सीखने के लिए तैयार हैं?
अपने शैक्षणिक लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में पहला कदम उठाएँ। चाहे आप परीक्षा की तैयारी कर रहे हों या अपने ज्ञान का विस्तार कर रहे हों, शुरुआत बस एक क्लिक दूर है। आज ही हमसे जुड़ें और अपनी पूरी क्षमता को अनलॉक करें।
832, utkarsh bhawan, near mandap restaurant, 9th chopasani road, jodhpur rajasthan - 342003
support@utkarsh.com
+91-9116691119, +91-9829213213
सीखने के साधन
Teaching Exams
Rajasthan Govt Exams
Central Govt Exams
Civil Services Exams
Nursing Exams
School Tuitions
Other State Govt Exams
Agriculture Exams
College Entrance Exams
© उत्कर्ष क्लासेज एंड एडुटेक प्राइवेट लिमिटेड सभी अधिकार सुरक्षित
होम
राष्ट्रीय सामयिकी
कृषि
सरकार ने एडीएनओसी को मैंगलोर रिजर्व से कच्चे तेल के पुनः निर्यात की अनुमति दी
Updated: 27 Mar 2024
3 Min Read

भारत सरकार ने अबू धाबी नेशनल ऑयल कंपनी (एडीएनओसी) को कर्नाटक के मैंगलोर में स्थित अपने भूमिगत रणनीतिक भंडार से कच्चे तेल को फिर से निर्यात करने की अनुमति दी है। वर्तमान में, भारत सरकार केवल सरकारी स्वामित्व वाली इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के माध्यम से कच्चे पेट्रोलियम तेल के निर्यात की अनुमति देती है। एडीएनओसी संयुक्त अरब अमीरात की कंपनी है।
भारत सरकार के स्वामित्व वाली इंडियन स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व लिमिटेड ने मैंगलोर भंडारण में 1.5 मिलियन टन क्षमता का आधा हिस्सा एडीएनओसी को पट्टे पर दिया है। पट्टे के समझौते के तहत एडीएनओसी मैंगलोर में भंडारित तेल को भारतीय रिफाइनरी कंपनियों को बेच सकती है। एडीएनओसी को अपने कच्चे तेल के लिए कोई भारतीय खरीदार नहीं मिल रहा था, इसलिए उसने भारत सरकार से पुनः निर्यात की अनुमति मांगी थी जिसको सरकार ने मान ली ।
एक अपवाद के तहत ,भारत सरकार ने एएमआई (एडनॉक मार्केटिंग इंटरनेशनल (इंडिया) आरएससी लिमिटेड इंडिया) को मैंगलोर रणनीतिक पेट्रोलियम रिजर्व में अपनी लागत पर अपने वाणिज्यिक भंडार से कच्चे तेल को फिर से निर्यात करने की अनुमति दी है ।
भारत सालाना अपने ज़रूरत के कच्चे पेट्रोलियम तेल का लगभग 85% आयात करता है। यह चीन और संयुक्त राज्य अमेरिका के बाद दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा तेल आयातक देश भी है।
भारत के लिए कच्चे तेल का प्रमुख स्रोत पश्चिम एशियाई क्षेत्र है, जो राजनीतिक रूप से बहुत ही अस्थिर है। ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करने और किसी भी आपूर्ति व्यवधान के खिलाफ एक सहारा के रूप में काम करने के लिए, भारत सरकार ने तीन स्थानों, अर्थात् विशाखापत्तनम, मैंगलोर और पादुर में 5.33 मिलियन मीट्रिक टन (एमएमटी) रणनीतिक कच्चे तेल का भंडारण स्थापित करने का निर्णय लिया। ये सभी रणनीतिक तेल भंडार भूमिगत चट्टान गुफा भंडारण सुविधाएं हैं।
इंडियन स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व्स लिमिटेड (आईएसपीआरएल ) केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के तहत तेल उद्योग विकास बोर्ड द्वारा स्थापित एक विशेष प्रयोजन वाहन है। आईएसपीआरएल की स्थापना सरकार की ओर से भारत के रणनीतिक तेल भंडार बनाने और संचालित करने के लिए की गई थी।
रणनीतिक कच्चे तेल भंडारण की सुविधाएं
आईएसपीआरएल वर्तमान में तीन रणनीतिक तेल भंडार संचालित करता है, एक विशाखापत्तनम, आंध्र प्रदेश में, और दो कर्नाटक, मैंगलोर और पादुर में स्थित है, जिनकी कुल भंडारण क्षमता 5.33 मिलियन टन है।
विशाखापत्तनम में अधिकतम भंडारण सुविधा 1.33 मिलियन टन, मैंगलोर में 1.5 मिलियन टन और पादुर में 2.5 मिलियन टन है।
विशाखापत्तनम सुविधा जून 2015, मैंगलोर (अक्टूबर 2016) और पादुर (दिसंबर 2018) में शुरू की गई थी।
इन तीन सुविधाओं की भंडारण सुविधाएं 9 दिनों की राष्ट्रीय तेल मांग को पूरा करने के लिए पर्याप्त मानी जाती हैं।
इन गुफाओं से कच्चे तेल की आपूर्ति भारतीय रिफाइनरियों को पाइपलाइनों या सड़क मार्ग के संयोजन के माध्यम से की जा सकती है।
रणनीतिक कच्चे तेल भंडारण सुविधाओं के अलावा, भारतीय रिफाइनरियों और पाइपलाइनों के पास भी तेल भंडार होते हैं।
सरकार चंडीखोल (ओडिशा) और पादुर में नई भंडारण सुविधाएं स्थापित करने की योजना बना रही है।
लेखक के बारे में

अर्पित परिहार
ब्लॉगर
This content is prepared by the Utkarsh Classes team to present accurate, updated, and exam-relevant current affairs in a simple and reliable format.
टॉप पोस्ट
Frequently asked questions

Still have questions?
Can't find the answer you're looking for? Please contact our friendly team.
अपने नज़दीकी उत्कर्ष क्लासेज के ऑफलाइन सेंटर पर आज ही विजिट करें।

Download Current Affairs One- Liner PDFs
Get Daily, Monthly Current Affairs One-Liner PDF & Kumar Gaurav Sir’s ??? ????? Class PDF