सीखने के लिए तैयार हैं?
अपने शैक्षणिक लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में पहला कदम उठाएँ। चाहे आप परीक्षा की तैयारी कर रहे हों या अपने ज्ञान का विस्तार कर रहे हों, शुरुआत बस एक क्लिक दूर है। आज ही हमसे जुड़ें और अपनी पूरी क्षमता को अनलॉक करें।
832, utkarsh bhawan, near mandap restaurant, 9th chopasani road, jodhpur rajasthan - 342003
support@utkarsh.com
+91-9829213213
सीखने के साधन
Rajasthan Govt Exams
Central Govt Exams
Civil Services Exams
Nursing Exams
School Tuitions
Other State Govt Exams
Agriculture Exams
College Entrance Exams
Miscellaneous Exams
© उत्कर्ष क्लासेज एंड एडुटेक प्राइवेट लिमिटेड सभी अधिकार सुरक्षित
होम
राष्ट्रीय सामयिकी
चुर्चित व्यक्ति
बहुपक्षीय विकास बैंकों को मजबूत करने पर स्थापित जी20 स्वतंत्र विशेषज्ञ समूह से निर्मला सीतारमण ने मुलाकात की
Utkarsh Classes
Updated: 23 Sep 2023
3 Min Read
केंद्रीय वित्त मंत्रालय के अनुसार, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 22 सितंबर 2023 को बहुपक्षीय विकास बैंकों (एमडीबी) को मजबूत करने पर जी20 स्वतंत्र विशेषज्ञ समूह (आईईजी) से मुलाकात की।
जी20 स्वतंत्र विशेषज्ञ समूह की स्थापना जी20 की भारतीय अध्यक्षता के दौरान की गई थी। इस विशेषज्ञ समूह को बहुपक्षीय विकास बैंकों को मजबूत करने के उपाय सुझाने को कहा गया था। आईईजी ने सितंबर 2023 में नई दिल्ली में G20 शिखर बैठक के दौरान अपनी खंड 1 रिपोर्ट प्रस्तुत की।
पूर्व अमेरिकी ट्रेजरी सचिव लॉरेंस समर्स और 15वें वित्त आयोग के पूर्व अध्यक्ष एन के सिंह आईईजी के सह-संयोजक हैं।
आईईजी अक्टूबर 2023 में माराकेच, मोरक्को में वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक गवर्नरों की बैठक के दौरान अपनी खंड II रिपोर्ट प्रस्तुत करेगा। माराकेच बैठक भारत के जी20 प्रेसीडेंसी के तहत वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक की चौथी और अंतिम बैठक होगी।
नई दिल्ली में आयोजित 18वें जी 20 शिखर बैठक 2023 के समापन समारोह में ब्राजील ने भारत से राष्ट्रपति पद ग्रहण किया था । ब्राज़ील अगले एक वर्ष के लिए जी 20 का अध्यक्ष रहेगा।
एमबीडी सदस्य देशों को विकास उद्देश्यों के लिए सस्ता ऋण और सहायता प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इन एमबीडी को मजबूत करने के लिए आईईजी की स्थापना की गई थी।
आईईजी की खंड 1 रिपोर्ट के अनुसार, एमडीबी को स्थायी बुनियादी ढांचे को वित्तपोषित करने और राष्ट्रों को सामाजिक विकास लक्ष्य (एसडीजी) लक्ष्य हासिल करने में मदद करने के लिए सालाना 260 बिलियन अमेरिकी डॉलर के अतिरिक्त ऋण प्रदान करने की आवश्यकता है।
बहुपक्षीय विकास बैंक, वे अंतरराष्ट्रीय वित्तीय संगठन हैं जिनके दो से अधिक सदस्य देश होते हैं। विश्व बैंक और उसकी सहायक कंपनियाँ, जैसे अंतर्राष्ट्रीय वित्त निगम, अंतर्राष्ट्रीय पुनर्निर्माण और विकास बैंक (आईबीआरडी) कुछ प्रमुख वैश्विक एमडीबी हैं।
लगभग हर महाद्वीप में सदस्य देशों में विकास गतिविधियों का समर्थन और वित्तपोषण करने के लिए एक एमडीबी है। इन एमबीडी को क्षेत्रीय एमबीडी कहा जाता है। कुछ महत्वपूर्ण क्षेत्रीय एमडीबी एशियाई विकास बैंक, अफ्रीकी विकास बैंक आदि हैं।
बहुपक्षीय विकास बैंक |
स्थापना वर्ष |
मुख्यालय |
सदस्य देशों की संख्या |
अध्यक्ष (राष्ट्रीयता) |
विश्व बैंक |
1944 |
वाशिंगटन डीसी,अमरीका |
189 |
अजय बंगा (संयुक्त राज्य अमेरिका) |
अफ़्रीकी विकास बैंक |
1964 |
आबिदजान, आइवरी कोस्ट |
81 |
अकिंवुमी ए. एडेसिना (नाइजीरिया) |
एशियाई विकास बैंक |
1966 |
मांडलुयॉन्ग, फिलीपींस |
68 |
मासात्सुगु असकावा (जापान) |
पुनर्निर्माण और विकास के लिए यूरोपीय बैंक |
1991 |
लंदन, यूनाइटेड किंगडम |
71 |
ओडिले रेनॉड-बैसो (फ्रांस) |
एशियाई अवसंरचना निवेश बैंक (एआईआईबी) |
2016 |
बीजिंग चाइना |
106 |
जिन लिकुन (चीन) |
न्यू डेवलपमेंट बैंक (पहले ब्रिक्स बैंक के नाम से जाना जाता था) |
2015 |
शंघाई, चीन |
9 |
डिल्मा रूसेफ (ब्राजील) |
परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण फुल फॉर्म
आईईजी/IEG : इंडिपेंडेंट एक्सपेर्ट ग्रुप (Independent Expert Group)
एमबीडी /MBD: मल्टीलैटरल डिवेलप्मन्ट बैंक (Multilateral Development Bank)
आईबीआरडी/IBRD: इंटरनेशनल बैंक फॉर रिकंस्ट्रक्शन एंड डेवलपमेंट ( International Bank for Reconstruction and Development),
टॉप पोस्ट
लोकप्रिय टैग
Person in News
Government Scheme
Summit and Conference
Report
Science and Technology
Death
Art and Culture
Rajasthan
Banking and Finance
Place in News
State news
Appointment
Committee and Commission
Economy
Agriculture
Uttar Pradesh
Bill and Act
Environment
Art & Culture
Defence
Sport
Uttrakhand
Election
Banking
Visits
Space
Festival
Industry
Transport
Science and Technology
Award and Honour
Frequently asked questions
Still have questions?
Can't find the answer you're looking for? Please contact our friendly team.
अपने नजदीकी सेंटर पर विजिट करें।
Download All Exam PYQ PDFS Free!!!
Previous 5+ year Questions Papers se karen damdar practice