सीखने के लिए तैयार हैं?
अपने शैक्षणिक लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में पहला कदम उठाएँ। चाहे आप परीक्षा की तैयारी कर रहे हों या अपने ज्ञान का विस्तार कर रहे हों, शुरुआत बस एक क्लिक दूर है। आज ही हमसे जुड़ें और अपनी पूरी क्षमता को अनलॉक करें।
832, utkarsh bhawan, near mandap restaurant, 9th chopasani road, jodhpur rajasthan - 342003
support@utkarsh.com
+91-9829213213
सीखने के साधन
Government Exam
Nursing
Agriculture
NEET/JEE
Engineering
© उत्कर्ष क्लासेज एंड एडुटेक प्राइवेट लिमिटेड सभी अधिकार सुरक्षित
Utkarsh Classes
Updated: 30 Sep 2024
5 Min Read
Table of Content
केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्रालय अश्विनी वैष्णव ने 30 सितंबर 2024 को घोषणा कीहै कि जूरी ने प्रसिद्ध हिंदी और बंगाली फिल्म अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को 2022 के प्रतिष्ठित दादा साहब फाल्के लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार के प्राप्तकर्ता के रूप में चुना है।
मिथुन चक्रवर्ती दादा साहेब फाल्के पुरस्कार के 54वें प्राप्तकर्ता होंगे। पिछले साल वहीदा रहमान को 2021 के दादा साहब फाल्के लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
मिथुन चक्रवर्ती को 8 अक्टूबर 2024 को आयोजित होने वाले 70वें राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव पुरस्कार समारोह में इस पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
आशा पारेख, विपुल शाह और खुशबू सुंदर उस जूरी के सदस्य थे जिसने 2022 के लिए दादा साहब लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार विजेता का चयन किया है।
तीन बार के राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती का जन्म गौरांग चक्रवर्ती के रूप में 16 जून 1950 को कोलकाता, पश्चिम बंगाल में हुआ था।
प्रतिष्ठित भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान (एफटीआईआई), पुणे के पूर्व छात्र मिथुन ने अपनी पहली फिल्म मृगया (1976) के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से जीता था।
उन्होंने फिल्म ताहादेर कथा (1992) और स्वामी विवेकानंद (1998) में अपने अभिनय के लिए भी राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीता है ।
वह एक सफल व्यावसायिक फिल्म स्टार भी हैं जिनकी फिल्म डिस्को डांसर (1982) ने न केवल देश में डिस्को डांस को लोकप्रिय बनाया, बल्कि उन्हें भारत में एक लोकप्रिय अभिनेता के रूप में स्थापित किया।
उन्होंने हिंदी, बंगाली, भोजपुरी, उड़िया और तेलुगु फिल्मों में अभिनय किया है।
1990 में हिंदी फिल्म अग्निपथ में अपने शानदार अभिनय के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का फिल्म फेयर पुरस्कार मिला था।
दादा साहब फाल्के पुरस्कार की स्थापना केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्रालय द्वारा धुंडीराज गोविंद फाल्के के सम्मान में की गई थी, जिन्हें दादा साहब फाल्के के नाम से जाना जाता है। वह भारत में सिनेमा के अग्रदूत थे, उन्होंने 1913 में भारत की पहली फिल्म राजा हरिश्चंद्र बनाई थी।
यह पुरस्कार प्रतिवर्ष राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों के साथ प्रदान किया जाता है। इसमें विजेता को 10 लाख रुपये का नकद पुरस्कार, एक स्वर्ण कमल पदक और एक शॉल दिया जाता है।
यह पुरस्कार पहली बार 1969 में दिया गया था और देविका रानी पहली प्राप्तकर्ता थीं। वहीदा रहमान को 2021 का दादा साहब फाल्के पुरस्कार मिला।
दादा साहब फाल्के लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार विजेताओं की सूची, जिस वर्ष के लिए उन्हें पुरस्कार मिला , भाषा की फिल्में जिसमे उन्होंने काम किया, और सिनेमा में उनका पेशा।
टॉप पोस्ट
लोकप्रिय टैग
Frequently asked questions
Still have questions?
Can't find the answer you're looking for? Please contact our friendly team.
अपने नजदीकी सेंटर पर विजिट करें।
Get 5 Questions Daily to boost your exam preparation
Apni selected pariksha se juden exam oriented 5 prashn rozana paayen.