सीखने के लिए तैयार हैं?
अपने शैक्षणिक लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में पहला कदम उठाएँ। चाहे आप परीक्षा की तैयारी कर रहे हों या अपने ज्ञान का विस्तार कर रहे हों, शुरुआत बस एक क्लिक दूर है। आज ही हमसे जुड़ें और अपनी पूरी क्षमता को अनलॉक करें।
832, utkarsh bhawan, near mandap restaurant, 9th chopasani road, jodhpur rajasthan - 342003
support@utkarsh.com
+91-9116691119, +91-9829213213
सीखने के साधन
Teaching Exams
Rajasthan Govt Exams
Central Govt Exams
Civil Services Exams
Nursing Exams
School Tuitions
Other State Govt Exams
Agriculture Exams
College Entrance Exams
© उत्कर्ष क्लासेज एंड एडुटेक प्राइवेट लिमिटेड सभी अधिकार सुरक्षित
होम
राष्ट्रीय सामयिकी
रिपोर्ट
विश्व बैंक ने वित्त वर्ष 2025 के लिए भारत की वृद्धि दर का अनुमान बढ़ाकर 7% कर दिया
Updated: 04 Sep 2024
3 Min Read

विश्व बैंक ने चालू वित्तीय वर्ष (2024-25) में भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए विकास दर का अनुमान अपने पहले के अनुमान 6.6 प्रतिशत से बढ़ाकर 7 प्रतिशत कर दिया है। भारतीय अर्थव्यवस्था द्वारा पंद्रह महीनों में सबसे कम तिमाही वृद्धि दर्ज करने के बाद विश्व बैंक ने अपने पूर्वानुमान में बढ़ोतरी की है । वित्तीय वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) के दौरान भारतीय अर्थव्यवस्था में 6.7 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज़ की गई।
विश्व बैंक की रिपोर्ट "भारत विकास अद्यतन: बदलते वैश्विक संदर्भ में भारत के व्यापार अवसर" 3 सितंबर 2024 को जारी की गई थी।
विश्व बैंक को उम्मीद है कि चुनौतीपूर्ण वैश्विक आर्थिक स्थिति के बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर अच्छी रहेगी।
विश्व बैंक को उम्मीद है कि चालू वित्त वर्ष में भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था बना रहेगा।
2023-24 में भारतीय अर्थव्यवस्थाकी विकास दर 8.2 प्रतिशत थी और वह दुनिया में सबसे तेजी से विकास करने वाली प्रमुख अर्थव्यवस्था रही।
विश्व बैंक को उम्मीद है कि 2025-26 और 2026-27 में भारतीय अर्थव्यवस्था 6.7 प्रतिशत की दर से बढ़ेगी।
विश्व बैंक के रिपोर्ट ने देश की आर्थिक वृद्धि में व्यापार के महत्व पर प्रकाश डाला और सुझाव दिया कि भारत अपनी निर्यात टोकरी में विविधता लाए और वैश्विक मूल्य श्रृंखला का हिस्सा बने।
रिपोर्ट बताती है कि भारत को अपने निर्यात में विविधता लाने के लिए कपड़ा, परिधान, जूते, इलेक्ट्रॉनिक्स और हरित प्रौद्योगिकी उत्पाद क्षेत्रों पर भी ध्यान केंद्रित करना चाहिए।
विश्व बैंक के अनुसार, भारत सूचना प्रौद्योगिकी, व्यापार सेवा और फार्मा क्षेत्र के निर्यात में विश्व स्तर पर प्रतिस्पर्धी है।
रिपोर्ट के अनुसार,निरंतर आर्थिक वृद्धि और मुद्रास्फीति में गिरावट से भारत को गरीबी कम करने में मदद मिलेगी।
भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि के संबंध में विभिन्न वैश्विक और भारतीय वित्तीय एजेंसियों के पूर्वानुमान निम्नलिखित हैं (3 सितंबर 2024 तक)
|
एजेंसी/संगठन |
2024-25 के लिए सकल घरेलू उत्पाद वृद्धि दर का पूर्वानुमान |
2025-26 के लिए सकल घरेलू उत्पाद वृद्धि दर का पूर्वानुमान |
|
भारतीय रिजर्व बैंक |
7% |
|
|
विश्व बैंक |
7 % |
6.7% |
|
अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष |
7 % |
6.5% |
|
एशियाई विकास बैंक |
7% |
7.2% |
|
मूडीज़ |
7.2 % |
6.6 % |
|
मॉर्गन स्टेनली |
6.8% |
6.5% |
|
एस एंड पी ग्लोबल |
6.8% |
7% |
|
संयुक्त राष्ट्र |
6.6 %(जनवरी से दिसंबर2025) |
- |
|
ओ ई सी डी |
6.6 % |
6.5% |
|
फिच रेटिंग |
7.2% |
6.5 % |
|
क्रिसिल |
6.8% |
- |
|
सिटी बैंक |
6.8% |
|
|
स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक |
7.0% |
|
|
इंडिया रेटिंग्स एंड रिसर्च (इंड-रा) |
7.5% |
|
|
आईसीआरए |
6.8 % |
विश्व बैंक द्वारा प्रकाशित रिपोर्ट
विश्व बैंक एक बहुपक्षीय विकास संस्थान है जिसकी स्थापना जुलाई 1944 में अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के साथ की गई थी।
विश्व बैंक पाँच अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय संस्थानों का एक समूह है। यह कई शोध रिपोर्ट जारी करता है।
इनमें से महत्वपूर्ण हैं:
मुख्यालय: वाशिंगटन डी.सी., संयुक्त राज्य अमेरिका
अध्यक्ष: अजय बंगा
सदस्य: 189 देश।
टॉप पोस्ट
Frequently asked questions

Still have questions?
Can't find the answer you're looking for? Please contact our friendly team.
अपने नज़दीकी उत्कर्ष क्लासेज के ऑफलाइन सेंटर पर आज ही विजिट करें।

Download Current Affairs One- Liner PDFs
Get Daily, Monthly Current Affairs One-Liner PDF & Kumar Gaurav Sir’s ??? ????? Class PDF