सीखने के लिए तैयार हैं?
अपने शैक्षणिक लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में पहला कदम उठाएँ। चाहे आप परीक्षा की तैयारी कर रहे हों या अपने ज्ञान का विस्तार कर रहे हों, शुरुआत बस एक क्लिक दूर है। आज ही हमसे जुड़ें और अपनी पूरी क्षमता को अनलॉक करें।
832, utkarsh bhawan, near mandap restaurant, 9th chopasani road, jodhpur rajasthan - 342003
support@utkarsh.com
+91-9829213213
सीखने के साधन
Government Exam
Nursing
Agriculture
NEET/JEE
Engineering
© उत्कर्ष क्लासेज एंड एडुटेक प्राइवेट लिमिटेड सभी अधिकार सुरक्षित
Utkarsh Classes
Updated: 06 May 2024
2 Min Read
Table of Content
मुंबई सिटी एफसी फुटबॉल क्लब ने कोलकाता (पश्चिम बंगाल) के विवेकानंद युबा भारती क्रीरंगन स्टेडियम में खेले गए 2023-24 इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फाइनल में मोहन बागान बागान सुपर जाइंट को 3-1 गोल से हराकर जीत हासिल की। यह मुंबई सिटी एफसी का दूसरा खिताब था।
संयोग से, मुंबई सिटी एफसी ने मोहन बागान टीम को 2020-21 में हराकर अपना पहला आईएसएल खिताब जीता था।
फाइनल मैच में जॉर्ज पेरेरा डियाज़, बिपिन सिंह और जैकब वोज्टस ने मुंबई सिटी एफसी के लिए गोल किया, जबकि मोहन बागान बागान सुपर जाइंट के लिए एकमात्र गोल जेसन कमिंग ने किया।
आईएसएल 2023-24 के विजेता मुंबई सिटी एफसी को पुरस्कार राशि के रूप में 6 करोड़ रुपये और उपविजेता मोहन बागान सुपर जाइंट को पुरस्कार राशि के रूप में 3 करोड़ रुपये मिले।
विजेता टीम व खिलाड़ियों को पुरस्कार अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ के अध्यक्ष कल्याण चौबे ने दिया। कल्याण चौबे ने एक फूटबाल खिलाड़ी के रूप में मोहन बागान के लिए दो सीज़न (1996-97, 1999-2000) में गोलकीपर के रूप में खेला है।
क्रमांक |
पुरस्कार |
विजेता |
1 |
आईएसएल लीग विजेता |
मोहन बागान सुपर जाइंट |
2 |
आईएसएल कप विजेता |
मुंबई सिटी एफसी |
3 |
गोल्डन बॉल (सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी) |
दिमित्रियोस पेट्राटोस (मोहन बागान) |
4 |
गोल्डन बूट (शीर्ष गोल स्कोरर),13 गोल.
|
दिमित्रियोस डायमंटाकोस (केरल ब्लास्टर) |
5 |
गोल्डन ग्लव (सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर) |
फुरबा लाचेनपा (मुंबई सिटी) |
6 |
लीग के उभरते खिलाड़ी |
विक्रम प्रताप सिंह (मुंबई सिटी) |
7 |
सर्वश्रेष्ठ पिच |
जमशेदपुर एफसी |
8 |
ग्रास रूट पुरस्कार |
एफसी गोवा |
9 |
बेस्ट इलाइट युवा कार्यक्रम |
बेंगलुरू एफसी |
इंडियन सुपर लीग देश का शीर्ष पेशेवर घरेलू पुरुष फुटबॉल क्लब आधारित टूर्नामेंट है। 2014 में शुरू हुई आईएसएल को अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल गवर्निंग बॉडी फीफा और भारतीय फुटबॉल गवर्निंग बॉडी ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन (एआईएफएफ) द्वारा शीर्ष घरेलू फुटबॉल लीग के रूप में मान्यता दी गई है।
आईएसएल को रिलायंस इंडस्ट्रीज, स्टार स्पोर्ट्स और एआईएफएफ द्वारा प्रमोट किया गया है।
वर्तमान में 12 शहर आधारित फुटबॉल क्लब - हैदराबाद, बेंगलुरु और जमशेदपुर, भुवनेश्वर, चेन्नई, दिल्ली, गोवा, गुवाहाटी, कोच्चि, कोलकाता, मुंबई आईएसएल में खेलते हैं।
टॉप पोस्ट
Frequently asked questions
Still have questions?
Can't find the answer you're looking for? Please contact our friendly team.
अपने नजदीकी सेंटर पर विजिट करें।
Get 5 Questions Daily to boost your exam preparation
Apni selected pariksha se juden exam oriented 5 prashn rozana paayen.