सीखने के लिए तैयार हैं?
अपने शैक्षणिक लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में पहला कदम उठाएँ। चाहे आप परीक्षा की तैयारी कर रहे हों या अपने ज्ञान का विस्तार कर रहे हों, शुरुआत बस एक क्लिक दूर है। आज ही हमसे जुड़ें और अपनी पूरी क्षमता को अनलॉक करें।
832, utkarsh bhawan, near mandap restaurant, 9th chopasani road, jodhpur rajasthan - 342003
support@utkarsh.com
+91-9116691119, +91-9829213213
सीखने के साधन
Teaching Exams
Rajasthan Govt Exams
Central Govt Exams
Civil Services Exams
Nursing Exams
School Tuitions
Other State Govt Exams
Agriculture Exams
College Entrance Exams
© उत्कर्ष क्लासेज एंड एडुटेक प्राइवेट लिमिटेड सभी अधिकार सुरक्षित
होम
अंतरराष्ट्रीय सामयिकी
दौरा
पीएम मोदी की यात्रा के दौरान अमेरिका भारत को 297 भारतीय पुरावशेष लौटने पर सहमत
Updated: 24 Sep 2024
3 Min Read

संयुक्त राज्य अमेरिका ने देश में भारत से चोरी किए गए या तस्करी द्वारा लायी गई 297 भारतीय पुरावशेषों को भारत वापस लाने की सुविधा प्रदान करने पर सहमति व्यक्त की है। एक प्रतीकात्मक संकेत में, भारत को लौटाई जाने वाली कुछ कलाकृतियाँ 21 सितंबर 2024 को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और अमरीकी राष्ट्रपति जो बिडेन को विलमिंगटन, डेलावेयर में आयोजित एक बैठक के दौरान प्रदर्शित की गईं। दोनों देश के नेताओ की द्विपक्षीय बैठक विलमिंगटन, डेलावेयर में आयोजित छठी क्वाड शिखर बैठक के इतर हुई थी ।
प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी 21-23 सितंबर 2024 तक संयुक्त राज्य अमेरिका की तीन दिवसीय राजकीय यात्रा पर थे।
भारत में मोदी सरकार के सत्ता में आने के बाद से, संयुक्त राज्य सरकार ने 2016 से अब तक 578 भारतीय कलाकृतियों को भारत वापस लाने में मदद की है।
जून 2016 में पीएम मोदी की पहली अमरीकी दौरे के दौरान अमरीका ने 10 भारतीय पुरावशेष लौटाए थे। उनकी सितंबर 2021 की यात्रा के दौरान, 157 पुरावशेष, जून 2023 में 105, और 2024 की यात्रा के दौरान 297 भारतीय पुरावशेष।
केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय के तहत भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण और संयुक्त राज्य सरकार के विदेश मंत्रालय के शैक्षिक और सांस्कृतिक मामलों के ब्यूरो ने जुलाई 2024 में नई दिल्ली में एक सांस्कृतिक संपत्ति समझौते पर हस्ताक्षर किए थे ।
सांस्कृतिक संपत्ति समझौते के तहत संयुक्त राज्य अमेरिका सरकार उन सभी भारतीय कलाकृतियों को भारत को वापस कर देगी जिनका उल्लेख सांस्कृतिक संपत्ति समझौते के अनुसार अमेरिकी सरकार की नामित सूची में किया जाएगा।
अमेरिकी सरकार की निर्दिष्ट सूची में वे कलाकृतियाँ सूचीबद्ध हैं जिनका आयात संयुक्त राज्य अमेरिका में प्रतिबंधित है।
भारत को लौटाई जाने वाली 297 कलाकृतियाँ 2000 ईसा पूर्व-1900 CE अवधि की हैं। इनमें पूर्वी भारत की टेराकोटा कलाकृतियाँ और देश के विभिन्न हिस्सों से पत्थर, धातु, लकड़ी और हाथीदांत से बनी कलाकृतियाँ शामिल हैं।
भारत आने वाली कुछ उल्लेखनीय कलाकृतियाँ इस प्रकार हैं:
लेखक के बारे में

अर्पित परिहार
ब्लॉगर
This content is prepared by the Utkarsh Classes team to present accurate, updated, and exam-relevant current affairs in a simple and reliable format.
टॉप पोस्ट
Frequently asked questions

Still have questions?
Can't find the answer you're looking for? Please contact our friendly team.
अपने नज़दीकी उत्कर्ष क्लासेज के ऑफलाइन सेंटर पर आज ही विजिट करें।

Download Current Affairs One- Liner PDFs
Get Daily, Monthly Current Affairs One-Liner PDF & Kumar Gaurav Sir’s ??? ????? Class PDF