सीखने के लिए तैयार हैं?
अपने शैक्षणिक लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में पहला कदम उठाएँ। चाहे आप परीक्षा की तैयारी कर रहे हों या अपने ज्ञान का विस्तार कर रहे हों, शुरुआत बस एक क्लिक दूर है। आज ही हमसे जुड़ें और अपनी पूरी क्षमता को अनलॉक करें।
832, utkarsh bhawan, near mandap restaurant, 9th chopasani road, jodhpur rajasthan - 342003
support@utkarsh.com
+91-9116691119, +91-9829213213
सीखने के साधन
Teaching Exams
Rajasthan Govt Exams
Central Govt Exams
Civil Services Exams
Nursing Exams
School Tuitions
Other State Govt Exams
Agriculture Exams
College Entrance Exams
© उत्कर्ष क्लासेज एंड एडुटेक प्राइवेट लिमिटेड सभी अधिकार सुरक्षित
होम
राष्ट्रीय सामयिकी
पुरुस्कार एवं सम्मान
एसबीआई को कॉर्पोरेट उत्कृष्टता के लिए ईटी अवार्ड्स 2023 में कंपनी ऑफ द ईयर अवार्ड से सम्मानित किया गया
Updated: 16 Mar 2024
3 Min Read

भारत के सबसे बड़े वाणिज्यिक बैंक, भारतीय स्टेट बैंक को ईटी कॉर्पोरेट उत्कृष्टता पुरस्कार 2023 के लिए कंपनी ऑफ द ईयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
ईटी कॉर्पोरेट उत्कृष्टता पुरस्कार 2023 समारोह, 15 मार्च 2024 को मुंबई में आयोजित किया गया था। इस समारोह में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बतौर अतिथि शामिल हुईं।
ईटी कॉर्पोरेट उत्कृष्टता पुरस्कार, भारत के प्रमुख वित्तीय समाचार पत्र, इकोनॉमिक टाइम्स द्वारा प्रायोजित है। यह पुरस्कार उद्यमशीलता और व्यावसायिक सफलता के साथ-साथ नीति और सुधार उपलब्धियों में सर्वश्रेष्ठ और प्रतिभाशाली लोगों के योगदान को मान्यता देता है और उन्हें सम्मानित करता है।
विभिन्न श्रेणी में विजेताओं का चयन टाटा संस के अध्यक्ष एन.चंद्रशेखरन की अध्यक्षता वाली सात सदस्यीय जूरी द्वारा किया गया।
वर्ष के सुधारक (रिफॉर्मर ऑफ द ईयर): एस जयशंकर
भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर को वर्ष के सुधारक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्हें कई भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं के बीच पूरे वर्ष,भारत के व्यापार और आर्थिक कूटनीति को आगे बढ़ाने में उनके नेतृत्व के लिए यह पुरस्कार प्रदान किया गया।
वर्ष की कंपनी(कंपनी ऑफ द ईयर): भारतीय स्टेट बैंक
भारत के सबसे बड़े वाणिज्यिक बैंक, भारतीय स्टेट बैंक को घाटे से पुनः लाभ कमाने वाली कंपनी के रूप में परिवर्तित होने पर इस पुरस्कार के लिए चुना गया।
लाइफटाइम अचीवमेंट: एएम नाइक, चेयरमैन एमेरिटस, लार्सन एंड टुब्रो
जूरी ने लार्सन एंड टुब्रो समूह को रक्षा, विनिर्माण, प्रौद्योगिकी और निर्माण के व्यवसाय में देश की एक प्रमुख और अग्रणी समूह बनाने में एएम नाइक की भूमिका का हवाला देते हुए उन्हे इस पुरस्कार के लिए चयनित किया।
ग्लोबल इंडियन ऑफ द ईयर: लीना नायर, सीईओ, चैनल
लीना नायर भारतीय मूल की पहली व्यक्ति हैं जिन्हें दुनिया के दूसरे सबसे बड़े लक्जरी ब्रांड, चैनल के वैश्विक सीईओ के रूप में नियुक्त किया गया है। चैनल फ्रांस स्थित एक बहुराष्ट्रीय कंपनी है।
बिजनेस लीडर ऑफ द ईयर: सीके वेंकटरमन, एमडी, टाइटन
सीके वेंकटरमन को टाइटन को एक ईंट-और-मोर्टार व्यवसाय मॉडल से एक खुदरा उद्यम जिसमें ऑफ़लाइन और ऑनलाइन स्टोर दोनों का संयोजन शामिल है, में बदलने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के लिए सम्मानित किया गया । उन्होंने टाइटन को उपभोक्ता जीवनशैली ब्रांड में बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
वर्ष का उद्यमी (एंटरप्रेन्योर ऑफ द ईयर): रमेश जुनेजा, अध्यक्ष, मैनकाइंड फार्मा और राजीव जुनेजा, वीसी और एमडी, मैनकाइंड फार्मा
रमेश सी जुनेजा और राजीव जुनेजा ने 1991 में मैनकाइंड फार्मा की सह-स्थापना की थी । कंपनी घरेलू ब्रांडेड फॉर्मूलेशन में चौथी सबसे बड़ी दवा कंपनी है।
वर्ष की महिला व्यवसायी(बिजनेस वीमेन ऑफ द ईयर): हिना नागराजन, सीईओ और एमडी, डियाजियो इंडिया
हिना नागराजन देश की सबसे बड़ी शराब कंपनी की प्रमुख बनने वाली पहली महिला हैं।
वर्ष का जागरूक कॉर्पोरेट: एचडीएफसी बैंक
भारत के सबसे बड़े निजी क्षेत्र के बैंक एचडीएफ़सी बैंक को सामुदायिक विकास के लिए अपने 800 करोड़ रुपये के कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) कोष का उपयोग करने के लिए वर्ष का जागरूक कॉर्पोरेट चुना गया। जूरी ने बैंक को उसके 1,400+ कॉर्पोरेट उधारकर्ताओं के समग्र क्रेडिट मूल्यांकन के हिस्से के रूप में उसके पर्यावरण, सामाजिक और शासन (ईएसजी) और जलवायु परिवर्तन मूल्यांकन ढांचे के लिए भी मान्यता दी।
वर्ष की उभरती हुई कंपनी(इमर्जिंग कम्पनी ऑफ द ईयर): अदानी ग्रीन
अदानी ग्रीन, नवीकरणीय ऊर्जा कारोबार क्षेत्र की एक प्रमुख कम्पनी है। पिछले साल, अदानी ट्रांसमिशन ने यह पुरस्कार जीता था।
Frequently asked questions

टॉप पोस्ट
लोकप्रिय टैग
Award and Honour
Person in News
Place in News
Agriculture
Art and Culture
International news
Science and Technology
Space
State news
Energy
Government Initiative
Art & Culture
Sport
Bihar
Defence
Banking and Finance
Report
Important Day
Uttrakhand
Environment
Summit and Conference
Festival
Uttar Pradesh
Economy
App
Education
Still have questions?
Can't find the answer you're looking for? Please contact our friendly team.
अपने नजदीकी सेंटर पर विजिट करें।

Exam Pattern par based daily important questions
A quick daily practice designed to show where you stand today