सीखने के लिए तैयार हैं?
अपने शैक्षणिक लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में पहला कदम उठाएँ। चाहे आप परीक्षा की तैयारी कर रहे हों या अपने ज्ञान का विस्तार कर रहे हों, शुरुआत बस एक क्लिक दूर है। आज ही हमसे जुड़ें और अपनी पूरी क्षमता को अनलॉक करें।
Utkarsh Classes
Admission office
Above Arora Namkeen
Jalori Gate circle,
Jodhpur (Raj.), 342005
support@utkarsh.com
+91-9116691119, +91-9829213213
सीखने के साधन
Teaching Exams
Rajasthan Govt Exams
Central Govt Exams
Civil Services Exams
Nursing Exams
School Tuitions
Other State Govt Exams
Agriculture Exams
College Entrance Exams
Miscellaneous Exams
UC Skills
© 2026 उत्कर्ष क्लासेज एंड एडुटेक प्राइवेट लिमिटेड सभी अधिकार सुरक्षित
होम
राष्ट्रीय सामयिकी
रिपोर्ट
आईएमएफ़ ने 2024-25 के लिए भारत की विकास दर का अनुमान 7 फीसदी पर बरकरार रखा
Add as a preferred source on Google
Updated: 23 Oct 2024
3 Min Read

अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष ने 2024-25 के लिए 7% और 2025-26 वित्तीय वर्ष के लिए 6.5% की भारतीय आर्थिक विकास दर के अपने पूर्वानुमान को बरकरार रखा है। आईएमएफ ने अपने विश्व आर्थिक आउटलुक रिपोर्ट जिसका शीर्षक 'पॉलिसी पिवोट, राइजिंग थ्रेट्स' है, के अक्टूबर 2024 संस्करण में भारतीय और विश्व अर्थव्यवस्थाओं पर अपना नवीनतम अनुमान व्यक्त किया है। 2023-24 में भारतीय अर्थव्यवस्था का विकास दर 8.2% था।
आईएमएफ के अनुसार, भारतीय अर्थव्यवस्था की विकास दर में गिरावट कोविड-19 महामारी के कारण अर्थव्यवस्था में दबी हुई मांग के ख़त्म होने के कारण है। आईएमएफ के मुताबिक,अब भारतीय अर्थव्यवस्था के अपनी क्षमता के मुताबिक आर्थिक वृद्धि होने की उम्मीद है.
आईएमएफ को उम्मीद है कि 2026-27 से 2030-31 वित्तीय वर्ष तक के दौरान भारतीय अर्थव्यवस्था की विकास दर 6.5% रहेगी।
हालांकि, आईएमएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह भी कहा कि भारत अभी भी दुनिया की सबसे बड़ी बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था है।
आईएमएफ, छह महीने के अंतराल पर एक कैलेंडर वर्ष में दो बार विश्व आर्थिक आउटलुक रिपोर्ट जारी करता है। रिपोर्ट विश्व अर्थव्यवस्था और निकट और मध्यम अवधि में इसकी दिशा का विश्लेषण करती है।
पिछली विश्व आर्थिक रिपोर्ट रिपोर्ट अप्रैल 2024 में जारी की गई थी।
आईएमएफ के अनुसार, 2024 और 2025 में विश्व अर्थव्यवस्था 3.2% से बढ़ने की उम्मीद है।
विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था, संयुक्त राज्य अमेरिका के 2024 में 2.8% और 2025 में 2.2% बढ़ने की उम्मीद है।
आईएमएफ को उम्मीद है कि विश्व की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था,चीन का विकास दर 2024 में 4.8% की अपेक्षित वृद्धि से धीमी होकर 2025 में 4.5% हो जाएगी।
भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि के संबंध में विभिन्न वैश्विक और भारतीय वित्तीय एजेंसियों के पूर्वानुमान निम्नलिखित हैं (23 अक्टूबर 2024 तक)।
|
एजेंसी/संगठन |
2024-25 के लिए सकल घरेलू उत्पाद वृद्धि दर का पूर्वानुमान |
2025-26 के लिए सकल घरेलू उत्पाद वृद्धि दर का पूर्वानुमान |
|
भारतीय रिजर्व बैंक |
7% |
|
|
विश्व बैंक |
7 % |
6.7% |
|
अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष |
7 % |
6.5% |
|
एशियाई विकास बैंक |
7% |
7.2% |
|
मूडीज़ |
7.2 % |
6.6 % |
|
मॉर्गन स्टेनली |
6.8% |
6.5% |
|
एस एंड पी ग्लोबल |
6.8% |
7% |
|
संयुक्त राष्ट्र |
6.6 %(जनवरी से दिसंबर 2025) |
- |
|
ओ ई सी डी |
6.6 % |
6.5% |
|
फिच रेटिंग |
7.2% |
6.5 % |
|
क्रिसिल |
6.8% |
- |
|
सिटी बैंक |
6.8% |
|
|
स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक |
7.0% |
|
|
इंडिया रेटिंग्स एंड रिसर्च (इंड-रा) |
7.5% |
|
|
आईसीआरए (ICRA) |
6.8 % |
अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष एक बहुपक्षीय संस्था है जिसकी स्थापना 1944 में की गई थी।
आईएमएफ,आर्थिक संकट से जूझ रहे सदस्य देशों को ऋण प्रदान करता है।
सदस्य ;189
मुख्यालय: वाशिंगटन डी.सी,संयुक्त राज्य अमेरिका
प्रबंध निदेशक: क्रिस्टालिना जॉर्जीवा
महत्वपूर्ण फुल फॉर्म
आईएमएफ़ /IMF: इंटरनेशनल मोनेटरी फ़ंड (International Monetary Fund)
डबल्यूईओ/WEO: वर्ल्ड इकोनाॅमिक आउटलुक (World Economic Outlook)
लेखक के बारे में

अर्पित परिहार
ब्लॉगर
This content is prepared by the Utkarsh Classes team to present accurate, updated, and exam-relevant current affairs in a simple and reliable format.
नवीनतम करेंट अफेयर्स
Frequently asked questions


Download Last 5 Years PYQs in a Single Click
FREE PYQs exam ke level aur question pattern ko samajhne ka best tareeka
Still have questions?
Can't find the answer you're looking for? Please contact our friendly team.
अपने नज़दीकी उत्कर्ष क्लासेज के ऑफलाइन सेंटर पर आज ही विजिट करें।