आयोजित किए जाते हैं।
अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति के अध्यक्ष थॉमस बाख ने एथलीटों और फ्रांसीसी तैराक लियोन मारचंद के साथ मेजबान शहर पेरिस, फ्रांस में 11 अगस्त 2024 को ओलंपिक लौ बुझा कर आधिकारिक रूप से 33वां ग्रीष्मकालीन ओलंपिक की समापन की घोषणा की। प्रतीकात्मक रूप से अंतर्राष्ट्रीय झंडे को लॉस एंजिल्स शहर को सौंप दिया गया जो 34 वें ग्रीष्मकालीन ओलंपिक की मेजबानी करेगा।
अमरीकी शहर लॉस एंजिल्स तीसरी बार ग्रीष्मकालीन ओलंपिक की मेजबानी करेगा,इससे पहले उसने 1932 और 1984 में ग्रीष्मकालीन ओलंपिक की मेजबानी की थी।
पेरिस ने भी तीसरी बार -1900, 1924 और 2024 में ग्रीष्मकालीन ओलंपिक की मेजबानी की थी।
समापन समारोह में मनु भाकर और पी आर श्रीजेश भारतीय ध्वजवाहक थे।
उद्घाटन समारोह में शरथ कमल और पीवी सिंधु भारतीय ध्वजवाहक थे।
उद्घाटन समारोह सीन नदी पर खुले में आयोजित किया गया था जबकि समापन समारोह पेरिस में फ्रांस के सबसे बड़े स्टेडियम, स्टेड डी फ्रांस में आयोजित किया गया था।
पेरिस ओलंपिक में 117 सदस्यीय खिलाड़ियों की टीम वाले भारत ने केवल छह पदक जीते- एक रजत और पांच कांस्य जीते। छह भारतीय खिलाड़ी चौथे स्थान पर रहे और मामूली अंतर से कांस्य पदक से चूक गए।
भारत ने 2024 पेरिस ओलंपिक में 6 पदकों - 1 रजत और 5 कांस्य पदक के साथ पेरिस ओलंपिक का समापन किया।
|
क्रमांक |
खिलाड़ी |
स्पर्धा |
पदक |
|
1 |
मनु भाकर |
महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल |
कांस्य |
|
2 |
मनु भाकर और सरबजोत सिंह |
10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम शूटिंग |
कांस्य |
|
3 |
स्वप्निल कुसाले |
पुरुषों की 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन |
कांस्य |
|
4 |
भारतीय पुरुष हॉकी टीम |
पुरुष हॉकी |
कांस्य |
|
5 |
नीरज चोपड़ा |
भाला फेंक |
रजत |
|
6 |
अमन सेहरावत |
पुरुषों की फ्रीस्टाइल 57 किग्रा कुश्ती |
कांस्य |
पेरिस ओलंपिक में संयुक्त राज्य अमेरिका 126 पदकों के साथ पदक तालिका में सबसे आगे रहा। भारत 6 पदकों के साथ 71वें स्थान पर रहा।
|
पदक तालिका में स्थान |
देश |
स्वर्ण पदक |
रजत पदक |
कांस्य पदक |
कुल पदक |
|
1 |
संयुक्त राज्य अमेरिका |
40 |
44 |
42 |
126 |
|
2 |
चीन |
40 |
27 |
24 |
91 |
|
3 |
जापान |
20 |
12 |
13 |
45 |
|
4 |
ऑस्ट्रेलिया |
18 |
19 |
17 |
53 |
|
5 |
फ़्रांस |
16 |
26 |
22 |
64 |
|
71 |
भारत |
0 |
1 |
5 |
6 |
2024 पेरिस ओलंपिक का शुभंकर और आदर्श वाक्य
Frequently asked questions

टॉप पोस्ट

Exam Pattern par based daily important questions
A quick daily practice designed to show where you stand today
Still have questions?
Can't find the answer you're looking for? Please contact our friendly team.
अपने नजदीकी सेंटर पर विजिट करें।