Home > Current Affairs > State > JP Nadda launches Tripura government’s 2 schemes for girls in Agartala

जेपी नड्डा ने अगरतला में लड़कियों के लिए त्रिपुरा सरकार की दो योजनाओं का शुभारंभ किया

Utkarsh Classes Last Updated 11-03-2025
JP Nadda launches Tripura government’s 2 schemes for girls in Agartala Government Scheme 4 min read

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने 9 मार्च 2023 को राज्य की लड़कियों के लिए त्रिपुरा सरकार की दो कल्याणकारी योजनाओं का शुभारंभ किया।

मुख्यमंत्री बालिका समृद्धि योजना और मुख्यमंत्री कन्या आत्मनिर्भर योजना, राज्य में भाजपा सरकार के गठन के दो साल पूरे होने के अवसर पर शुरू की गई थी।

त्रिपुरा में माकपा के नेतृत्व वाले वाम मोर्चे के 25 साल के शासन का अंत करते हुए 2018 में भाजपा राज्य में सत्ता में आई।

शुरुआत में, बिप्लब देब को भाजपा ने मुख्यमंत्री बनाया था, लेकिन 2022 में राज्य विधान सभा चुनाव से पहले उनकी जगह डॉ. माणिक साहा को मुख्यमंत्री बनाया गया।

2023 के विधान सभा चुनाव में माणिक साहा के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार फिर से सत्ता में वापस आई और 8 मार्च 2023 को डॉ. माणिक साहा ने दूसरी बार त्रिपुरा के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। 

राज्य में सरकार के दो वर्ष पूरे होने के अवसर पर राज्य सरकार ने 9 मार्च 2025 को त्रिपुरा की राजधानी अगरतला के स्वामी विवेकानंद मैदान में एक विशाल रैली का आयोजन किया था जिसमे त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा और भाजपा के अन्य प्रतिष्ठित नेता मौजूद थे।

मुख्यमंत्री बालिका समृद्धि योजना

  • यह योजना राज्य में गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) जीवन यापन करने वाली बालिकाओं के लिए है।
  • राज्य सरकार बालिका के नाम पर 50,000 रुपये का बांड जमा करेगी।
  • लड़की के 18 वर्ष की आयु प्राप्त करने के बाद, बांड की राशि लड़की को दिया जाएगा।
  • राज्य सरकार के अनुसार, बालिका के 18 वर्ष की आयु प्राप्त करने पर बांड का मूल्य 10 लाख रुपये होने की उम्मीद है।

मुख्यमंत्री कन्या आत्मनिर्भर योजना

  • यह उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में पढ़ने वाली मेधावी छात्राओं के लिए होगी।
  • त्रिपुरा शिक्षा बोर्ड, सीबीएसई और भारतीय विद्यालय प्रमाणपत्र (आईएससी) से संबद्ध विद्यालय इस योजना के तहत पात्र हैं।
  • परीक्षा में उच्च अंक प्राप्त करने वाली 140 मेधावी छात्राओं को राज्य सरकार द्वारा निःशुल्क स्कूटी प्रदान की जाएगी।

त्रिपुरा के बारे में

त्रिपुरा एक रियासत थी जो भारत की आज़ादी के बाद भारत में शामिल हो गई थी।

राज्य पुनर्गठन अधिनियम 1956 के लागू होने के बाद इसे केंद्र शासित प्रदेश बना दिया गया।

21 जनवरी 1972 को इसे राज्य बनाया गया।

त्रिपुरा देश के उत्तर पूर्वी क्षेत्र में स्थित है।

यह बांग्लादेश के साथ 856 किलोमीटर की अंतरराष्ट्रीय सीमा साझा करता है।

यह असम और मिज़ोरम के साथ भी सीमा साझा करता है।

राजधानी: अगरतला

राज्यपाल: एन इंद्रसेन रेड्डी

मुख्यमंत्री: माणिक साहा 

 

यह भी पढ़ें: गृह मंत्री अमित शाह ने अगरतला, त्रिपुरा में एनईसी की 72वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की

 

 

FAQ

उत्तर: त्रिपुरा सरकार। इसे 9 मार्च 2025 को अगरतला में केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने शुभारंभ किया था।

उत्तर:त्रिपुरा के मुख्यमंत्री।

उत्तर: त्रिपुरा की राजधानी

उत्तर: राज्य में बीपीएल परिवार में जन्म लेने वाली बालिका के लिए 50,000 रुपये जिसके 18 वर्ष की आयु होने पर 10 लाख रुपये मिलेंगे।

उत्तर: मुख्यमंत्री कन्या आत्मनिर्भर योजना
Leave a Review

Today's Article

Utkarsh Classes
DOWNLOAD OUR APP

Utkarsh Classes: Prepare for State & Central Govt Exams

With the trust and confidence of our students, the Utkarsh Mobile App has become a leading educational app on the Google Play Store. We are committed to maintaining this legacy by continually updating the app with unique features to better serve our aspirants.