सीखने के लिए तैयार हैं?
अपने शैक्षणिक लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में पहला कदम उठाएँ। चाहे आप परीक्षा की तैयारी कर रहे हों या अपने ज्ञान का विस्तार कर रहे हों, शुरुआत बस एक क्लिक दूर है। आज ही हमसे जुड़ें और अपनी पूरी क्षमता को अनलॉक करें।
832, utkarsh bhawan, near mandap restaurant, 9th chopasani road, jodhpur rajasthan - 342003
support@utkarsh.com
+91-9116691119, +91-9829213213
सीखने के साधन
Teaching Exams
Rajasthan Govt Exams
Central Govt Exams
Civil Services Exams
Nursing Exams
School Tuitions
Other State Govt Exams
Agriculture Exams
College Entrance Exams
© उत्कर्ष क्लासेज एंड एडुटेक प्राइवेट लिमिटेड सभी अधिकार सुरक्षित
होम
राष्ट्रीय सामयिकी
सैन्य अभ्यास
भारत-श्रीलंका नौसेना अभ्यास एसएलआईएनईएक्स 2024 विशाखापत्तनम में संपन्न हुआ
Updated: 26 Dec 2024
3 Min Read

वार्षिक भारत-श्रीलंका नौसैनिक अभ्यास स्लाइनेक्स- 24 का 11वां संस्करण 20 दिसंबर 2024 को विशाखापत्तनम में संपन्न हुआ। भारतीय नौसेना की पूर्वी नौसेना कमान ने 17-20 दिसंबर 2024 तक विशाखापत्तनम और बंगाल की खाड़ी में वार्षिक स्लाइनेक्स- 24 अभ्यास का आयोजन किया। विशाखापत्तनम पूर्वी नौसेना कमान का मुख्यालय है।
पहला स्लाइनेक्स अभ्यास 2005 में आयोजित किया गया था और दोनों देश बारी-बारी से इस अभ्यास की मेज़बानी करते हैं।
स्लाइनेक्स अभ्यास का 10वां संस्करण 03 से 08 अप्रैल 2023 तक कोलंबो, श्रीलंका में आयोजित किया गया था।
स्लाइनेक्स अभ्यास हमेशा दो चरणों - बंदरगाह चरण और समुद्र चरण में आयोजित किया जाता है।
बंदरगाह चरण - नौसेना अभ्यास के बंदरगाह चरण का मुख्य उद्देश्य भाग लेने वाली नौसेनाओं के नौसैनिक कर्मियों के बीच संबंधों को मजबूत करना है। इस चरण के दौरान, दोनों नौसेनाओं के कर्मी सांस्कृतिक गतिविधियों, खेल गतिविधियों आदि में शामिल होते हैं।
समुद्री चरण - अभ्यास के समुद्री चरण के दौरान दोनों नौसेनाएँ अपने जहाजों को तैनात करके युद्धपोत प्रशिक्षण में शामिल होती हैं तथा अपनी नौसेनिक रणनीतियों का परीक्षण करते हुए लाइव गोला-बारूद का उपयोग करती हैं।
स्लाइनेक्स 24 में दोनों नौसेनाओं के विशेष बलों ने समुद्री चरण के अभ्यास में भाग लिया जिसमे दोनों नौसेना ने अपनी संचार प्रक्रियाओं, नाविक कौशल के साथ-साथ नेविगेशन विकास और हेलीकॉप्टर संचालन का परीक्षण किया।
भारतीय नौसेना ने अपने विशेष बलों की टीम के साथ अपने जहाज़ आईएनएस सुमित्रा को तैनात किया।
आईएनएस सुमित्रा गोवा शिपयार्ड द्वारा निर्मित भारत का सरयू श्रेणी का अंतिम गश्ती पोत है और इसे 2014 में नौसेना में शामिल किया गया था।
आईएनएस सुमित्रा जहाज देश के विशेष आर्थिक क्षेत्रों में गश्त करता है और इसके अलावा समुद्री डकैती विरोधी गश्त, बेड़े के समर्थन अभियान, अपतटीय संपत्तियों की समुद्री सुरक्षा और अनुरक्षण अभियान जैसे अन्य कार्यों में भाग लेता है।
श्रीलंका नौसेना का प्रतिनिधित्व अपतटीय गश्ती पोत एसएलएनएस सयूरा ने और उसके विशेष बलों ने किया।
भारत और श्रीलंका द्विपक्षीय सैन्य अभ्यास मित्र शक्ति भी करते हैं। प्रारंभ में मित्र शक्ति सैन्य अभ्यास में सिर्फ भारतीय सेना और श्रीलंकाई सेना की टुकड़ी भाग लेती थी।
9वें संस्करण से दोनों देशों की वायु सेना की टुकड़ी ने भी इस अभ्यास में भाग लेना शुरू कर दिया है ।
मित्र शक्ति अभ्यास एक वार्षिक अभ्यास है जिसे दोनों देशों द्वारा बारी-बारी से आयोजित किया जाता है।
मित्र शक्ति का 10वां संस्करण 12-25 अगस्त 2024 तक श्रीलंका के मदुरु ओया में आयोजित किया गया था।
टॉप पोस्ट
Frequently asked questions

Still have questions?
Can't find the answer you're looking for? Please contact our friendly team.
अपने नज़दीकी उत्कर्ष क्लासेज के ऑफलाइन सेंटर पर आज ही विजिट करें।

Download Current Affairs One- Liner PDFs
Get Daily, Monthly Current Affairs One-Liner PDF & Kumar Gaurav Sir’s ??? ????? Class PDF