सीखने के लिए तैयार हैं?
अपने शैक्षणिक लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में पहला कदम उठाएँ। चाहे आप परीक्षा की तैयारी कर रहे हों या अपने ज्ञान का विस्तार कर रहे हों, शुरुआत बस एक क्लिक दूर है। आज ही हमसे जुड़ें और अपनी पूरी क्षमता को अनलॉक करें।
832, utkarsh bhawan, near mandap restaurant, 9th chopasani road, jodhpur rajasthan - 342003
support@utkarsh.com
+91-9116691119, +91-9829213213
सीखने के साधन
Teaching Exams
Rajasthan Govt Exams
Central Govt Exams
Civil Services Exams
Nursing Exams
School Tuitions
Other State Govt Exams
Agriculture Exams
College Entrance Exams
© उत्कर्ष क्लासेज एंड एडुटेक प्राइवेट लिमिटेड सभी अधिकार सुरक्षित
Updated: 17 Mar 2026
2 Min Read

भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय ने IIT कानपुर के सहयोग से छात्रों के लिए साथी (Self Assessment Test and Help for Entrance Exams - SATHEE) एप लॉन्च किया है।
यह एक मुफ़्त डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य छात्रों को प्रमुख प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में मदद करना है।
यह प्लेटफॉर्म खासतौर पर उन छात्रों के लिए उपयोगी है, जो महंगी कोचिंग का खर्च नहीं उठा सकते।
साथी (SATHEE) एप एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है, जो छात्रों को वीडियो लेक्चर, मॉक टेस्ट, स्टडी मटेरियल और पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र जैसे उच्च गुणवत्ता वाले अध्ययन संसाधन प्रदान करता है।
यह एप कई राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए उपयोगी है, जैसे- JEE, NEET, SSC, IBPS, CUET इत्यादि।
SATHEE एप को इस तरह से डिज़ाइन किया गया है कि इसका इंटरफ़ेस बहुत ही सरल है, ताकि देश के ग्रामीण इलाकों में रहने वाले छात्र भी इस एप के ज़रिए प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपलब्ध स्टडी मटीरियल का लाभ उठा सकें।
1. विशेषज्ञों द्वारा तैयार सामग्री - IITs और अन्य प्रमुख संस्थानों के विशेषज्ञों द्वारा तैयार वीडियो लेक्चर और नोट्स।
2. बहुभाषीय अध्ययन सामग्री - यह एप हिंदी और अंग्रेज़ी सहित कई भारतीय भाषाओं में सामग्री उपलब्ध कराता है।
3. सरल और उपयोगकर्ता-अनुकूल इंटरफ़ेस - एप का इंटरफ़ेस बहुत सरल बनाया गया है ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के छात्र भी आसानी से इसका उपयोग कर सकें।
4. लाइव और रिकॉर्डेड क्लास - छात्रों को लाइव तथा रिकॉर्डेड लेक्चर, मॉक टेस्ट और विशेषज्ञ मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाता है।
Frequently asked questions

टॉप पोस्ट
Still have questions?
Can't find the answer you're looking for? Please contact our friendly team.
अपने नजदीकी सेंटर पर विजिट करें।

Exam Pattern par based daily important questions
A quick daily practice designed to show where you stand today