सीखने के लिए तैयार हैं?
अपने शैक्षणिक लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में पहला कदम उठाएँ। चाहे आप परीक्षा की तैयारी कर रहे हों या अपने ज्ञान का विस्तार कर रहे हों, शुरुआत बस एक क्लिक दूर है। आज ही हमसे जुड़ें और अपनी पूरी क्षमता को अनलॉक करें।
832, utkarsh bhawan, near mandap restaurant, 9th chopasani road, jodhpur rajasthan - 342003
support@utkarsh.com
+91-9116691119, +91-9829213213
सीखने के साधन
Teaching Exams
Rajasthan Govt Exams
Central Govt Exams
Civil Services Exams
Nursing Exams
School Tuitions
Other State Govt Exams
Agriculture Exams
College Entrance Exams
© उत्कर्ष क्लासेज एंड एडुटेक प्राइवेट लिमिटेड सभी अधिकार सुरक्षित
Updated: 17 Mar 2026
3 Min Read

भारत के सर्वोच्च साहित्यिक सम्मान ज्ञानपीठ पुरस्कार के 60वें संस्करण (वर्ष 2025) के लिए प्रसिद्ध तमिल कवि, गीतकार और लेखक आर. वैरामुथु का चयन किया गया है।
इसकी घोषणा 14 मार्च, 2026 को भारतीय ज्ञानपीठ द्वारा की गई। यह सम्मान उन्हें तमिल साहित्य में उनके उत्कृष्ट योगदान, रचनात्मक गहराई और विशिष्ट काव्य शैली के लिए दिया जा रहा है।
आर. वैरामुथु समकालीन तमिल साहित्य के सबसे प्रभावशाली कवियों और गीतकारों में से एक माने जाते हैं।
13 जुलाई, 1953 को तमिलनाडु में जन्मे आर. वैरामुथु को समकालीन तमिल साहित्य की सबसे प्रमुख आवाज़ों में से एक माना जाता है। चार दशकों से अधिक के अपने साहित्यिक जीवन में उन्होंने तमिल साहित्य को समृद्ध बनाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
वैरामुथु ने अब तक 37 से अधिक पुस्तकें लिखी हैं। उनकी रचनाओं में सामाजिक, सांस्कृतिक और भावनात्मक विषयों की गहरी अभिव्यक्ति देखने को मिलती है। उनकी रचनाओं ने उन्हें व्यापक पाठक वर्ग और अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाई। उनकी प्रमुख कृतियाँ है-
अपने लंबे साहित्यिक और फिल्मी करियर में वैरामुथु को कई प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त हुए हैं। उनके मुख्य पुरस्कार हैं-
60वें ज्ञानपीठ पुरस्कार का निर्णय भारतीय ज्ञानपीठ चयन समिति की बैठक में लिया गया।
इस समिति की अध्यक्षता प्रसिद्ध लेखिका प्रतिभा राय ने की। समिति के प्रमुख सदस्य माधव कौशिक, दामोदर मौज़ो, सुरंजन दास, ए. कृष्ण राव, प्रफुल्ल शिलेदार, केशुभाई देसाई, जानकी प्रसाद शर्मा, के. श्रीनिवास राव और महेश्वर जैसे जाने-माने साहित्यकार और विद्वान शामिल थे।
चयन समिति के अनुसार तमिल भाषा भारत की सबसे समृद्ध साहित्यिक भाषाओं में से एक है, लेकिन अब तक बहुत कम तमिल लेखकों को यह सम्मान मिला है। पहले दो तमिल ज्ञानपीठ विजेता:- पी. वी. अखिलन (1975) और डी. जयकांतन (2002) है। अब आर. वैरामुथु तीसरे तमिल लेखक हैं, जिन्हें यह प्रतिष्ठित सम्मान मिलेगा।
ज्ञानपीठ पुरस्कार भारत का सबसे प्रतिष्ठित और सर्वोच्च साहित्यिक सम्मान है। 1961 में स्थापित और पहली बार वर्ष 1965 में प्रदान किया गया ज्ञानपीठ पुरस्कार, भारत का सबसे पुराना और सर्वोच्च साहित्यिक सम्मान है।
यह पुरस्कार भारतीय भाषाओं और अंग्रेजी में उत्कृष्ट साहित्यिक योगदान के लिए दिया जाता है। ज्ञानपीठ पुरस्कार में 11 लाख रुपये की नकद राशि, वाग्देवी (देवी सरस्वती) की कांस्य प्रतिमा और एक प्रशस्ति पत्र दिया जाता है।
58वाँ ज्ञानपीठ पुरस्कार (2023) - राष्ट्रपति ने वर्ष 2023 के 58 वें ज्ञानपीठ पुरस्कार को संस्कृत विद्वान जगद्गुरु रामभद्राचार्य और प्रसिद्ध कवि-गीतकार गुलजार को प्रदान किया।
59वाँ ज्ञानपीठ पुरस्कार (2024) - विनोद कुमार शुक्ला को 59 वें ज्ञानपीठ पुरस्कार (2024) के प्राप्तकर्ता थे, जिससे वे छत्तीसगढ़ से यह सम्मान प्राप्त करने वाले पहले लेखक बने।
पहला ज्ञानपीठ पुरस्कार- पहला ज्ञानपीठ पुरस्कार 1965 में प्रसिद्ध मलयालम कवि जी. शंकर कुरुप को दिया गया था। उन्हें यह सम्मान उनकी प्रसिद्ध कविता संग्रह “ओडक्कुझल” (The Bamboo Flute) के लिए प्रदान किया गया।
ज्ञानपीठ पुरस्कार प्राप्त करने वाली पहली महिला- ज्ञानपीठ पुरस्कार पाने वाली पहली महिला बांग्ला भाषा की प्रसिद्ध लेखिका आशापूर्णा देवी थीं। उन्हें यह सम्मान 1976 में उनके उपन्यास “प्रथम प्रतिश्रुति” के लिए दिया गया था।
टॉप पोस्ट
लोकप्रिय टैग
Award and Honour
Person in News
Place in News
Agriculture
Art and Culture
International news
Science and Technology
Space
State news
Energy
Government Initiative
Art & Culture
Sport
Bihar
Defence
Banking and Finance
Report
Important Day
Uttrakhand
Environment
Summit and Conference
Festival
Uttar Pradesh
Economy
App
Education
Frequently asked questions

Still have questions?
Can't find the answer you're looking for? Please contact our friendly team.
अपने नज़दीकी उत्कर्ष क्लासेज के ऑफलाइन सेंटर पर आज ही विजिट करें।

Download Current Affairs One- Liner PDFs
Get Daily, Monthly Current Affairs One-Liner PDF & Kumar Gaurav Sir’s ??? ????? Class PDF