सीखने के लिए तैयार हैं?
अपने शैक्षणिक लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में पहला कदम उठाएँ। चाहे आप परीक्षा की तैयारी कर रहे हों या अपने ज्ञान का विस्तार कर रहे हों, शुरुआत बस एक क्लिक दूर है। आज ही हमसे जुड़ें और अपनी पूरी क्षमता को अनलॉक करें।
832, utkarsh bhawan, near mandap restaurant, 9th chopasani road, jodhpur rajasthan - 342003
support@utkarsh.com
+91-9116691119, +91-9829213213
सीखने के साधन
Teaching Exams
Rajasthan Govt Exams
Central Govt Exams
Civil Services Exams
Nursing Exams
School Tuitions
Other State Govt Exams
Agriculture Exams
College Entrance Exams
© उत्कर्ष क्लासेज एंड एडुटेक प्राइवेट लिमिटेड सभी अधिकार सुरक्षित
होम
राष्ट्रीय सामयिकी
पुरुस्कार एवं सम्मान
आरईसी ने आउटलुक प्लैनेट सस्टेनेबिलिटी समिट एंड अवार्ड्स 2024 में पुरस्कार जीता
Updated: 29 May 2024
3 Min Read

केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों (सीपीएसई) के लिए आउटलुक प्लैनेट सस्टेनेबिलिटी शिखर सम्मेलन और पुरस्कार 2024 में ग्रामीण विद्युतीकरण निगम (आरईसी लिमिटेड) ने "सस्टेनेबिलिटी चैंपियन-एडिटर्स च्वाइस अवार्ड" का पुरस्कार जीता जबकि गैर-जीवाश्म ईंधन उप-श्रेणी में कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व पुरस्कार पावर फाइनेंस कॉर्पोरेशन (पीएफसी) को मिला। केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उद्यम वे कंपनियां हैं जिनका स्वामित्व भारत सरकार के पास है।
केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों (सीपीएसई) के लिए पहले आउटलुक प्लैनेट सस्टेनेबिलिटी शिखर सम्मेलन और पुरस्कार 2024 का आयोजन 27 मई 2028 को गोवा में हुआ था । इसका आयोजन आउटलुक मीडिया ग्रुप ने आईआईटी गोवा के साथ नॉलेज पार्टनर के रूप में और बीडीओ इंडिया के साथ पुरस्कार प्रक्रिया सलाहकार के रूप में किया था।
इस कार्यक्रम ने शीर्ष नीति निर्माताओं और केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों के शीर्ष प्रबंधन को स्थिरता में अनुकरणीय पहलों पर चर्चा और उसका प्रदर्शन करने का अवसर प्रदान किया।
पुरस्कार चार श्रेणियों में दिए गए-सस्टेनेबल गवर्नेंस चैंपियन, कॉर्पोरेट रिस्पॉन्सिबिलिटी चैंपियन, सर्कुलरिटी चैंपियन और क्लाइमेट एक्शन चैंपियन। प्रत्येक श्रेणी में उप-श्रेणियाँ थीं: जीवाश्म ईंधन, गैर-जीवाश्म ईंधन, और जूरी द्वारा विशेष मान्यता।
सस्टेनेबल गवर्नेंस चैंपियन(सतत शासन चैंपियन)
कॉर्पोरेट रिस्पॉन्सिबिलिटी चैंपियन (कॉर्पोरेट जिम्मेदारी चैंपियन)
सर्कुलरिटी चैंपियन
क्लाइमेट एक्शन चैंपियन
संपादक की पसंद श्रेणी में स्थिरता चैंपियंस श्रेणी में , संस्थागत और व्यक्तिगत दोनों श्रेणियों में पुरस्कार दिए गए।
संस्थागत श्रेणी के विजेता::
इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड (ईआईएल), एचपीसीएल, एनएमडीसी लिमिटेड, ऑयल इंडिया (ओआईएल), पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (पावरग्रिड), राष्ट्रीय केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स लिमिटेड, नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड (एनएफएल), ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (ओएनजीसी लिमिटेड) ) और आरईसी लिमिटेड।
व्यक्तिगत श्रेणी के विजेता:
इस पुरस्कार के लिए बीओडी इंडिया द्वारा कुल 132 सीपीएसई में से विजेताओं को उनके स्थायित्व प्रदर्शन के आधार पर रेटिंग दी गई थी ।
अर्थव्यवस्था में सर्कुलरिटी का तात्पर्य अपशिष्ट को कम करना और संसाधनों का अधिकतम उपयोग करना है। यह तीन आर पर आधारित है: कम करें(reduce), पुन: उपयोग करें(reuse) और रीसायकल (recycle)करें।
यहां, कम करने का मतलब उपभोक्ता उन वस्तुओं का उपभोग करे जिससे उत्पन्न होने वाले कचरे की मात्रा को कम करने में मदद मिले । पुन: उपयोग का अर्थ है उन वस्तुओं या वस्तुओं के हिस्सों का बार-बार उपयोग करना जिनका अभी भी उपयोग किया जा सकता है। पुनर्चक्रण का अर्थ है अपशिष्ट को ही संसाधन के रूप में उपयोग करना।
टॉप पोस्ट
लोकप्रिय टैग
Award and Honour
Person in News
Place in News
Agriculture
Art and Culture
International news
Science and Technology
Space
State news
Energy
Government Initiative
Art & Culture
Sport
Bihar
Defence
Banking and Finance
Report
Important Day
Uttrakhand
Environment
Summit and Conference
Festival
Uttar Pradesh
Economy
App
Education
Frequently asked questions

Still have questions?
Can't find the answer you're looking for? Please contact our friendly team.
अपने नज़दीकी उत्कर्ष क्लासेज के ऑफलाइन सेंटर पर आज ही विजिट करें।

Download Current Affairs One- Liner PDFs
Get Daily, Monthly Current Affairs One-Liner PDF & Kumar Gaurav Sir’s ??? ????? Class PDF