सीखने के लिए तैयार हैं?
अपने शैक्षणिक लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में पहला कदम उठाएँ। चाहे आप परीक्षा की तैयारी कर रहे हों या अपने ज्ञान का विस्तार कर रहे हों, शुरुआत बस एक क्लिक दूर है। आज ही हमसे जुड़ें और अपनी पूरी क्षमता को अनलॉक करें।
832, utkarsh bhawan, near mandap restaurant, 9th chopasani road, jodhpur rajasthan - 342003
support@utkarsh.com
+91-9116691119, +91-9829213213
सीखने के साधन
Teaching Exams
Rajasthan Govt Exams
Central Govt Exams
Civil Services Exams
Nursing Exams
School Tuitions
Other State Govt Exams
Agriculture Exams
College Entrance Exams
Miscellaneous Exams
UC Skills
© 2026 उत्कर्ष क्लासेज एंड एडुटेक प्राइवेट लिमिटेड सभी अधिकार सुरक्षित
होम
राष्ट्रीय सामयिकी
बैंकिंग व वित्त
शीर्ष 50 एशिया प्रशांत बैंक में एसबीआई, आईसीआईसीआई और एचडीएफसी बैंक: एस एंड पी ग्लोबल
Updated: 20 Apr 2024
3 Min Read

18 अप्रैल 2024 को जारी एसएंडपी ग्लोबल मार्केट इंटेलिजेंस की एक रिपोर्ट के अनुसार तीन भारतीय बैंकों, एसबीआई, एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक को एशिया-प्रशांत क्षेत्र के शीर्ष 50 बैंकों में शामिल किया गया है। इस सूची में फिर से चीनी बैंकों का दबदबा रहा है। इस सूची में बैंकों को उनकी संपत्ति (ग्राहकों को दिये गए ऋण ) के आधार पर रैंकिंग की गई। सूची में एसबीआई को 20वां, एचडीएफसी बैंक को 33वां और आईसीआईसीआई बैंक को 48वां स्थान दिया गया है।
2022 की सूची में उनकी संपत्ति के आधार पर केवल दो भारतीय बैंक, एसबीआई और एचडीएफसी, शीर्ष 50 एशिया-प्रशांत क्षेत्रों में शामिल थे। इस साल इस सूची में आईसीआईसीआई बैंक को पहली बार शामिल किया गया था। इन तीन शीर्ष भारतीय ऋणदाताओं की कुल संपत्ति 2023 में 50.5 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज़ करते हुए 1.51 ट्रिलियन डॉलर हो गई।
भारतीय स्टेट बैंक
भारत का सबसे बड़ा वाणिज्यिक बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, 2023 की सूची में शीर्ष रैंक वाला बैंक था।
सरकारी स्वामित्व वाली एसबीआई की रैंकिंग 2022 में 21 से सुधरकर 2023 में 20 हो गई। 2023 में, एसबीआई की संपत्ति बढ़कर 780.05 बिलियन डॉलर हो गई।
एचडीएफसी बैंक
भारत का सबसे बड़ा निजी क्षेत्र का बैंक, एचडीएफसी बैंक, 2023 में दूसरा सर्वोच्च रैंक वाला भारतीय बैंक था। 2022 में, यह 46 वें स्थान पर था, जबकि 2023 में, यह 33 वें स्थान पर पहुंच गया।
एचडीएफसी बैंक की रैंक में उछाल का मुख्य कारण 2023 में हाउसिंग डेवलपमेंट फाइनेंस कॉरपोरेशन (एचडीएफसी) का एचडीएफसी बैंक के साथ विलय था। एचडीएफसी बैंक की संपत्ति 2023 में बढ़कर 464.34 बिलियन डॉलर हो गई।
आईसीआईसीआई बैंक
भारत में निजी क्षेत्र का दूसरा सबसे बड़ा बैंक, आईसीआईसीआई बैंक को पहली बार शीर्ष 50 एशिया प्रशांत बैंकों की सूची में शामिल किया गया। आईसीआईसीआई बैंक को इस सूची में 48वां स्थान मिला।
हालाँकि, शीर्ष तीन भारतीय बैंकों की संपत्ति में प्रभावशाली वृद्धि के बावजूद भारतीय बैंकों का आकार उनके चीनी और जापानी समकक्षों से काफी कम था। 2023 में इंडस्ट्रियल एंड कमर्शियल बैंक ऑफ चाइना की कुल संपत्ति 6.30 ट्रिलियन डॉलर थी, जो भारत के सबसे बड़े ऋणदाता एसबीआई से आठ गुना से अधिक थी।
सूची में चीनी बैंकों का दबदबा रहा। एशिया-प्रशांत क्षेत्र के शीर्ष 10 बैंकों में से 6 चीनी बैंक थे।
एसएंडपी रिपोर्ट के अनुसार, शीर्ष चार चीनी बैंकों की संपत्ति 2023 में 10.2 प्रतिशत बढ़कर 21.91 ट्रिलियन डॉलर हो गई, जिसमें सबसे ज़्यादा वृद्धि 14.3 प्रतिशत के साथ एग्रीकल्चरल बैंक में देखा गया।
जापानी और दक्षिण कोरियाई बैंकों को वार्षिक रैंकिंग में सबसे बड़ी गिरावट का सामना करना पड़ा है । 2023 में जापानी ऋणदाताओं की संयुक्त संपत्ति 2.5 प्रतिशत गिरकर 10.53 ट्रिलियन डॉलर हो गई।
दक्षिण कोरियाई बैंक की संयुक्त संपत्ति पिछले वर्ष की तुलना में 0.9 प्रतिशत घटकर 2023 में 2.66 ट्रिलियन डॉलर हो गई|
लेखक के बारे में

अर्पित परिहार
ब्लॉगर
This content is prepared by the Utkarsh Classes team to present accurate, updated, and exam-relevant current affairs in a simple and reliable format.
नवीनतम करेंट अफेयर्स
Frequently asked questions

Still have questions?
Can't find the answer you're looking for? Please contact our friendly team.
अपने नज़दीकी उत्कर्ष क्लासेज के ऑफलाइन सेंटर पर आज ही विजिट करें।

Download Last 5 Years PYQs in a Single Click
FREE PYQs exam ke level aur question pattern ko samajhne ka best tareeka